Tag Archives: dehli

दिल्ली में पूर्व विधायकों की बढ़ेगी पेंशन,दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल

दिल्ली में पूर्व विधायकों की पेंशन बढने जा रही है। अब उन्हें साढ़े सात हजार की जगह प्रति माह 15 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। अगले कुछ माह में यह बढ़ोत्तरी संभव मानी जा रही है। क्योंकि अभी इसे दिल्ली विधानसभा से अनुमति दी जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने में अभी पांच से छह माह लग सकते हैं। क्योंकि दिल्ली विधानसभा से अनुमति लेने से पहले इस प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा में लाया जाएगा। विधानसभा से अनुमति के बाद इसे फिर से केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे स्वीकृत माना जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव भी उसी का हिस्सा है जिसके तहत विधायकों का वेतन बढ़ाया जाना है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया लंबी कर दी गई है। यह ठीक नहीं है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू माना जाता था।विधानसभा अध्यक्ष गोयल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने 2015 में विधायकों का वेतन बढ़ाए जाने के संबंधित विधेयक पास कर केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा था। जिसके तहत विधायकों का वेतन 2 लाख 10 हजार किया जाना था। केंद्र ने 2017 में इसे वापस भेजा कि संशोधन करके भेजिए। जिसके चलते संशोधित कर इसे फिर से केंद्र के पास भेजा गया। जिस पर केंद्र ने विधेयक में प्रस्तावित वेतन को न मानकर पहले से निर्धारित वेतन में कुछ बढ़ोत्तरी कर अप्रैल 2020 में इसे दिल्ली विधानसभा के पास वापस भेज दिया था। मगर उस समय कोरोना काल के चलते सरकार अधिक आर्थिक तंगी में थी। इसलिए इस मामले में एक साल के बाद कार्रवाई की गई है।

CMअरविंद केजरीवाल ने की ‘स्विच दिल्ली अभियान’ की शुरुआत जाने किन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

नई दिल्ली। में प्रदूषण लगातार बड़ रहा हैं प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने ‘स्विच दिल्ली अभियान’ की शुरुआत की। आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को काफी कम करना है और हमारा लक्ष्य हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा 2024 तक दिल्ली में जितने भी वाहन खरीदे जाते हैं उसमें 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक हों। लोग ज़्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को ही खरीदें इसके लिए दिल्ली सरकार ने बड़े स्तर पर सब्सिडी की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि टू व्हीलर या फिर थ्री व्हीलर खरीदने पर 30,000 तक और फोर व्हीलर खरीदने पर डेढ़ लाख तक की सब्सिडी मिलेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के तीन दिन के भीतर सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल में कोई भी रोड टैक्स नहीं लगेगा और ना ही कोई रजिस्ट्रेशन चार्ज लगेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी कंपनियों और मॉल से चार्जिंग स्टेशन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अंदर हम जितने भी व्हीकल हायर करते हैं हम उनसे 6 महीने में स्विच कर जाएंगे और हम सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल ही हायर करेंगे। इसके साथ ही मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वह अपनी पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक ही खरीदें। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल खरीदने के लिए सरकार लोन पर ब्याज में छूट भी देगी।

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बूंदा-बांदी, ओले गिरने की संभावना

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बर्फबारी हुई। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 5 फरवरी के बाद तापमान में इजाफा होगा।

3 से 5 फरवरी तक इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से राहत मिल सकती है।

 

किसान आंदोलन को मिल रहा है विदेशों से भी समर्थन, इस पॉप सिंगर ने ट्वीट कर बढ़ाया किसानों का हौसला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बॉर्डर्स पर लगातार 70 दिनों से किसान डटे हुए हैं। किसान केंद्र के तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब इस आंदोलन पर पूरी दुनिया की नजर है। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। रिहाना ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि हम किसानों से बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

दरअसल, आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिस दौरान कुछ अराजकत्तवों ने काफी हिंसा की थी, जिसे देखते हुए सरकार ने अब कड़ा पहरा लगा दिया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सभापति ने सांसदों को सदन से किया बाहर

नई दिल्ली।  महीनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान लगातार केंद्र के तीनों कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। बजट सत्र शुरू होने के बाद संसद में आंदोलन की गूंज साफ सुनी जा सकती है। बीते मंगलवार को भी दोनो सदनों की कार्रवाई हंगामें के कारण कई बार स्थगित करनी पड़ी। वहीं, बुधवार को भी राज्यसभा में काफी हंगामा देखने को मिला।

दरअसल, किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के तीन सांसद राज्यसभा में नारेबाजी कर रहे थे, जिसके कारण सदन की कार्रवाई बार-बार बाधित हो रही थी। हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए सभापति ने हंगामा कर रहे आप के तीन सांसदों को बाहर जाने का नोटिस थमा दिया।

 कौन थे ये तीन सांसद?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता को सभापति की ओर से बाहर जाने का नोटिस मिलने के बाद भी जब वे सदन से बाहर नहीं गए तो मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर किया गया।

वेंकैया नायडू ने कहा- जब मुद्दे पर चर्चा का समय है तो ये नारेबाजी क्यों? सभापति ने कहा कि ये तानाशाही नहीं चलेगी। बता दें कि सदन में कृषि कानून को लेकर कई दल सरकार के विरोध में हैं।