Tag Archives: #dhanajaysingh

राजनीतिक जानकार कह रहे हैं मल्हनी सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जीत पक्की है।-UP JDU Candidate जौनपुर

जौनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव Assembly Elections 2022 के ल‍िए जनता दल यूनाइटेड ने जौनपुर जिले की 2 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मल्‍हनी सीट से टिकट द‍िया है। वहीं मुंगरा बादशाहपुर सीट से राकेश पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है। चूंकि मुंगरा बादशाहपुर पटेल वोटरों का बाहुल्य इलाका है। इस नाते जनता दल यूनाइटेड ने इस सीट पर राकेश पटेल पर दांव आजमाया हैमल्हनी व‍िधानसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह  को जेडीयू का टिकट म‍िलने पर उन्होंने कहा क‍ि जेडीयू से वह 2007 में विधायक रह चुके हैं। जेडीयू देश का बढ़िया राजनीतिक दल है। पिछले 18 सालों से इसकी बिहार में सरकार है। नीतीश ने गरीबों के लिए शानदार काम किया है। यह भाजपा के साथ एलायंस में है। इसकी एक विचारधारा है। इसलिए मैं उसके साथ हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस समय जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह का जलवा कायम है। चाहे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रहा हो या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष का। पूर्व सांसद धनंजय सिंह  की पत्नी श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और कई सीटों पर इनके ब्लॉक प्रमुख भी हैं। एमएलसी भी बृजेश सिंह प्रिंस और उनके सहयोगी हैं फिर एमएलसी का चुनाव होने वाला है। राजनीतिक जानकार कह रहे हैं उनकी जीत पक्की है।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  ने 2002 में रारी विधानसभा से पहली बार विधानसभा निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2007 में नीतीश की पार्टी जेडीयू से चुनाव जीते। लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। 2009 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने उन्हें टिकट दिया।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  लोकसभा पहुंचे। 2 साल के भीतर ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह  पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह  का सितारा फिर एक बार धूमिल हुआ और लगातार चुनाव हारते गए।

UP Assembly Elections :16 जिलों की 59 सीट,तीसरे चरण के लिए आज शाम खत्म होगा चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव  सात चरणों में हो रहे हैं और दो चरणों का चुनाव हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण  का चुनाव होना है. राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान  होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो जाएगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा में मतदान होगा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर, मढ़ौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौथा, ललितपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिलहाल तीसरे चरण के लिए प्रचार के लिए सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. क्योंकि तीसरे चरण के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में कई जिले ऐसे हैं, जिन्हें कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनावों में बीजेपी ने यहां भारी सेंध लगाई और 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी फिर से अपने हारे हुए गढ़ में जीत दर्ज करना चाहती है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन जिलों में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिली थीं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी. इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होंगे. फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि राज्य में अभी तक चुनाव शांति के साथ संपन्न हुए हैं.

जौनपुर के मल्हनी सीट से मैदान में धनंजय सिंह | Dhananjay Singh के समर्थन में सड़को पर जनसैलाब | UP

बुधवार को जौनपुर के मल्हनी सीट से जदयू (जनता दल यूनाइटेड) प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल समेत कई दिग्गजों ने भी नामांकन पर्चा भरा।