Tag Archives: #Congress #PRIYANKA GANDHI #प्रियंका गांधी वाड्रा #कांग्रेस समाचार

गिरफ़्तारी के बाद प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- दबाई जा रही है जनता की आवाज…

DESK : ईडी की कार्रवाई के बीच महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया. राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और पार्टी नेताओं का नेतृत्व किया. इस दौरान दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार के ही लोग कहते हैं कि उन्हें महंगाई दिख नहीं रही है. जनता महंगाई से परेशान है. हम जब महंगाई दिखाने जाते हैं तो हमें रोका जाता है. जनता की आवाज को दबाया जाता है. प्रियंका ने कहा कि, देश के पीएम ने हिंदुस्तान की संपत्ति को अपने मित्रों को बेच दिया है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, इनको (केंद्र सरकार को) लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं. उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे…इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है. हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सड़क पर उतरीं प्रियंका
प्रियंका गांधी अपने तमाम नेताओं से साथ महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी थीं. उन्होंने ऐलान किया था कि वो पीएम आवास का घेराव करने जाएंगीं. इसके बाद प्रियंका जैसे ही पार्टी मुख्यालय से बाहर आईं, वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया. प्रियंका ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर पहला सुरक्षा घेरा तो तोड़ दिया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया. प्रियंका वहीं सड़क पर बैठकर धरना देने लगीं. इसके कुछ ही देर बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया और पुलिस की गाड़ी में बिठाकर ले गए.

कांग्रेस ने गठित किया टास्क फोर्स- 2024, भाजपा को हराने के लिए प्रियंका गांधी को दी गई अहम जिम्मेदारी…

DESK. कांग्रेस का कायाकल्प करने के लिए हाल में ही राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था. अब कांग्रेस ने अपने भविष्य की रणनीति और भाजपा को हराने के सपने को साकार करने के लिए पार्टी में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है. इसके लिए कांग्रेस ने खुद को मजबूत करने के लिए कई ग्रुप का गठन किया है. इन ग्रुप में पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फॉर 2024 का भी गठन किया गया ह.। कांग्रेस के टास्क फोर्स- 2024 में प्रियंका गांधी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रियंका गांधी अब इस ग्रुप के तहत पार्टी को कई अहम निर्णयों और रणनीतियों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाती दिख सकती है. उन्हें मिली नई जिम्मेदारी के बाद इसका मतलब साफ है कि अब प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेशनल प्लानिंग की भी हिस्सा रहेंगे. पॉलीटिकल अफेयर्स ग्रुप में राहुल गांधी को सदस्य बनाया गया है. जबकि भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट होंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस का यह ग्रुप पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगा और सुझाव देगा. कांग्रेस ने सुधारों के क्रियान्वयन के लिए कार्यबल गठित करने और सलाहकार समूह बनाने का भी फैसला किया था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है. पार्टी ने अभी भी सोनिया गांधी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम करने पर सहमती बनाई हुई है. वहीं राहुल गांधी या किसी अन्य को पार्टी की कमान सौपने पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है.