Tag Archives: Delhi NCR

एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी दिल्ली-NCR धरती…ऑफिस-घरों से बाहर आए लोग

DESK:  दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है। भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया। लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह झटके 7 बजकर 58 मिनट पर लगे। लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 50 सेकेंड तक लगे। इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बुधवार आधीरात को दो बार दिल्ली-एनसीआर की धरती हिली थी। इसके बाद लोग दहशत में आ गए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उत्तराखंड में पिथौरागढ़, मुनस्यारी और गंगोलीहाट सहित कई स्थानों पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भूकंप की उत्पत्ति 10 किलोमीटर सतह के नीचे हुई थी और यह स्थान नेपाल के सिलंगा शहर से तीन किलोमीटर दूर था। प्रभावित देश भारत, चीन और नेपाल हैं।” भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR…जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हुए लोग…

DESK:  राजधानी दिल्ली भारी प्रदूषण के चलते गैस चैंबर में तबदील हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अब जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में सुबह 9.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख निगरानी स्टेशनों-एनएसआईटी द्वारका (411), जहांगीरपुरी (407), विवेक विहार (423), वजीरपुर (412) और आनंद विहार (468) में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर भीषण हादस, डंपर से टकराई बुलेरो, 4 महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत…

DESK : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पर हुआ भीषण सड़क हादसा आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। जिस में से 4 महिलाओं के साथ कुल 5 लोगो की मौत हो गई.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आज वीरवार लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गाड़ी में कुल 7 व्यक्ति सवार थे। इस हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। जबकि वहीं 2 लोगों का कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतकों की पहचान चंद्रकांत नारायण बुराडे (68 वर्ष), स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पंवार (60 वर्ष) और नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायल नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे का इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में बिल्डर की हत्या: मेट्रो कार्ड की मदद से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग आरोपी…

desk : राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस में बिल्डर राम किशोर अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मेट्रो पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पकड़ा है। लूटपाट के लिए बिल्डर की हत्या की गई थी। खास बात यह है कि आरोपी मेट्रो कार्ड के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ा। देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मेट्रो पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। वह मूलत: बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में वजीराबाद इलाके में रहता है। इसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। उसपर लूटपाट का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस उसे पहले पकड़ चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस लूट की रकम की बरामदगी और उसके दूसरे साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक टीम ने ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ की और दूसरी टीम ने डीएमआरसी से संपर्क कर आरोपियों के मेट्रो कार्ड की जानकारी हासिल की। मेट्रो पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई। मेट्रो के स्पेशल स्टाफ निरीक्षक अजय बदमाशों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। डीएमआरसी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अगर मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी। शाम में आरोपी ने राजीव चौक पर कार्ड का इस्तेमाल किया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। ऐसे में उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बारिश ने थोड़ी राहत पहुंचाई है। तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में पेड गिर गए। आसमान में काले बादलों की वजह से वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी।

अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में दिखा रात जैसा नजारा  

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। आसमान में छाए काले बादल की वजह से शाम में ही लोगों को गाड़ियों की लाइट ऑन करनी पड़ी।

बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के बीच ओले भी गिरे हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज दिन में बादल छाये रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

 

Weather Report: Delhi-NCR के लोगों को ठंड से मिली राहत, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ओले गिरने के आसार

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी के दिनों को अभी से महसूस कर रहे हैं और तापमान में आई अचानक बढ़ोत्तरी से दिल्लीवासी हैरान और परेशान भी हैं। राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी सोमवार सुबह ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच गई। कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखा गया। राजधानी में सुबह 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, दूसरी और हिमालयी क्षेत्र से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी 23 से 24 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 फरवरी से बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है और 26-28 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जारी हुआ अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने विषम मौसम स्थितियों के कारण आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ओले गिरने के आसार

बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओले गिरने के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की भी उम्मीद है। आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसी बीच मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है, जिसके चलते पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें- कैसा रहेगा दिल्ली- यूपी- बिहार का मौसम?

देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकती है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल प्रदेश में आज यानी मंगलवार को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरी क्षेत्रों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्य पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरा दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में  9 फरवरी यानी आज सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस सप्ताह दिन में सुहावना मौसम होगा। रात और सुबह के समय सर्दी बनी रहेगी।हालांकि अत्यधिक ठंड की संभावना नहीं है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य तक हल्के बादल दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर दिखाई दे सकते हैं। हवा में ठंडक बनी रहेगी और सप्ताह के मध्य से ठंडक कुछ और बढ़ सकती है।

किसान आंदोलनः देश में आज 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा चक्काजाम, दिल्ली एनसीआर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, यह प्रदर्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है।

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?

मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी है।

हरियाणा: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।

किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए, सीमाओं सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात हैं। दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों पर किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर अलर्ट पर हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

किसानों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

किसान यूनियनों द्वारा प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर  बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार लगाए गए हैं। लाल किले के पास भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। किसान पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बूंदा-बांदी, ओले गिरने की संभावना

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बर्फबारी हुई। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 5 फरवरी के बाद तापमान में इजाफा होगा।

3 से 5 फरवरी तक इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से राहत मिल सकती है।