Tag Archives: JPNADDA

सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा-इस बार फिर भाजपा 300 पार।

लखनऊभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को बस्ती के सक्सेरिया इंटर कॉलेज मैदान और लखनऊ के आईआईएम रोड, दुबग्गा (काकोरी) में पार्टी की जन-विश्वास यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की प्रतीक सपा, बसपा और कांग्रेस को करारा सबक सिखाते हुए एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है, वह किया है और जो कह रहे हैं, वह भी करके दिखाएंगे क्योंकि यह केवल और केवल भाजपा है जो कहती है, वह कर के दिखाती है। इसलिए हम पूरे जोश और उत्साह के साथ जन-विश्वास यात्रा लेकर निकले हैं। ऐसी यात्रा निकालने की ताकत न अखिलेश यादव में है न बहन मायावती में और न ही कांग्रेस में क्योंकि उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। यही भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों की कार्यसंस्कृति में अंतर है। उन्होंने कहा कि जन-विश्वास यात्रा ने तय कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इस बार फिर भाजपा 300 पार।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को जोड़ा है जबकि विपक्ष ने लोगों को तोड़ा है, उन्हें बांटा है। जिन्होंने हमारा समर्थन नहीं भी किया, उन तक भी हमने समान रूप से विकास का लाभ पहुंचाया है। उन्हें भी आयुष्मान भारत का लाभ मिला है, उज्ज्वला योजना का फायदा पहुंचा है और किसान सम्मान निधि की सहायता मिली है। सपा ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति नहीं की तो ऐसे मौसम में जिन्ना को याद करने की जरूरत क्यों आन पड़ी? जिन्होंने देश का विभाजन किया, उनके नाम पर वोट मांगना – यही तो है अखिलेश यादव की राजनीति। सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही स्वार्थ सिद्ध किया, हमने सर्वांगीण विकास किया। आजकल अखिलेश यादव लगातार झूठे वायदे कर रहे हैं लेकिन हमें यह मालूम होना चाहिए कि उनका अतीत क्या है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया क्योंकि किसी का अतीत ही तय करता है कि वह भविष्य में क्या करेगा?

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

योगी आदित्यनाथ को नया काम दो,विपक्ष को आराम करने दो-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अम्बेडकर नगर में नड्डा ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस धरती पर आने का मौका मिला। हवाई पट्टी पर भाजपा के जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। नड्डा ने कहा कि विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हैं, जबकि पीएम मोदी के निर्देश पर काम करके भारत गहरे संकट में नहीं है। भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो देश की दिशा तय करता है, यहां पर काम न करने वालों को आप घर बैठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो, उनको तोड़ लो यही करती हैं। भाजपा सबके लिए विकास का काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। अब तो सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को योगी आदित्यनाथ की सरकार बरकरार रखनी है। सिर्फ वही और माफिया को जेल के अंदर रखेंगे। उनकी सरकार में पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर करारा वार, बोले- विपक्षी पार्टी का काम भाई को भाई से लड़ाना

नई दिल्‍ली। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत को शक्तिशाली देखने में सवाल खड़े करने की आदत है।

जब मैं पहली बार चुनाव लड़ने गया तो कांग्रेस ने कहा कि ये तो दरिया के उस पार का है जैसे कि मैं पाकिस्तान का हो गया। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काम भाई को भाई से लड़ाना है।

संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर नड्डा ने एकता एवं सद्भाव से परिपूर्ण संत रविदास का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका हर विचार हमारी सरकार के लिए समाज सेवा का मंत्र है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी के ये शब्द- ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’। यदि इस वाक्य को आत्मसात किसी ने किया है तो वह भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। एकता और सद्भाव से परिपूर्ण संत रविदास का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका हर विचार हमारी सरकार के लिए समाज सेवा का मंत्र है।

नड्डा ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर चलते हुए एक सशक्त और सामर्थ्यवान भारत हम बनाएं। इसमें जो प्रधानमंत्री जी की योजनाएं हैं हम उनको नीचे तक फलीभूत करने के लिए काम करेंगे। यही संत रविदास जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 100 फीसद ओपेन डेफिकेशन फ्री बना दिया है। 11 करोड़ इज्जत घर बनाए हैं।

पश्चिम बंगाल में जे.पी नड्डा ने भरी हुंकार, कहा- बीजेपी का आना और ममता सरकार का जाना तय

पश्चिम बंगाल। अपने दो दिवसीय दौरे पर आज पश्चिम बंगाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का आना और ममता बनर्जी का जाना तय है।

बर्धमान जिले में किसान सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करने के दौरान सभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी का जाना निश्चित है और बीजेपी का आना तय है। उन्होंने कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जेपी नड्डा ने नारा लगाते हुए कहा कि मोदी तुम आगे बढ़ो, किसान तुम्हारे साथ हैं।

जेपी नड्डा ने बर्धमान में ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है और किसानों से एक मुट्ठी चावल दान लिया है। आज से लेकर 24 तारीख तक 40 हजार ग्राम सभाओं में किसानों से अन्न लेंगे और मां दुर्गा की सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई बीजेपी कार्यकर्ता लड़ेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष और दूसरे बीजेपी नेताओं ने जगदानंदपुर गांव में एक किसान के घर पर खाना भी खाया।

जेपी नड्डा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, कहा- भारत की उपलब्धि पर विपक्ष को नहीं है गर्व

नई दिल्ली। विपक्ष के द्वारा वैक्सीन को लेकर जारी सियासत के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को करारा जवाब दिया है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि किसी को भी भारतीय उपलब्धि पर गर्व नहीं होता है। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि COVID-19 वैक्सीन पर उनके झूठ का इस्तेमाल निहित स्वार्थी समूहों द्वारा अपने एजेंडे के लिए कैसे किया जाएगा। भारत के लोग इस तरह की राजनीति को खारिज करते रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।

बता दें कि कोरोना की दो देसी वैक्सीन को सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई। इस पर राजनीति तेज हो गई है। इसको लेकर सबसे ज्यादा सवाल कांग्रेस की तरफ से उठाया जा रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं रही है। देश में DCGI ने दो कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड को आपात प्रयोग की मंजूरी दे दी। वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही सबसे पहले इसका विरोध करने मैदान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उतरे और उन्होंने इस वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने इस वैक्सीन को फ्रॉड बता दिया।

इतने पर ही विरोध का सिलसिला नहीं रूका इस वैक्सीन का विरोध करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और जयराम रमेश भी आ गए। सपा के एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि इस वैक्सीन के इस्तेमाल से नपुंसकता आएगी।

इन दोनों वैक्सीन का इतना विरोध होता देख ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को आगे आना पड़ा और उन्होंने इन सारे दावों को खारिज करते हुए कहा कि वैक्सीन 110 प्रतिशत सु​रक्षित हैं। किसी भी वैक्सीन के थोड़े साइड इफेक्ट होते हैं जैसे दर्द, बुखार, एलर्जी होना।

 

जेपी नड्डा ने कोरोना को हराया, ट्वीट कर एम्स की टीम को कहा थैंक्स

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस को मात देकर अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एम्स की टीम का धन्यवाद भी किया है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया समेत पूरी टीम का धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि  मैं आप सभी लोगों की प्रार्थनाओं और नैतिक समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे परिवार के सदस्य और मैं अब पूरी तरह से कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। हम पूरे दिल से एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया और उनकी टीम को उनके समर्पण और इस चुनौतीपूर्ण समय में काम करने के लिए धन्यवाद देता हूं।