Tag Archives: International Women’s Day 2021

पटना :  नारी सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को किया सम्मानित

बिहार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राउजिंग ट्रेड सर्व की तरफ से राजधानी पटना के जगदेव पथ में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. पूर्णिमा राय, डॉ. अलका रानी रहीं।

कार्यक्रम में वंदना, विभा, मनीष आनंद, मुन्नी देवी, रंजना मिश्रा, ठाकुर निकिता, राजनंदनी, प्रिया और पुष्पा कुमारी गौतम को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख आफताब राणा कल्याण सिंह रजनीकांत सुभाष अनिकेत ने इस अवसर पर नारी शक्ति को सम्मानित किया। मंच संचालन अभिषेक व पुष्पा कुमारी गौतम ने किया।

इस मौके पर डॉ. पूर्णिमा राय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज और देश के प्रगति के लिए आवश्यक है। अगर एक परिवार में मां शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं को उचित भागीदारी मिल रही है। यह एक सार्थक पहल है। डॉ. अलका रानी ने कहा कि सिर्फ महिला दिवस मना लेने फिर से महिलाओं का कल्याण नहीं होने वाला है। समाज की सोच बदल कर ही महिलाओं का कल्याण किया जा सकता है।  आयोजन समिति के प्रमुख प्रताप राणा ने कहा कि उनकी कंपनी नारी सशक्तिकरण को लेकर पूरे बिहार में कई सारे कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। उसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट- अनूप नरायण सिंह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पढ़िए रमा तिवारी की कहानी, जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम किया रोशन

नई दिल्ली। देश की महिलाएं आज लगभग सभी क्षेत्रों में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आज महिलाएं पुरुष के कंधे से कंधा मिलकर साथ ही नहीं बल्कि उनसे 2 कदम आगे चल रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे है जो गंगा प्रहरी के रूप में न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत को सफल बना रही है। बल्कि भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे के अंर्तगत उत्कृष्ट कार्य करते हुए मां गंगा की सेवा में लगी हुई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इस बेटी की अटूट मेहनत को देखते हुए सम्मानित किया है। कन्नौज जिला मुख्यालय से सटे करीब 10 किलोमीटर दूर गंगागंज मेंहदीघाट गांव की रहने वाली रमा तिवारी महज 25 वर्ष की उम्र में एक अलग पहचान हासिल कर चुकी हैं। रमा ने समाजशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतना ही नहीं रमा गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुआओं, मछुवारों के साथ-साथ ग्रामीणों में स्वच्छता की अलग जगा रही हैं। उनकी टीम गांव-गांव जाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है।

किसान की बेटी हैं रमा

जिले के छोटे से गांव गंगागंज मेंहदीघाट के रहने वाले गंगा जगमोहन तिवारी पेशे से किसान है और मां मीना तिवारी गृहणी है। बावजूद इसके रमा ने अपने सपनों को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह जिले की यूथ आईकॉन के रूप में पहचानी जाती हैं। रमा तिवारी बताती है कि जब उन्हें स्वच्छता ग्राही के बारे में जानकारी मिली तो लोगों के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा जागी। जिसके बाद उन्होंने विकास भवन पहुंचकर स्वच्छताग्राही के बारे में जानकारी ली साथ ही स्वच्छता ग्राही का फार्म भर दिया। वह बताती हैं कि उनका सलेक्शन स्वच्छता ग्राही में हो गया। जिसके बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। उसके बाद उन्होंने लोगों में स्वच्छता की अलख जगाने का काम शुरू कर दिया।

कड़ी मेहनत से कभी हार नहीं मानी- रमा तिवारी

रमा ने बताया कि स्वच्छताग्राही बनने के बाद सबसे पहले उनको अपनी ही ग्राम पंचायत मेंहदीपुर ओडीएफ बनाने की जिम्मेदारी मिली। बताया कि गांव में काम करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लोगों को स्वच्छता के बारे में बताने व गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया। जल्द ही इसमें कामयाबी भी मिली। गंगा किनारे बसे गांवों में पहली ओडीएफ ग्राम पंचायत मेहंदीपुर होने का दर्जा भी मिला। जिसके बाद डीएम ने सम्मानित भी किया।

चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

रमा बताती है कि ग्राम पंचायत के बाद उनको ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। गांव-गांव जाकर लोगों को ट्रेनिंग देने के साथ साथ जोड़ने का काम किया। जिसके बाद टीम गंगा घाट पर जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का काम शुरू किया। बताया कि सबसे पहले घाट पर रहने वाले बाबाओं से मिशन की शुरूआत की। उसके बाद मछुवारों और फिर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। घाटों पर कूड़ा करकट न फैले इसके लिए जगह जगह टीन के डस्टबिन भी रखवाएं। रमा बताती है कि लोगों को सभा, चौपाल लगाकर, रैलियों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जा रही है। आज उनके साथ करीब 30 युवक-युवतियां गंगा प्रहरी बनकर काम कर रहे है। पूरी टीम गंगा घाट पर श्रमदान कर स्वच्छ बनाने का काम करती है।

गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए लोग बढ़चढ़ कर आगे आ रहे है। लोग गंगा दूत बनकर मिशन को आगे बढ़ा रहे है। रमा ने बताया कि गंगा किनारे बसे प्रत्येक गांव से 10-10 लोग गंगा दूत बनकर जुड़े है। जो गांव गांव स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे है। रमा ने बताया कि उनको कन्नौज ब्लॉक व गुगरापुर ब्लॉक का गंगा प्रहरी टीम लीडर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

रमा तिवारी का कहना है कि नेहरू युवा केंद्र में उनका एक युवती क्लब भी बना हुआ है। नेहरू युवा केंद्र में उनको अब ट्रेनर्स के तौर पर बुलाया जाता है। जहां युवतियों को ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ने में मदद करती है। बताया कि उनका क्लब रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण जैसे सामाजिक कामों में सहयोग करता है।

कोरोना काल में बच्चों को दी निशुल्क शिक्षा

रमा बताती है कि कोरोना काल में स्कूल बंद होने पर गांव के छोटे-छोटे बच्चे दिन पर घूमते रहते थे। बच्चों को घूमता देख उनको पढ़ाने का विचार आया। जिसके बाद उन्होंने बच्चों के घर घर जाकर मां-पिता से बात की। बच्चों को निशुल्क क्लास में पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि 5 बच्चों के साथ उन्होंने क्लास को शुरू किया था। धीरे-धीरे मेहनत रंग लगाई। अब क्लास में करीब 40 बच्चे पढ़ने आ रहे है। बताया कि अब दूसरे गांवों से भी बच्चों को निशुल्क क्लास लगाने के लिए लोग आकर संपर्क कर रहे है। बताया कि जल्द ही गंगा किनारे बसे दाईपुर, मित्रसेनपुर, महमूदपुरबीजा गांव में निशुल्क क्लास शुरू करने जा रही है।

रमा तिवारी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। उन्होंने नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण व युवा कल्याण समेत कई क्षेत्रों में काम कर रही है। उनको अब तक करीब 12 से ज्यादा राज्य स्तर व जिला स्तर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत ने नमामि गंगे अवार्ड, उमा भारतीय ने गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन अवार्ड देकर सम्मानित किया है। वहीं उपेंद्र तिवारी ने आदर्श युवा यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उन्हें यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। जिला स्तर पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने लोकल चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बेटियों को परिवार सहयोग जरूर दे- रमा

रमा तिवारी ने कहा कि गांव में अभी भी लोग बेटियों पर अंकुश लगाते है। उनको आगे बढ़ने से रोकते है। बेटियों को परिवार के लोग थोड़ी सी भी मदद करें तो वह बेटों से आगे निकल सकती है। पढ़ी लिखी बेटी अपने माता पिता के घर के अलावा पति का घर भी रोशन कर सकती है। पिता गंगा जगमोहन व मां मीना तिवारी ने बताया कि जब बेटी को प्रदेश स्तर पर नामचीन हस्तियों के हाथों अवार्ड मिलता है तो गर्व महसूस होता है। आज लोग बेटी के नाम से पहचानते है। यह माता पिता के लिए गर्व की बात है। सीना फर्क से चौड़ा हो जाता है।

महिला दिवसः डीसीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रों और महिलाओं को किया संबोधित, हिम्मत ऐप के बारे में दी जानकारी

नई दिल्ली। देश में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है इसी के चलते डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिले के कई इलाकों में महिला और छात्रों से वीडियो के जरिए वार्तालाप किया। इसी के चलते समयपुर बादली थाने में भी स्कूली छात्राओं को बुलाकर हिम्मत ऐप के बारे में बताया गया। साथ ही साथ आधुनिक तरीके के आए ने हथियारों से भी छात्रों को अवगत कराया गया है।

इस अवसर पर समयपुर बादली थाना एसएचओ अक्षय कुमार ने स्कूली छात्राओं से बातचीत की और दिल्ली पुलिस की तमाम सुविधाओं के बारे में बताया। ताकि समय आने पर छात्राएं लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि अब आपकी छुट्टी के टाइम पर लगातार वहां पर पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

उत्तराखंडः लक्सर में महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन, अनाथ बच्चों को दिए जायेंगे 2 हजार रूपये प्रति माह

नई दिल्ली। उत्तराखंड के लक्सर विकास खंड में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधि सह सर्वेक्षण अधिकारी रेनू डोली उपाध्याय और बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित लक्सर पहुंची।

इस मौके पर रेनू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक में कार्यक्रम कर रहे हैं। ताकि हम सभी महिलाओं को बता सकें की बच्चों व महिलाओं के लिए क्या कानून हैं। उन्होंने बताया की नशे के प्रभाव को हम कैसे कम कर सकते हैं। इसके लिए भी हमारे द्वारा कैंप चलाए जा रहे हैं। उसी क्रम में आज लक्सर में कैंप लगाया गया है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित ने बताया कि हमारे बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर जो बच्चे अनाथ हैं, बेसराहरा है या जिनके माता-पिता नहीं है। उन बच्चों को दो हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा। उन्होंने कहा की हमारे विभाग द्वारा सभी महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के लिए पोक्सो एक्ट जैसी जरूरी जानकारी हमारे विभाग द्वारा महिलाओं को दी जा रही है।

उत्तराखंडः सितारगंज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नई दिल्ली। उत्तराखंड के सितारगंज में एनआरएलएम कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें सितारगंज विकासखंड के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ सितारगंज ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलजीत कौर ने किया।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को बताया गया कि किस तरीके से अपनी परिवार को स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर आजीविका चला सकती हैं और साथ ही समझाया गया कि किसी साहूकार से अपने परिवार को कर्ज लेने से बचा सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताया गया कि ताकी नारी को सम्मान मिल सके।

महिला दिवसः द्वारका में मेगा लीगल सर्विस कैंप का हुआ आयोजन, महिलाओं को कानून के बारे में दी गई शिक्षा

नई दिल्ली। महिला दिवस के उपलक्ष्य में साउथ वेस्ट डिस्टिरक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा मेगा लीगल सर्विस कैंप लगाया गया, जहां महिलाओं को कानून की मदद लेने और कानून संबंधी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जाने-माने कानूनविद और जजों ने भाग लिया। बता दें कि द्वारका फोरम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

International Women’s Day 2021 : पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने नारी शक्ति को किया सलाम

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए नारी शक्ति को सलाम किया। महिलाओं के सम्मान में ही हर साल इंटरनेशनल वूमेंस डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वूमेंस डे पर जगह-जगह कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं।

बत दें कि महिलाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर हमेशा से गर्व करता आ रहा है। यह हमारी सरकार के लिए सम्‍मान की बात है कि हमें विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिल रहा है।