Tag Archives: kerala

महाराष्ट्र, केरल समेत इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, भेजी गई केंद्रीय टीम

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र, केरल समेत देशभर के कई राज्यों में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इन राज्यो में केंद्रीय टीमें भेजी गई हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए कहा है। बीते 24 घंटे में टीकाकारण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है उसके बाद गुजरात और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब,मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन राज्यो में केंद्रीय टीम भेजी गई है। राज्यों से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है।

बता दें कि अभी तक देशभर में एक करोड़ 30 लाख से अधिक टीकाकारण हुआ है जिसमें 84 लाख से अधिक हेल्थ केयर वर्कर को और 46 लाख से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को अब तक टीका लगाया गया है।

सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए 1 मार्च से टीकाकारण के लिए व्यापक तैयारी करने को कहा गया है। 1 मार्च से 60 साल से ऊपर के लोगों और जो 45 साल से ऊपर हैं और उनको दूसरी बीमारी भी है उनको टीका लगेगा।

Cghs और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आने वाले अस्पताल में भी ये टीका लगेगा। बीते 24 घंटे में टीकाकारण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है उसके बाद गुजरात और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

 

 

केरलः राहुल गांधी ने जब समुंद्र में लगाई छलांग…, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता बुधवार को केरल के कोल्लम जिले में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते हुए नजर आए। समुद्र में छलांग लगाने के बाद वह नाव पर फिर से सवार हो गए। इस दौरान राहुल ने मछुआरों से बातचीत भी की।

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। राहुल गांधी ने मछुआरों से बात करते हुए कहा कि किसान जैसे जमीन पर खेती करते हैं, मछुआरे वही काम समुद्र में करते हैं। साथ ही उन्होंने मछुआरों से कहा, “मैं आपके काम को समझता हूं और उसका आदर करता हूं। मैं आपके काम की प्रशंसा करता हूं’। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मछुआरों से वादा किया कि वह सरकार में आने पर मछुआरों के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाएंगे

केरल और महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों में भी बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले

दिल्ली: केरल और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में हफ्ते भर में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इनमें से कुछ जगहों पर रोजाना संक्रमण के मामलों में एक तेजी देखने को मिली है।

मामलों में यह वृद्धि वायरस में नए म्यूटेशन के डर को बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि करेल और महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़े हैं।

शनिवार तक देश में कुल 10,977,387 कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई है, इनमें से पिछले 24 घंटों में 13,993 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 29 जनवरी के बाद यह एक दिन में दर्ज किए जाने वाले कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।

वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. टी जैकब जॉन ने कहा कि यह देखने के लिए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है कि क्या वायरस के नए वेरिएंट ने अपनी जड़ें जमा ली हैं।

 

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, डॉक्टर के पांस पहुंची तो फेफड़ों से निकली 25 साल से फंसी सीटी

सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला के श्वसन तंत्र में कई सालों से फंसी एक सीटी को निकालने में कामयाबी हासिल कर ली। महिला ने किशोरावस्था में इस सीटी को निगल लिया था और दो दशकों से वह खांसी से परेशान थी।

डॉक्टरों के अनुसार, कन्नूर जिले के मट्टनूर की रहने वाली महिला को मंगलवार को एक निजी क्लिनिक के पल्मोनोलॉजिस्ट द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था, डॉक्टर को महिला की श्वासनली से फेफड़ों में ले जाने वाले उसके वायुमार्ग में कुछ फंसे रहने का संदेह था।

लगातार खांसी से जूझने के बाद वह महिला डॉक्टर के पास गई। महिला को खासकर ठंडे मौसम में ज्यादा दिक्कत होती थी।

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ सुदीप ने पीटीआई को बताया कि डॉ राजीव राम और डॉ पद्मनाभन के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और पाया कि एक वस्तु ब्रोंकस (श्वसन तंत्र में मार्ग या जो फेफड़ों में हवा का संचालन करती है), में फंस गई थी।

डॉक्टरों ने कहा कि उसे ब्रोन्कोस्कोपी के लिए जाना होगा और 25 साल पहले  महिला ने सीटी को गलती से उसे निगल लिया था।

डॉक्टरों ने कहा कि महिला ने सोचा था कि अस्थमा के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लेकिन जब वस्तु को हटा दिया गया तो उन्हें वह घटना याद आ गई, उन्होंने कहा, वह अब सांस लेने की समस्याओं और खांसी से छुटकारा पा रही है।

उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने सीटी को उखाड़ने के लिए बहुत सारा पानी पिया, लेकिन इस बात से अनजान थी कि यह वहीं फंसी रह गई।

केरल में बिजली कटने पर विरोध में शख्स ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास 39 वर्षीय शख्स की जलने के कारण मौत हो गई। एक दिन पहले उन्होंने अपने घर की बिजली का कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कथित रूप से खुद को आग लगा ली थी। यह संदिग्ध रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता का मामला है।

 

पुलिस ने बताया कि नेय्यात्तिनकारा के निवासी सनील ने मंगलवार रात को खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली थी। उनकी आज सुबह शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

 

उन्होंने बताया कि सनील एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने डॉक्टरों को बिजली का कनेक्शन काटे जाने के मसले के बारे में बताया था।

पुलिस ने कहा, ‘हमें अन्य तथ्यों को भी सत्यापित करने की जरूरत है।’

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीड़ित के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा केरल राज्य बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर कथित रूप से दबाव डालने के बाद उनके घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।

सनील ने पिछले साल दिसंबर में स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था।

 

 

 

 

लाखों रुपए एडवांस लेकर इवेंट में नहीं पहुंचीं सनी लियोनी, पुलिस ने की पूछताछ

दिल्ली। केरल पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक्ट्रेस सनी लियोनी से एक केस को लेकर पूछताछ की। सनी लियोनी पर आरोप है कि उन्होंने कोच्चि में दो प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है।

आर शियस ने शिकायत दर्ज कराते आरोप लगाया कि सनी लियोनी से दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जबकि सनी लियोनी की तरफ से एक व्यक्ति ने बताया कि राशि 12 लाख रुपये थी, जिसे वापस कर दिया जाएगा।

सनी लियोनी इन दिनों केरल में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी तरफ से केरल पुलिस के क्राइम ब्रांच को बताया गया कि वह कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रोग्राम में शामिल नहीं पाईं। सनी लियोनी की तरफ से यह भी कहा गया कि प्रोग्राम पांच बार पोस्टपोन हुआ और इसके लिए आयोजक जिम्मेदार है।

सोनिया गांधी ने सीएम अशोक गहलोत को सौंपी केरल चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार केरल सहित अन्य राज्यों में होन वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भरोसा जताते हुए उन्हे केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं, गहलोत के साथ लुइजिनो फैलेरियो और जी. परमेश्वर को भी चुनाव का जिम्मा सौंपा है।

बता दें कि केरल में जब  बाढ़ आई थी तो बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। उस समय कई राज्यों ने केंद्र ने केरल में मदद भेजी थी।  तब अशोक गहलोत ने भी बाढ़ में फंसे लोगो की सहायता के लिए राजस्थान से आपदा राहत के ट्रक भेजे थे। जाहिर हैं केरल में बड़ी संख्या में मारवाड़ी भी हैं। मारवाड़ी लोगों का वोट बैंक भी बड़ा है और इसी का फायदा भी गहलोत की रणनीति से कांग्रेस को मिल सकता हैं।

 

जानिए, केरल समेत किन-किन राज्यों मे आज से खुले स्कूल

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश के कई राज्यों में महीनों से बंद पड़े स्कूलों को खोल दिया गया। केरल, कर्नाटक और असम में स्कूल आज से खोल दिए गए। स्कूल में कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही स्कूल बंद थे।

केरल में आज यानी एक जनवरी से स्कूलों को खोल दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जाएंगी। एक टीचर ने बताया, ‘इतने लंबे समय बाद छात्रों को देखकर खुशी हो रही है। क्लास में 10 छात्रों को ही आने की अनुमति है।

असम में सभी स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान 1 जनवरी से दोबारा शुरू हो गए हैं। असम में प्राथमिक स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर के संस्थान खोल दिए गए हैं। बता दें कि असम में सितंबर महीने से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जा रहे हैं।