Tag Archives: JP Nadda

2024 के लिए ने बनाया बड़ा प्लान…कौन होगा पार्टी का नेतृत्वकर्ता!

DESK: 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी लगभग डेढ़ साल से भी अधिक का समय बाकी है, लेकिन अभी से ही सभी पार्टियों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जहां तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर मोदी सरकार को शिकस्त देने की योजना बना रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी 2024 को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। पार्टी ने फैसला ले लिया है कि जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही भाजपा अगला यानी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नड्डा का वर्तमान कार्यकाल अगले वर्ष 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। उससे पहले संसदीय बोर्ड उनका कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा देगा। भाजपा में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और यह लगातार दो बार हो सकता है। वर्तमान स्थिति में लगातार चुनाव होने वाले हैं। कार्यकाल विस्तार का फैसला संसदीय बोर्ड के ही अधिकार क्षेत्र में आता है। उधर, चुनाव की पूरी प्रक्रिया होती है जिसे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाती है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि नड्डा ने कोविड संक्रमणकाल के वक्त जिस तरह पार्टी के अंदर संवाद स्थापित कर प्रचार-प्रसार किया, उसका असर साफ दिखा था। उनके कार्यकाल में ही पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में दोबारा जीत कर सत्ता में आई। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी भाजपा की फिर से वापसी हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुजरात और खुद नड्डा के गृह राज्य हिमाचल में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल मार्च-अप्रैल में कर्नाटक के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हो सकते हैं। इस लिहाज से पार्टी नेतृत्व का यह मन बन चुका है कि फिलहाल अध्यक्ष का चुनाव टालकर नड्डा के कार्यकाल को लगभग डेढ़ साल का विस्तार दिया जाए ताकि पार्टी बिना भटकाव के लोकसभा चुनाव तक रणनीति को जमीन पर उतार सके।

सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत का पहला दिल्ली दौरा, बीजेपी चीफ से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत का ये आज पहला दिल्ली दौरा है। बता दें कि तीरथ आज दोपहर करीब 1.30 बजे दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचेंगे।

इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत आज दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात सल्ट उपचुनाव के मद्देनजर होगी। वहीं सीएम की वापसी शनिवार को होगी।

केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने जेपी नड्डा को दी किसान आंदोलन की रिपोर्ट, कहा- बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं

नई दिल्ली। कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसानों का ये आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं साबित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग तीन महीने से चल रहे आंदोलन पर रिपोर्ट दी है।

संजीव बलियान ने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है। पिछले सप्ताह जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश की चालीस जाट बहुल सीटों से आने वाले सांसदों विधायकों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में तय किया गया था कि सांसद आम जनता के बीच जाकर कृषि कानूनों के बारे में बताएं कि किस तरह से ये कानून किसानों के लिए फायदेमंद हैं। उन्हें ये भी बताएं कि ये आंदोलन नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने की मंशा से विपक्षी दलों की ओर से चलाया जा रहा है।

माना ये भी जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर जो फीडबैक मिला है, वह बीजेपी के लिए अच्छा नहीं है। अगर किसान आंदोलन लंबा चलेगा तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का जाट वोट बैंक खिसक सकता है।

गुजरात में निकाय चुनाव में मिली जीत पर गदगद हुई पीएम, ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात निकाय चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि, इस बार फिर से गुजरात में भाजपा ने नगर निगम चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस काफी पीछे नजर आई है। अब तक के जो रुझानों सामने आए हैं, उसके मुताबिक सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की तरफ है। बता दें कि गुजरात के नगर निगमों में सत्ता कायम रखने के लिए कुल 576 सीटों में से 474 सीटों की जरूरत होती है। जिसमें से भाजपा ने अब तक 409 सीटें हासिल कर ली हैं। इस बंपर जीत पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। विजय रूपाणी ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’

वहीं इन नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहा है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।”

एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं। गुजरात सरकार की जनहित नीतियों ने पूरे राज्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।” उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रति समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने इन नतीजों पर कहा कि, “आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85% सीटें जीती हैं।”

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, “गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात BJP को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ।”

उन्होंने कहा कि, “गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।”

बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को नड्डा ने दिखाई हरी झंडी, बोले-ममता दीदी ने मां-माटी-मानुष की कद्र नहीं की

बंगाल में ममता सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा इकाई ने परिवर्तन यात्रा शुरू की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नदिया जिले के नवद्वीप से शनिवार शाम परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर लोगों का महाहुजूम उमड़ा पड़ा था। परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले नड्डा ने यहां एक रैली को भी संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन तय कर लिया है। 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का जाना और भाजपा का आना तय है।

नड्डा ने कहा कि ममता दीदी ने परिवर्तन का नारा और मां, माटी, मानुष की शपथ ले 10 साल पहले सत्ता में आई थी। लेकिन, पिछले 10 साल में मां को लूट लिया, माटी का अनादर किया गया और मानुष की रक्षा नहीं की गई।

नड्डा ने कहा कि बंगाल में मां, माटी व मानुष की जगह टोलाबाजी, तुष्टीकरण और तानाशाही ने लिया है।  इसलिए भाजपा ने तय किया है कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे, उनको तृणमूल सरकार के कारनामे बताएंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे तो लगता है कि अब बंगाल की जनता जाग चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भी परिवर्तन का समय आ गया है। यहां भी सुशासन आएगा। ममता सरकार ने यहां भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया गया है पुलिस का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इन सब पर रोक लगाई जाएगी।

नड्डा ने कहा कि बंगाल की संस्कृति को ममता बनर्जी नहीं संभाल सकती। इसकी रक्षा सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। ममता जिस तरह मेरे नाम के आगे विशेषण लगाती हैं, वो बताता है कि आपने बंगाल की संस्कृति का निरादर किया है। नड्डा ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पूरे देश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार बंगाल में होता है। दुष्कर्म और घरेलू हिंसा की सबसे ज्यादा वारदातें यहां होती हैं। यहां की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, फिर भी अगर यहां महिलाओं की इज्जत ना हो तो राज्य को परिवर्तन की जरूरत है।

नड्डा ने आगे कहा कि ममता सरकार विकास की राह में रोड़ा है। इसके जाने से बंगाल का विकास होगा। ममता राज में जब मेरे ऊपर हमला हो सकता है तो आम आदमी की क्या हालत होगी, इसे बखूबी समझा जा सकता है।

नड्डा ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया तो ममता दीदी परेशान हो गईं। मैं यह पूछता हूं कि इतने दिनों तक दीदी ने नेताजी को क्यों नहीं याद किया।

पश्चिम बंगालः ममता के गढ़ में बीजेपी चीफ की हुंकार, विपक्ष के छूटे पसीने

पश्चिम बंगाल में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे। जहां पर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के किसानों को लुभाने के लिए आज एक खास अभियान की शुरुआत की। रिपोर्ट देखिए-

https://youtu.be/6V8RBAzZXT0