Tag Archives: Delhi NCR

गृह मंत्रालय का ऐलान, दिल्ली से सटी सीमाओं पर 31 जनवरी तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघु, गाज़ीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को कल तक के लिए बंद कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने इंटरनेट बंद किए जाने के पीछे वजह भी बताई है। मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। इससे पहले गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बीच ये कदम उठाया गया था। फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद होने से प्रदर्शन स्थल के आसपास रह रहे लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज 66वां दिन है। दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वहीं, आज किसान सदभावना दिवस मना रहे हैं, जिसमें किसान दिनभर उपवास रखेंगे। किसानों के इस आंदोलन के चलते टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

वहीं, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है।  हरियाणा में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं।

 

अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो इन रास्तों पर मिल सकता है जाम, रूट का डायवर्जन देखें;

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद नोएडा-दिल्ली बार्डर की सड़कों पर बुधवार को काफी जाम देखने को मिला। नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालक डीएनडी व कालिंदी कुंज के पास जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक जाम सेक्टर-16 फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी  टोल प्लाजा तक जाम रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालात को देखते हुए गाज़ीपुर मंडी, नेशनल हाइवे-9 और नेशनल हाइवे-24 को बंद कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील है कि है कि जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है। वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग करें।
कालिंदी कुंज से नोएडा और नोएडा से कालिंदी कुंज के बीच भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस रूट पर दोनों ओर से एक लेन बंद कर दी गई है।

वहीं आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह 10: 30 बजे से इंटरनेट सेवा शुरू हो गई। इससे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात हैं। तो सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मी गश्त कर रहे हैं।

किसने मारी गोली? किसान की मौत पर दिल्ली पुलिस को फंसाने की साजिश!

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे प्रदर्शनकारी किसान हिंसक हो गए थे।सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर समेत सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल हुए किसान लाल किले में घुस गए। देर रात दिल्ली पुलिस ने पूरे लाल किला को खारी करा दिया है और वहां सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

आईटीओ पर पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिस और किसानों में झड़पें भी हुईं, स्थिति को काबू करने के लिए सरकार की ओर से अगले आदेश तक बॉर्डर के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं कई मेट्रो स्टेशनों के गेट के साथ ही कई रास्ते भी बंद कर दिए गए थे। इस दौरान एक किसान की मौत होने की भी खबर है। मृतक किसान नवनीत सिंह उत्तराखंड का रहने वाला था। किसानों ने पुलिस पर नवनीत को गोली मारने का आरोप लगाया है।

राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें- क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह कोहरे की धुंध देखने को मिली, तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

यूपी में कोहरे से निजात नहीं

यूपी में आज सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

मौसम में क्यों हो रहा बदलाव?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।

लगातार दूसरे दिन बम मिलने से नोएडा में मचा हडकंप, जानें, किसने की पुलिस ने ऐसी शरारत?

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-63 में शुक्रवार सुबह संदिग्ध सामान मिलने से हडकंप मच गया। इलाके को आनन-फानन में खाली कराया गया। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के चलते दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को अलर्ट किया गया है। इस बीच लगातार दूसरे दिन बम मिलने की सूचना से हर किसी को चौका दिया। वहीं मौके से पहुंची बम स्कॉड टीम ने जांच में पता लगाया कि ये बम नहीं बल्कि इसे शरारती तत्वों द्वारा शरारत थी।

दरअसल, नोएडा सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में एसजेएम अस्पताल के पास बम रखने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फेस-3 कोतवाली पुलिस और सेंट्रल जोन नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल व उसके आसपास के परिसर को खाली कराया। अस्पताल के बाहर सर्च अभियान चलाया। इस बीच आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर ट्रैफिक डायवर्ट कराया गया। वहीं, जांच में पाया गया कि बम जैसी दिखने वाली यह चीज डेटोनेटर या विस्फोटक पदार्थ नहीं है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया है।

गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह भी डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक संदिग्ध वस्तु अस्पताल के पास सड़क पर पड़ी है। बम निरोधक दस्ते द्वारा परीक्षण किया गया, तो पाया गया कि उसमें कोई भी डेटोनेटर एवं विस्फोटक पदार्थ नहीं था। किसी शरारती तत्वों द्वारा इसे एक घड़ी नुमा वस्तु लगाकर बनाया गया था। इसे वहां से हटा दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान आसपास का ट्रैफिक को रोकना पड़ा। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक यातायात प्रभावित रहा।

जांच के बाद के पुलिस बल समेत अन्य जांच टीमें वापस रवाना हो गईं। बीडीएस टीम ने सुरक्षा के साथ संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय कर दिया। संदिग्ध वस्तु को जांच के लिए लैब भेजा गया है। हालांकि पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस से पूर्व किसी आतंकी घटना व साजिश से शहर को दहलाने की बात से इन्कार किया है।

गौरतलब है इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में बम रखने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस ने जब अस्पताल पहुंच जांच की तो यह अफवाह मिली थी। इस दौरान भी ओपीडी बंद करके अस्पताल परिसर को खाली कराना पड़ा था।

बर्ड फ्लूः 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला में पर्यटकों के आने पर पाबंदी

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का कहर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाल किले से सामने आया है। जहां मृत पाए गए 15 कौओ के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कौओं की मौत के बाद सैंपल जलधंर और भोपाल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में 25 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिया है। लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने, और बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर, लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को हर साल बंद किया जाता है, लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले ही बंद कर दिया गया है।