Tag Archives: Jharkhand

झारखंड : डायन के शक में पांच साल के मासूम समेत 5 लोगों की हत्यॉ, जानिए क्या है पूरा मामला ?

झारखंड के आदिवासी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कई दिनों से कुछ पशुओं के मरने पर गांव के एक पुजारी ने कुछ लोगों के ‘डायन’ के वश में होने की बात कहकर हत्या कर दी गई। मामले में 5 लोगों के कत्ल की खबर है, मरने वालों में पांच साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 4 महीने में डायन के शक में बुरुहातू-अमतोली पहाड़ में 8 लोगों का डायन के अंधविश्ववास के चलते कत्ल हो चुका है। दरअसल लगातार पशुओं की मौत का जब कोई कारण नहीं पता चला तो गांव के पुजारी और वैद्य जब कोई हल नहीं बता पाए तो उन्होंने ‘बुरी शक्तियों’ की बात कही।

इसके बाद 23 फरवरी को ग्राम सभा की मीटिंग हुई और मथुरा टोपनो ने कुछ नाम बताए। इसकी अगली सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जोसफिना टोपनो नाम की 55 वर्षीय महिला का शव उसके ही कच्चे घर के बाहर देखा। अंदर जाने पर उसके पति निकोदिम का शव मिला। इसके अलावा बगल के कमरे में तीन और शव मिले।

 

पेट्रोल-डीजल महंगा : अभी और बढ़ेगी महंगाई, जेब पर बढ़ेगा बोझ

झारखण्ड। पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आने वाले समय में महंगाई के और बढ़ने के आसार हैं। इससे आमजन की जेब पर बोझ और बढ़ेगा। दैनिक सामान की कीमतें पहले से ही 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई हैं। माल भाड़ा बढ़ने से जरूरत के सामान के दाम फिर से बढ़ेंगे और इसका जनजीवन पर गहरा असर पड़ेगा।

अकेले डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से पूरा परिवहन जगत हलकान है। इसमें ट्रांसपोर्टर से लेकर ट्रक संचालक, मजदूर समेत बड़ा वर्ग शामिल है। ट्रक संचालक लगातार ट्रांसपोर्टरों पर माल ढ़ुलाई को लेकर किराया दस से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इसको लेकर उनके बीच बकझक भी हो रही है। उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे परिवहन व्यवसाय में भाड़ा बढ़ने के साथ ही दैनिक जरूरत के अन्य सामान समेत सब्जी तक की कीमत पर इसका असर पड़ेगा। यह तय माना जा रहा है कि मार्च माह में ट्रांसपोर्टर भाड़ा बढ़ाएंगे। ऐसे में पहले से महंगाई की मार झेल रहे आमजन पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।

झारखंड : बैठक के दौरान आपस में ही भिड़ गए कांग्रेसी नेता, तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल  

झारखंड। राज्य के रांची जिल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जुटे कांग्रेसी नेता आपस में ही भिड़ गए। दरअसल, झारखंड कांग्रेस के नेता पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच आपस में ही हंगामा होने लगा। प्रदेश कार्यालय में हंगामा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की मौजूदगी में ही राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के बीच जमकर झड़प हुई।  झड़प का कारण आपसी गुटबाजी बताया जा रहा है।

 

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान लोहरदगा में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

झारखण्ड।लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उसे गुमला जिले के पैतृक गांव में भेजा जाएगा।

इससे पहले इस घटना में घायल जवान को गंभीर स्थिति में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया था। लेकिन मेडिका में इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि लोहरदगा के सेरेंदाग थाना क्षेत्र के जंगल में आज नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईडी विस्फोट की चपेट में आने से सैट 3 के जवान दुलेश्वर परास घायल हो गए थे। इसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने दुंदरु मैदान की घेराबंदी करते हुए जवान को वहां पर सुरक्षित रखा।

इस घटना के बाद लोहरदगा जिले में फिर एक बार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को झटका देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे। इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैट के जवान भी शामिल थे। जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया। जिससे ब्लास्ट हो गया। इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

 

 

लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट से मांगी जमानत

झारखंड । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि आठ फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

पिछली सुनवाई में सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया गया था, लालू प्रसाद ने आधी सजा पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें जमानत नहीं दिया जा सकता। इसके बाद हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को सजा पूरी करने का दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद की ओर से इसके लिए दो बार अदालत से समय लिया गया। 25 जनवरी को लालू प्रसाद की ओर से शपथपत्र दाखिल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की ओर से अब अदालत में इस मामले की सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तिथि निर्धारित कर सुनवाई करने का आग्रह किया जाएगा।

इस मामले में यदि लालू प्रसाद को जमानत मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं। इसमें चार में उन्हें सजा सुनायी गयी है। जिन चार मामलों में सजा मिली है उनमें तीन में वह जमानत पर हैं। दुमका मामले में सुनवाई लंबित है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में अभी ट्रायल चल रहा है।

झारखंडः वो चीखती रही और दरिंदें उसकी अस्मत को तार-तार करते रहे, विधवा से गैंगरेप

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक चतरा की पीड़ित महिला 50 साल की है। हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देखिए खास चर्चा पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/AxPZ4Tumnso

 

सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर  

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी भैरो सिंह ने बृहस्पतिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

बता दें कि बीते 4 जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक के पास सीएम हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की थी। ओरमांझी में सिर कटी लाश को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं ने किशोरगंज में सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। इसमें यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था।

क्या है पूरा मामला

बीती 3 जनवरी, 2021 को रांची के ओरमांझी क्षेत्र में एक युवती का सिरकटा शव पुलिस ने बरामद किया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन का काफिला उस सड़क मार्ग से गुजर रहा था तो प्रदर्शनकारियों ने कापिले को रोकने की कोशिश करते हुए तोड़फोड़ की थी।

पहले किया दुष्कर्म फिर काटा गला, जब जी नहीं भरा तो काट दिया गुप्तांग

झारखंड। रांची में एक युवती की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला ओरमांझी थाना इलाके के जिराबार जंगल का है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है और सिर की तलाश जारी है। पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी जारी है, खोजी श्वानों की भी मदद ली जा रही है।

बता दें की महिला के सिर का अभी तक पता नहीं चला है। जहां पुलिस के हाथ घटना क दो दिन बाद भी खाली है तो वहीं वहीं इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही हैं। आज इसी मुद्दे पर खास चर्चा देखिए पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/8rMStvBvCac

नये साल पर इन 6 राज्यों को पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, बनेंगे भूकंपरोधी मकान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश के हर नागरिक को पक्का मकान मुहैया कराने की योजना का हिस्सा है। प्रोजेक्ट में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में जीएचटीसी-इंडिया इनिशिएटिव के तहत गरीब लोगों के लिए सस्ते, भूकंप रोधी और मजबूत मकान बनाए जाएंगे।

बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए जिन राज्यों को चुना गया है उनमें त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। बताते चलें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं।

इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट में तकनीक का सर्वोत्तम रूप दिखेगा, जिसका इस्तेमाल जनकल्याण के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम को त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वास के साथ कहा जा सकता है लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में उत्तर प्रदेश ने आज जो स्थान प्राप्त किया उसके लिए  मैं प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन को श्रेय देता हूं।

दाऊद का करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी झारखंड से गिरफ्तार, 24 साल से चल रहा था फरार

गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात एटीएस ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नजदीकी अब्दुल माजिद कुट्टी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल माजिद 24 साल से फरार चल रहा था। माना जा रहा है कि वह दाऊद के कई राज उगल सकता है। फिलहाल, कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।
एटीएस ने बताया कि कुट्टी केरल का रहने वाला है। वह 1996 में 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और लगभग 4 किलोग्राम आरडीएक्स इकट्ठा करने के अपराध में शामिल था। एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने बताया, अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुट्टी 24 साल से फरार चल रहा था और झारखंड में छिपा था।
बता दें कि एटीएस को खुफिया सूत्रों से उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम को झारखंड भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सिंडिकेट की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था। एटीएस अधिकारियों ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से जब पूछताछ की गई थी, तब कुट्टी का नाम सामने आया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।