Tag Archives: HemantSoren

झारखंड सरकार के मुफ्त कफन देने के फैसले पर बवाल, BJP ने ट्वीट कर बोला हमला  

नई दिल्ली। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के मृतकों को राज्य सरकार की ओर से कफन उपलब्ध कराने वाले फैसले ने झारखंड की राजनीति में बवाल मचा दिया है। बीजेपी ने हेमंत सरकार के इस निर्णय को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का परिणाम बताया है।

बता दें कि सोमवार को बैठक के दौरान लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने के कारण कुछ मृतकों के परिजनों को कफन नहीं मिलने की शिकायत पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि हम सभी मिलकर निर्णय लेते हैं कि राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोगों को कफन मुफ्त में दिया जाएगा।

बीजेपी नेता दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि अजीब विडंबना है कि जहां एक ओर एक ओर केंद्र सरकार देशवासियों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर झारखंड की ठगबंधन सरकार जनता को फ्री में कफन बांटने में जोर लगा रही है।

झारखंडः वो चीखती रही और दरिंदें उसकी अस्मत को तार-तार करते रहे, विधवा से गैंगरेप

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक चतरा की पीड़ित महिला 50 साल की है। हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देखिए खास चर्चा पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/AxPZ4Tumnso

 

सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर  

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी भैरो सिंह ने बृहस्पतिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

बता दें कि बीते 4 जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक के पास सीएम हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की थी। ओरमांझी में सिर कटी लाश को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं ने किशोरगंज में सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। इसमें यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था।

क्या है पूरा मामला

बीती 3 जनवरी, 2021 को रांची के ओरमांझी क्षेत्र में एक युवती का सिरकटा शव पुलिस ने बरामद किया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन का काफिला उस सड़क मार्ग से गुजर रहा था तो प्रदर्शनकारियों ने कापिले को रोकने की कोशिश करते हुए तोड़फोड़ की थी।

मॉडल रेप केस : विपक्ष ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा- रेप मामले में आरोपी होने के बाद भी बने हुए हैं सीएम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विपक्ष ने हमला बोला है। विपक्ष हेमंत सोरेन पर रेप का आरोपी होने का सवाल उठा रहा है। बीजेपी नेता हेमंत सोरेन को घेरने के लिए लगातार ट्वीट कर चुटकी ले रहे हैं।

हरियाणा से बीजेपी नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस चुनावों में अल्पसंख्यकों का हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन अब वो क्या करेगी, जिसकी सरकार का मुख्यमंत्री ही रेप का आरोपी है।

इसके अलावा बीजेपी नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के सीएम ने इतिहास रच दिया है, ऐसा इतिहास जिसके नज़दीक भी कोई पहुँचना नहीं चाहेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रेप मामले में आरोपी हैं और कुर्सी पर बने हुए हैं। हेमंत की नैतिकता और आत्मा मर चुकी है। और उनके इस पाप में राहुल, प्रियंका भी भागीदार हैं।’