Tag Archives: Jharkhand

Rahul Gandhi हिंदूओं का दिल जीतने पहुंचे वैद्यनाथ मंदिर,”नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे सुनकर लौटे

राहुल गांधी कब क्या बोल दें क्या कर दें ये किसी को कुछ पता नहीं होता है। आजकल राहुल गांधी देश में भारत जोड़ों न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। अभी असम में इस यात्रा को लेकर उनकी वहां के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा से खूब नोंकझोक हुई थी, लेकिन अब ये यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है। न्याय यात्रा के 21वें दिन राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय झारखंड के देवघर पहुंची तो राहुल गांधी यहां के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने जो वेशभूषा पहन रखी थी उसे देखकर आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे। गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए ये राहुल गांधी ही हैं।

लेकिन जब इतनी तैयारी के बाद भी पूजा की ये वीडियो सामने आई तो लोगों ने ये पूछना शुरू कर दिया क्या कोई जबरदस्ती उनसे पूजा करवा रहा था ? जनता तो जनता है। राहुल जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी की हूटिंग करते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। पब्लिक यहीं नहीं रूकी उसने जय श्रीराम के नारों से राहुल को चिढ़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद राहुल शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए क्योंकि रात को यात्रा यहीं रूकी थी। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज झारखंड के धनबाद से बोकारो के लिए निकल गई। राहुल बोकारो में चास के जोधाडीह मोड़ से राजेंद्र नगर तक पदयात्रा करेंगे।राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6700 किमी का सफर तय करेंगे।

न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी। 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल अपनी इस न्याय यात्रा के जरिए 15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रहे हैं।आपको बता दें भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिन UP में रहेगी। यह यात्रा 11 दिन में 20 से ज्यादा जिले कवर करके कुल 1074 KM की दूरी तय करेगी। UP में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी। रायबरेली से केवल सोनिया गांधी को जीत मिली थी।

इस चुनाव में कांग्रेस अपनी पैतृक सीट अमेठी भी हार गई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस का फोकस लोकसभा की कई अहम सीटों पर रहेगा। इनमें वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और प्रयागराज शामिल हैं।

मायावती ने दिया जैन समाज का साथ… आप भी पढ़िए क्या कहा Mayawati ने

DESK:  झारखंड के सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती का भी समर्थन मिल गया है। मायावती ने कहा कि यह अति-दुःख व चिन्ता की बात है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूरा मामला झारखंड के गिरिडीह जिले का है। जहां पर पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने को लेकर जैन समाज के लोग देश भर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जैन समाज को अब मायावती का भी समर्थन मिल गया है। मायावती ने कहा कि “भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में अब जैन धर्म के लोगों को भी अपने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व पवित्रता के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में आन्दोलित होकर इण्डिया गेट सहित सड़कों पर जबरदस्त तौर पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, यह अति-दुःख व चिन्ता की बात है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि “केन्द्र व राज्य सरकारें टूरिज़्म के विकास आदि को बढ़ावा देने के नाम पर कमर्शियल दृष्टिकोण से जिन गतिविधियों को अंधाधुंध बढ़ावा दे रही हैं उससे श्रद्धालुओं में खुशी कम व असंतोष ज्यादा है। सरकारें धर्म की अध्यात्मिकता तथा धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखे तो बेहतर।

झारखंड स्थापना दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि…CM सोरेन भी रहे मौजूद

DESK:  झारखंड को आज 22 साल पूरे हो चुकें हैं। स्थापना दिवस के इस खास मौके पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी समेत माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों का फूलों का साथ स्वागत किया। इसके बाद बिरसा मुंडा की जयंती पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड की महिला, बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने उलीहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर परराष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार झारखंड आईं हैं। राज्यपाल के तौर पर उनका इस राज्य से गहरा रिश्ता रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस राज्य की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। द्रौपदी मुर्मू का झारखंड में छह साल एक माह अठारह दिनों का कार्यकाल रहा। वे इस दौरान विवादों से बेहद दूर रहीं। बतौर कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में झारखंड के विश्वविद्यालयों के लिए चांसलर पोर्टल शुरू कराया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विश्वविद्यालयों के कॉलेजों के लिए एक साथ छात्रों का ऑनलाइन नामांकन शुरू कराया। विश्वविद्यालयों में यह नया और पहला प्रयास था। राज्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ऐसे कई बेहतरीन फैसले दर्ज हैं। झारखंड आने का मुख्य उद्देश्य है भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करना। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग ‘धरती बाबा’ के नाम से पुकारा और पूजा जाता था। उनके प्रभाव की वृद्धि के बाद पूरे इलाके के मुंडाओं में संगठित होने की चेतना जागी। आज भी बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

झारखंड पदों एवं सेवा की रिक्तियों में आरक्षण…संशोधन प्रस्ताव

DESK:  झारखंड पदों एवं सेवा की रिक्तियों में आरक्षण विधेयक-2022 विधानसभा से पारित हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधेयक को सदन में पेश किया था। कुछ संशोधन प्रस्तावों के अतिरिक्त इस विधेयक को सभी दलों का समर्थन मिला। हालांकि, बीजेपी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप शाही ने कहा कि हम विधेयक का समर्थन करने आए हैं लेकिन इस पर चर्चा होनी चाहिए। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उनको कहा कि आपने कोई संशोधन प्रस्ताव नहीं डाला। आपके इतने बड़े दल से केवल रामचंद्र चंद्रवंशी ने संशोधन प्रस्ताव डाला।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

14 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हुआ ओबीसी आरक्षण
झारखंड विधानसभा से पारित झारखंड पदों एवं सेवा में रिक्तियों में आरक्षण (संशोधन) विधेयक में पिछड़ी जाति का आरक्षण प्रतिशत 14 से बढ़कर 27 प्रतिशत हो गया। अभी झारखंड में एसटी को 26, एससी को 10 और पिछड़ों को 14 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। इस विधेयक के कानून बनने और 9वीं अनुसूची में शामिल होने के बाद एसटी को 28, एससी को 12 तथा पिछड़ों को 27 प्रतिशत हो जायेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बीजेपी की तरफ से रामचंद्र चंद्रवंशी ने रखा प्रस्ताव
विधेयक पर बीजेपी की तरफ से एक संशोधन प्रस्ताव आया। बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि हम आरक्षण के समर्थन में है। हम पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के विरोधी नही है। पिछली सरकार ने 1985 लागू किया था जिसमें लाखों की बहाली हुई थी। रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यहां विधेयक लाने की आवश्यकता नहीं थी। संकल्प लेकर सरकार नियुक्ति कर सकती है। मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि 1985 लाकर आपकी सरकार ने कितना रोजगार दिया, आपको वो भी बताना चाहिए।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की नजर… सुबह-सुबह रेड

DESK : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद व्यवसायी अमित अग्रवाल के यहां ईडी ने छापेमारी की है। बरियातू जमीन खरीद से जुड़े मामले में ईडी ने बिष्णु अग्रवाल के यहां भी छापा मारा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल में ईडी ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अहले सुबह तकरीबन 1 दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी ने बरियातू में जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 2 सब रजिस्ट्रार के यहां भी छापा मारा है। बरियातू में आर्मी की 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का प्रयास किया गया। ईडी ने आर्मी जमीन को कब्जा करने संबंधी इस मामले में झारखंड के 8 और पश्चिम बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। कहा जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई से कई और अहम सुराग हाथ लग सकते हैं और भ्रष्टाचार के कुछ नए राज का पर्दाफाश हो सकता है।

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी आईएएस पूजा सिंघल से शुरू हुई पूछताछ, ईडी को मिले हैं पूजा से जुड़े 300 करोड़ के दस्तावेज…

रांची. करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी IAS पूजा सिंघल से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में में पूछताछ शुरू हो गयी है. ईडी ऑफिस में पूजा के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार भी मौजूद है. मनरेगा मामलों में कथित अनियमितता की आरोपों में पूजा और उनके नजदीकियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई. इसमें ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के 25 ठिकानों में छापेमारी की थी. जहां से 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया था. मंगलवार सुबह 11 बजे पूजा सिंघल ईडी ऑफिस पहुंची. पूजा सिंघल के पहुंचने से पहले सीए सुमन कुमार ईडी ऑफिस पहुंचे हुए थे.

ईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के बूटी मोड़ स्थित सोनाली अपार्टमेंट से 17.49 करोड़ कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा डंगरा टोली स्थित ईस्टर्न मॉल में मौजूद सुमन कुमार के ऑफिस से 29.70 लाख रुपया मिला है. गौरतलब है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच के दौरान जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा ने बताया था कि खूंटी जिला प्रशासन मनरेगा में 5% कमीशन लेता था. साल 2007 से 2013 के बीच पूजा सिंघल डीसी के रूप में चतरा, खूंटी और पलामू में पदस्थापित थीं. इस दौरान उन पर कई वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. इसी दौरान पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक के खाते में 1.43 करोड़ नगद भी जमा हुए थे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2000 बैच की आईएएस पूजा सिंघल मौजूदा समय में झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण विभाग खान एवं खनन विभाग को संभाल रही हैं. उनके खिलाफ इस विभाग में भी धांधली करने का आरोप लगा है. राज्य के भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने खान विभाग में बड़ी अनियमितता का कथित आरोप लगाया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

झारखंड सरकार के मुफ्त कफन देने के फैसले पर बवाल, BJP ने ट्वीट कर बोला हमला  

नई दिल्ली। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के मृतकों को राज्य सरकार की ओर से कफन उपलब्ध कराने वाले फैसले ने झारखंड की राजनीति में बवाल मचा दिया है। बीजेपी ने हेमंत सरकार के इस निर्णय को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का परिणाम बताया है।

बता दें कि सोमवार को बैठक के दौरान लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने के कारण कुछ मृतकों के परिजनों को कफन नहीं मिलने की शिकायत पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि हम सभी मिलकर निर्णय लेते हैं कि राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोगों को कफन मुफ्त में दिया जाएगा।

बीजेपी नेता दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि अजीब विडंबना है कि जहां एक ओर एक ओर केंद्र सरकार देशवासियों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर झारखंड की ठगबंधन सरकार जनता को फ्री में कफन बांटने में जोर लगा रही है।

झारखंड में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कौन-कौन सी गतिविधियां रहेंगी प्रभावित

झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि आगामी 6 मई, 2021 तक बढ़ा दी है। अब आगामी 6 मई, 2021 की सुबह 6 बजे तक राज्य में जरूरी वस्तुओं को छोड़ अन्य सभी गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है।

बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जा रहा है। अब जहां रात के आठ बजे तक राज्य में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। आगामी छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।

बताते चलें कि इससे पहले राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लागू किया था।

 

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

धनबाद। झारखंड युवा मोर्चा ने एएमआरआई हॉस्पिटल के सहयोग से बीते दिनों एसी मार्केट विनायक भवन बैंक मोड़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टूडू ने फीता काटकर किया।

शिविर का लाभ लगभग 200 से अधिक लोगों को मिला। जिलाध्यक्ष रमेश टुडे ने कहा कि ऐसे शिविर से आमजनों की समस्याओं का समाधान होता है। झामुमो का लक्ष्य जनता की सेवा करना है और झामुमो निरंतर यह काम कर भी रही हैं। एएमआरआई अस्पताल का धन्यवाद करते हुए उन्होंने इस शिविर में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

एएमआरआई हॉस्पिटल कोलकाता से सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कौशिक मुखर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग से काफी लोग ग्रसित हैं। इसका सही समय पर सही उपचार ही जीवनदाई है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन बासु ने कहा कि हमें प्रकृति से दूर नहीं जाना चाहिए और खास करके जो कोयलांचल वासी हैं उन्हें विशेष रूप से सलाह लेनी चाहिए। मौके पर रतीलाल टूडू आलोक चक्रवर्ती, सोमेश गुप्ता, किशोर साहू, भानु प्रताप सिंह, आशीष पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-युधिष्ठिर महतो