Tag Archives: Congress MLA

कांग्रेस में चार मंत्रियों व 21 विधायकों की अमरिंदर के खिलाफ बगावत-पंजाब

कांग्रेस का अंतर्कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र से पहले यह कलह और तेज हो गई है। सिद्धू खेमे ने सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी है और उनको हटाने की आवाज उठा दी है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर चार कैबिनेट मंत्री समेत 21 विधायक और तकरीबन आधा दर्जन पूर्व विधायक एकत्रित हुए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्‍नी ने कहा कि अब मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह में हमारा भरोसा नहीं रहा है। हम केंद्रीय नेतृत्‍व से मुख्‍यमंत्री को बदलने की मांग करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से बगावत करने वाले चारों कैबिनेट मंत्रियों बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक थोड़ी ही देर में शुरू हाेगी। इन मंत्रियों को नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे का समझा जाता है। बताया जाता है कि इस बैठक सीएम बदलने की मांग को लेकर हाईकमान से मिलने के लिए रणनीति तैयार की जाएगीबैठक समाप्‍त हो गई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री से पंजाब के मसले हल नहीं होने वाले है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस का पांच सदस्य एक शिष्टमंडल आज ही दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में तृप्‍त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया परगट सिंह और वह खुद होंगे। बाजवा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल से मिले हुए हैं। कांग्रेस पंजाब में आती तो नेशनल लेवल पर भी पार्टी का रिवाइवल कर सकती है। कैप्टन चाहते हैं कि मैं (कैप्टन) जाऊं वो (अकाली) आ जाएं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस के विधायक व पार्टी के प्रदेश महासचिव परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्टि नहीं है। इसलिए वह पार्टी हाई कमान से मिलेंगे। बैठक में सुखबिंदर सिंह सरकरिया भी थे। बैठक में कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी थेवहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमने मंत्रियों के रूप में अच्‍छा काम किया है और मंत्री पद जाने का कोई डर नहीं है। रंधावा के इस बयान से यदि स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि कैप्टन के विरोध में आने वाले मंत्रियों को अपना विभाग बदलने या मंत्रिमंडल जाने का भी डर है। सुरेंद्र नावा ने नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली द्वारा कश्मीर मुद्दे पर की गई टिप्पणी को व्यक्तिगत करार दिया है। उनका कहना है कि या माली का व्यक्तिगत बयान है इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि यह बात यहां तक बढ़ने नहीं थी। उन्‍होंने कहा कि क्या कारण है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर में जाकर 1000 लोगों की बैठक कर सकते हैं, विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं, लेकिन कैबिनेट बैठक वर्चुअल होती है। रंधावा का इशारा था कि मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह मंत्रियों के सवालों से बचना चाहते हैं, इसीलिए वर्चुअल कैबिनेट बैठक कर रहे हैं पहले से ही इस तरह की बैठक की तैयारी थी और माना जा रहा था कि इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधियों की यह मंशा मुख्यमंत्री को बदलने का प्रस्ताव लाने की थी। बैठक में  21 विधायक और चार मंत्री ही पहुंचे । इसकी वजह से इस प्रस्ताव को लाने की संभावना कम दिखाई दे रही थी। यह बैठक ऐसे समय में की जा गई जब 2 दिन बाद 26 अगस्त को पंजाब कैबिनेट की बैठक होने वाली है। कैबिनेट बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र कब बुलाया जाए इसको लेकर फैसला होना हैजानकारी के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अभी उपस्थित नहीं हुए । उनके भी बैठक में हाजिर होने की पूरी संभावना थी। बता दें कि कांग्रेस में कैप्टन विरोधी खेमा लंबे समय से मुख्यमंत्री को बदलने का प्रस्ताव लाने को लेकर के प्रयास कर रहा है हालांकि पूर्ण बहुमत न होने के कारण अभी तक प्रस्ताव लाने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के 80 विधायक आज की बैठक में मंत्रियों में तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखविंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, समेत विधायकों में कुलदीप सिंह वैध, सुरजीत सिंह धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, जूनियर अवतार हैनरी, हरजोत कमल, अमरीक सिंह ढिल्लों, संतोख सिंह भलाईपुर, परमिंदर सिंह पिंकी, मदनलाल जलालपुर, गुरकीरत कोटली, लखबीर सिंह लक्खा, देवेंदर घुबाया, प्रीतम सिंह कोर्ट भाई, कुलबीर जीरा, दर्शन बराड़, सिंह गोल्डी, परगट सिंह, काका रणदीप सिंह, अंगद सिंह उपस्थित हैं। जबकि इसके अलावा आधा दर्जन पूर्व विधायक भी उपस्थित रहेमाना जा रहा है कि कैप्टन विरोधी खेमा न सिर्फ पार्टी हाईकमान बल्कि मुख्यमंत्री पर भी दबाव बनाना चाहता है। कांग्रेस का एक धड़ा बेअदबी और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी पर कड़ी कारवाई न किए जाने ने नाराज चल रहा है। सुखजिंदर रंधावा पहले ही खुल कर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी होम, डीजीपी विजिलेंस बीके उप्पल और एडवोकेट जनरल अतुल नंदा का इस्तीफा मांग चुके हैं।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमे प्रधान बनाएटी का जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमे प्रधान बनाएटी का जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंच चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस नेताओं, 62 कांग्रेस विधायकों और कई मंत्रियों मौजूद हैं। यह पूरी कसरत नए पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष सिद्धू का ‘पावर शो’ है। इससे सिद्धू के पंजाब कांग्रेस में मजबूत होने और सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह खेमे के कमजोर पड़ने का संकेत मिलता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

श्री दरबार साहिब में काफी संख्‍या में लाेग उमड़ पड़े। पूरा परिसर कांग्रेसियों से अटा पड़ा है। इससे पहले होली सिटी स्थित उनकी कोठी पर सुबह कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा बड़ी संख्या में विधायक पहुंचे। श्री दरबार साहिब परिसर में दाखिल होते ही सिद्धू व विधायकों ने ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाए। दोपहर करीब 01:40 बजे सिद्धू माथा टेकने के लिए मुख्य भवन में दाखिल हुए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सिद्धू की कोठी पर कांग्रेस के 83 में से 62 विधायक पहुंचे। ऐसे में सिद्धू मजबूत दिख रहे हैं और सवाल उठ रहे हैं कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कमजोर पड़ गए हैं।नवजोत सिद्धू और उनके आवास पर पहुंचे विधायक बसों में दरबार साहिब पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। यह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह अब सिद्धू को माफी मांगने को कह रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि वह माफी मंगवाना चाहते थे तो सिद्धू के प्रधान बनने से पहले अपनी बात सोनिया गांधी व राहुल गांधी के समक्ष रखते। जब प्रताप सिंह बाजवा प्रधान बने थे, तब हम कैप्टन के साथ थे, लेकिन हाईकमान के फैसले के बाद प्रताप सिंह बाजवा के विरोधी होने के बावजूद हमने अपने हलके में उनकी रैली करवाई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाईकमान का फैसला सर्वमान्य है।बुधवार सुबह सिद्धू की कोठी में पहुंचे विधायकों में हरमिंदर गिल, सुनील दत्ती, सुरजीत धीमान, राजा बड़िंग, सुखजीत रंधावा, हरजोत कमाल, दविंदर घुबाया, प्रीतम कोटभाई, परमिंदर पिंकी, बरिंदरजीत पहरा, सुखविंदर डैनी, तृप्त राजिंदर बाजवा, अंगद सैनी, शेर सिंह घुबाया, संगत गिलजियां, परगट सिंह शामिल हैं।बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) की कमान मिलने के बाद मंगलवार को गुरुनगरी पहुंचे थे और इस दौरान वह अपने पुराने अंदाज में दिखे थे। गोल्डन गेट पर लगे भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस वर्करों ने ‘आ गया सिद्धू, छा गया सिद्धू, बोले सो निहाल-सतश्री अकाल, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए और कांग्रेस पार्टी के झंडे फहराकर उनका स्वागत किया। 40 मिनट के स्वागत समारोह में सिद्धू व उनके समर्थकों ने पूरी ताकत दिखाई। उनके स्वागत में आतिशबाजी भी हुई। किसी ने बुके तो किसी ने सिरोपा और फूलों मालाओं से उनका सम्मान किया।

नवजोत सिंह सिद्धू का चिपका,पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार आक्रामक

कांग्रेस हाईकमान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय का रंगरूप भी बदलने लगा है। यहां पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पोस्टर लगा होता था, लेकिन सिद्धू समर्थकों ने रातोरात इसे बदलकर यहां नवजोत सिंह सिद्धू का पोस्टर लगा दिया है।बता दें, पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार आक्रामक रहे हैं। लंबे समय से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के दबाव  में हाईकमान कोई फैसला नहीं ले पा रहा था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुराने कांग्रेसी भी सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष का पद देने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इसकी परवाह किए बिना गत रात्रि नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। हालांकि सिद्धू पर नकेल कसने के लिए चार कार्यकारी प्रधान भी नियुक्त किए गए हैं।सिद्धू जब भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे तब भी कैप्टन सिद्धू को पार्टी में लाए जाने के पक्ष में नहीं थे। शुरुआती एक वर्ष तो सिद्धू व कैप्टन में ठीक-ठीक बनी। सिद्धू को कैप्टन ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया और उन्हें स्थानीय निकाय मंत्री बनाया। कुछ समय बाद कैप्टन ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। सिद्धू को स्थानीय निकाय के बजाय ऊर्जा विभाग दिया गया, लेकिन सिद्धू इसके लिए राजी नहीं हुए और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिए जाने के बाद सिद्धू लंबे समय तक चुप रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लेकिन इस बीच इस वर्ष की शुरुआत में वह अचानक सक्रिय होने शुरू हो गए। इंटरनेट मीडिया के जरिये सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके बाद कैप्टन विरोधी धड़ा बयानबाजी तेज करने लगा। कांग्रेस हाईकमान को पार्टी में उठ रहे असंतोष को शांत करने के लिए बैठकें करनी पड़ी। फिर भी सिद्धू कैप्टन पर आक्रामक रहे। अब हाईकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी साल में आगे सिद्धू-कैप्टन की क्या केमिस्ट्री रहती है। 

सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने से हिंदू वर्ग नाराज हो सकता है।

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष का पेंच आज सुलझने की संभावना है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की करीब डेढ़ घंटे से सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से वार्ता समाप्‍त हो गई है। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने फिर दोहराया कि उनको आलाकमान का हर निर्णय को मानेंगे। इसके साथ ही आज मैं कोई ब्रेकिंग नहीं दूंगा। दूसरी ओर , नवजोत सिंह सिद्धू आज काफी सक्रिय रहे। इसके बाद साफ हो गया है कि आज शाम या कल पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष के नाम का ऐलान‍ किया जा सकता है।कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मीटिंग के बाद हरीश रावत दिल्ली रवाना हो गए। उनकी आज पार्टी हाई कमान से मीटिंग के बाद शाम तक नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान बनाने का ऐलान हो सकता है। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू मंत्रियों और अन्य नेताओं के साथ मीटिंग के बाद पटियाला रवाना हो गए हैं।वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान अपने कुछ मुद्दे और बातें रखीं। मैंने इन्‍हें नोट कर लिया है और पार्टी आलाकमान को अवगत करवा दूंगा। कैप्‍टन कांग्रेस अध्‍यक्ष और पार्टी का फैसला मानेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जाता है कि वार्ता के लिए रावत के साथ राज्‍य के मंत्री सुंदर श्‍याम अरोड़ा भी पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि रावत सिद्धू की कैप्‍टन से मुलाकात करवा सकते हैं। हरीश रावत को लेने पंजाब सरकार का हेलीकाप्‍टर दिल्‍ली गया था और हेलीपैड से कैप्‍टन अमरिंदर के फार्म हाउस पर प‍हुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं की बातचीत शुरू हुई। दूसरी ओर, नवजाेत सिंह सिद्धू राज्‍य के मंत्रियों, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।रावत के साथ उद्योग मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के भी कैप्टन के फार्म हाउस जाने को बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कल ही सोनिया गांधी को इस बारे में लिखा था कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने से हिंदू वर्ग नाराज हो सकता है। इसके अलावा सांसद मनीष तिवारी ने अलग से ट्वीट करके पंजाब में हिंदू, सिख और दलितों की आबादी का ब्योरा डालकर इसे हवा दे दी। दरअसल हिंदू वर्ग के पास इस समय एक भी महत्वपूर्ण पद नहीं है जबकि राज्य में उनकी आबादी 38 फीसदी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री, युवा कांग्रेस के प्रधानगी जट सिख के हाथों में। प्रदेश कांग्रेस की प्रधानगी फिलहाल हिंदू नेता सुनील जाखड़ के पास थी लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान बनाने के बाद वह भी उनके हाथ से जाती रहेगी। ऐसे में उनकी नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चिंतित हैं। यही वह पार्टी हाईकमान को अवगत करवाना चाहते हैं।दूसरी ओर बताया जा रहा है कि रावत पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष के लिए सिद्धू के नाम पर कैप्‍टन काे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक मे अगले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के साथ बैठक का मुख्‍य फोकस सिद्धू- कैप्‍टन की जंग को समाप्‍त करना है।दोनों नेताओं की बैठक करीब एक घंटे से चल रही है।  माना जा रहा है कि रावत इसके बाद सिद्धू और कैप्‍टन की मुलाकात करवा सकते हैं। कैप्‍टन राजी हो गए तो आज ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने का ऐलान किया जा सकता है। सिद्धू भी सुबह से ही खासे सक्रिय हैं। दूसरी ओर राज्‍य के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और भी सब अच्‍छा रहेगा। सिद्धू से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ बैठकें करते रहते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले वह पंजाब कांग्रेस के वर्तमान अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ से मिले और इसके बाद विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद वह कई मंत्रियों से मिले और उनसे मिलने मंत्रियों के आवास पर गए। इसके साथ ही वह कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं से भी मिल रहे हैं। वह पंजाब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता लाल सिंह के घर भी पहुंचे।नवजोत सिंह सिद्धू सभी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं से मिलकर उनका साथ मांग रहे हैं। उन्होंने सेक्टर 39 में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के साथ ही उनके समाणा से विधायक रजिंदर सिंह से भी मिले। उनके साथ तीन अन्य विधायक दर्शन बराड़, फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया , गुरदासपुर के विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। अब सेक्टर 39 से वह सेक्टर 2 के लिए रवाना हो रहे हैं जहां वह ब्रह्म मोहिंदरा, स्पीकर राणा केपी सिंह आदि से मिलेंगे।जाखड़ और चंडीगढ़ सर्किट हाउस में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व अन्‍य विधायकों से मिलने के बाद‍ सिद्धू स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की कोठी पहुंचे। वहां पर सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा और कुछ विधायक भी आ गए हैं। कांग्रेस में अचानक राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। सिद्धू जिस तरह से सभी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं उससे लगता है कि उनके खिलाफ चल रही मुखालफत के माहौल को वह प्रधान बनने से पहले ठंडा कर लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले नवजोत सिद्धू चंडीगढ़ के सेक्टर 2 और सेक्टर सात में स्थित मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के घर भी गए लेकिन वे घर पर नहीं मिले। सेक्टर 39 में वेयरहाउसिंग कारपाेरेशन के चेयरमैन और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी डॉ राज कुमार वेरका का भी घर है। सिद्धू वहां भी गए थे लेकिन पता चला कि वह घर पर नहीं हैं।नवजाेत सिंह सिद्धू सुबह पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ से मिले। वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि रावत मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर और सिद्धू की मुलाकात भी करवा सकते हैँ। इसी कारण संभवत: सिद्धू अभी चंडीगढ़ में रुके हुए हैं। बताया जाता है कि पहले उनका अमृतसर जाने का प्‍लान था।नवजोत सिद्धू पंचकूला में सुनील जाखड़ से मिलने के बाद चंडीगढ़ के सेक्‍टर 39 के सर्किट हाउस पहुंचे। वह अभी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हरीश रावत की होने वाली मीटिंग का इंतजार करेंगे। सुनील सर्किट हाउस में सिद्धू से मिलने के लिए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कुछ अन्य विधायक भी आए हैं। माना जा रहा है कि हरीश रावत आज सिद्धू और कैप्टन की मीटिंग करवा सकते हैं।जाखड़ से मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा कि उनसे मार्गदर्शन लेने आया था। उम्‍मीद है उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह जोड़ी हिट रही है और आगे भी रहेगी। इस दौरार सुनील जाखड़ भी उनके साथ थे। जाखड़ ने कहा कि सिद्धू बेहद सुलझे व्‍यक्ति और राजनेता हैं। नवजोत को मेरी शुभकामनाएं हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सिद्धू के साथ हुई मीटिंग के बाद सुनील जाखड़ ने जागरण से बातचीत में कहा कि सिद्धू ने मेरा सहयोग मांगा था और मैंने उनसे कहा है कि वह तो पार्टी की मजबूती के लिए हर समय तैयार हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने सिद्धू से पूछा कि क्या उन्हें प्रधान पद का फारमल लैटर मिल गया है कि नहीं ताकि मैं शुभकामनाएं दे दूं।सिद्धू ने जाखड़ से सहयोग मांगते हुए कहा कि हम मिलकर काम करेंगे। जो भी आपके मुद्दे हैँ उन्हें डटकर उठाया जाएगा। इस पर जाखड़ ने कहा कि वह सदैव पार्टी की मजबूती के लिए हर किसी से सहयोग करने को तैयार हैं।नवजोत सिंह सिद्धू आज चंडीगढ़ में ही विभिन्न नेताओं के साथ मिल रहे हैँ।बताया जाता है कि पार्टी ने उन्हें पंजाब जाकर काम शुरू करने को कह दिया है हालांकि उनके प्रधान बनाने संबंधी अधिकारिक पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मनाना अभी बाकी है। कैप्टन से बात करने के लिए पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उनकी 12.30 बजे के करीब कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात होगी। इधर नवजोत सिद्धू कांग्रेस के अन्य नेताओं से बात करने में जुट गए हैं।

#कॉग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की भारी वृद्धि के विरोध में थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन#

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ‘ लल्लू ‘ एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के आह्वान पर पेट्रोलियम एवं आवश्यक खाद्य पदार्थों की अप्रत्याशित भारी मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदेश के सभी जनपदों में तहसील स्तरीय पर थाली बजाओ अभियान के तहत धरना प्रदर्शन किया । बतादे भारतीय जनता पार्टी के सरकार में आम जनता के ऊपर पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दिया । जिसके कारण दिन प्रतिदिन डीजल ,पेट्रोल ,गैस एवं खाद्य पदार्थों में वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दिया । जहाँ कोरोना से लोगो को रोजगार चले जाने से एक तरफ जो परेशानी झेलनी पड़ रही है वही खाद्य पदार्थों में वृद्धि होने से उनके घर भोजन की भी दिक्कत हो रही है । इसलिए आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ ने तहसील स्तर पर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया ।

रिपोर्ट — सचिन यादव,

गोरखपुर

#पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन  अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे

पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को खत्म करने की कोशिशों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले 22 जून को, अमरिंदर सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एआईसीसी पैनल से मुलाकात की थी, लेकिन वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी से मिले बिना ही चंडीगढ़ लौट गए थे।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी करने में कथित देरी जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री तके सामने मोर्चा खोल दिया है। अप्रैल में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच को रद्द किए जाने के बाद से ही सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की आलोचना  शुरू कर दी। वहीं, सीएम अमरिंदर ने उनकी नाराजगी को ‘पूर्ण अनुशासनहीनता’ बताया है।

केंद्रीय नेतृत्व अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में जारी गुटबाजी को खत्म करने का रास्ता तलाश रही

है। इसके लिए सोनिया गांधी ने एक पैनल का गठन किया था, जिसने अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सहित पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत की थी। सिद्धू ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्रीय राजधानी में चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ बैठकें की थीं।

एआइसीसी पैनल में मल्लिकार्जुन खड़गे जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं। हाल ही में सिद्धू की राहुल और प्रियंका के साथ बैठक के बाद पार्टी नेता हरीश रावत ने उम्मीद जताई थी कि पार्टी की पंजाब इकाई से संबंधित मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह उन कुछ राज्यों में से एक है जहां पार्टी अभी भी सत्ता में है।

#एनआईए की गिरफ्त में आए इमरान मलिक और नासिर खान#इन आरोपितों के पिता मूसा खान एक रिटायर फौजी#

#एनआईए की गिरफ्त में आए इमरान मलिक और नासिर खान#इन आरोपितों के पिता मूसा खान एक रिटायर फौजी

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बीते वर्ष 17 जून को पार्सल में ब्लास्ट होने के बाद सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल वाले पार्सल की पड़ताल हो रही है। एनआइए ने दो आरोपितों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। एनआईए की गिरफ्त में आए इमरान मलिक और नासिर खान मूल रूप से कैराना के हैं। यह दोनों सगे भाई पिछले कई वर्ष से हैदराबाद में रहकर कपड़े का कारोबार करते थे। इन आरोपितों के पिता मूसा खान एक रिटायर फौजी हैं।

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में विस्फोट के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज कर दी है। इसमें शामली का बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है। शामली में पिता-पुत्र पर शिकंजा कसने के बाद एनआइए ने यहां के दो भाइयों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। शामली निवासी फौजी के दोनों पुत्रों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन हैं।

हैदराबाद से एनआइए ने जिन दो भाइयों इमरान मलिक और नासिर खान को गिरफ्तार किया है, वह दोनों शामली के कैराना नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा के निवासी हैं। शामली में अब तक चार लोगों का नाम दरभंगा रेलवे स्टेशन के पार्सल में ब्लास्ट कांड से जुड़ गया है। इसी कारण शामली का कैराना एक बार फिर से सुर्खियों में है।

शामली के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि हैदराबाद में पकड़े गए दोनों भाइयों के बारे में अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने शामली पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इतना ही नहीं, अभी तक हमसे कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पहले भी 23 जून को कैराना के मोहल्ला बिसातयान व ऑल खुर्द निवासी हाजी सलीम उर्फ टूईया व कफील को भी हिरासत में लिया था। एसटीएफ ने पूछताछ के लिए दोनों को एनआईए को सौंप दिया था। जिनसे अब लगातार पूछताछ की जा रही है।

वैक्सीन संकट, लुधियाना, अमृतसर सहित सात जिलों में टीकारण बंद,जिलों के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों का स्टाक खत्म

#पंजाब में गहरा रहे वैक्सीन संकट को लेकर पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू कह चुके हैं कि केंद्र सरकार की ओर से भाजपा शासित राज्यों में वैक्सीन की सप्लाई लगातार जारी है#

पंजाब में गहरा रहे वैक्सीन संकट को लेकर पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू कह चुके हैं कि केंद्र सरकार की ओर से भाजपा शासित राज्यों में वैक्सीन की सप्लाई लगातार जारी है जबकि पंजाब को कम सप्लाई दी जा रही है। वहीं पंजाब सरकार वैक्सीन की सप्लाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार के साथ संपर्क कर रही है।

लुधियाना। कोरोना के खिलाफ जंग में देशभर में चल रहे टीकाकरण अभियान को पंजाब में झटका लगा है। वैक्सीन की कमी के कारण राज्य के सात जिलों में टीकाकरण का काम बिलकुल बंद हो गया है। जबकि शेष जिलों में भी वैक्सीन की बहुत कम खुराकें बची हैं और अगर जल्द वैक्सीन न मिली तो यहां भी टीकाकरण अभियान रुक सकता है। इस स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही केंद्र सरकार को अवगत करा चुके हैं।

सेहत विभाग के इन जिलों के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों का स्टाक खत्म हो गया है। चंडीगढ़ से बुधवार को भी वैक्सीन नहीं आई और वीरवार को भी आने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। अमृतसर के सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से सेहत विभाग के चंडीगढ़ स्थित उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि शुक्रवार को वैक्सीन भेजी जाएगी। यह स्थिति केवल अमृतसर ही नहीं अपितु राज्य के अन्य जिलों में भी है।