Tag Archives: Lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने सड़कों पर उतरी पुलिस, बिना वजह फर्राटा भरने वालों का काटा चालान  

मेरठ।  लॉकडाऊन के बाद भी सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना वजह के सड़कों पर फर्राटा भरने वाले लोगों का चालान काटा।

बता दें कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार राज्य में लॉकडाउन कर रखा है। ताकि लोगों को कोरोना की बीमारी से बचाया जा सके। लेकिन लॉकडाउन के बाद भी सड़क पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जिसको लेकर बेगमपुल, घंटाघर, लालकुर्ती,  हापुड़ अड्डा पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों को रोककर चेकिंग की। इसके अलावा बिना वजह के सड़क पर घूमनें वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने लॉकडाउन में लोगों से घर बाहर न निकलने की हिदायत भी दी।

रिपोर्ट- साजिद इदरीसी

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक रहेंगी पाबंदियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख योगी सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। प्रदेश में अब 10 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ”यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ का विस्तार करने का फैसला किया है।

सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 25,858 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 352 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,72,568 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या अब 13,68,183 पहुंच चुकी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,798 हो गया है।

 

हरियाणा में 3 मई से एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, जानिए किन गतिविधियों की रहेगी छूट

हरियाणा। राज्य में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलो के देखते हुए 3 मई से एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू लागू किया गया था। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि तीन मई से पूरे राज्य में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 125 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,341 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 13,588 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5,01,566 तक पहुंच गई।

इमरजेंसी सेवाओं को रहेगी छूट

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहन से आवाजाही करने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।

 

दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, अब 10 मई सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

 

अब यूपी में दो नहीं,  तीन दिन रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बेकाबू हालात देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब यूपी में दो नहीं, तीन दिन लॉकडाउन लगा रहेगा। पहले ये दो ही दिन यानि कि शनिवार और रविवार के लिए ही था, जो अब एक दिन बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है। अब सोमवार को भी लॉकडाउन लगा रहेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में ऑक्सीजन की कमी, बेड की किल्लत और जरूरी दवाओं के अभाव में बीते कई दिनों से कई मरीजों की जान चली गई। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में नहीं है। डॉक्टरों की कमी है, ऑक्सीजन नहीं है, एल-1, एल-2 हॉस्पिटल नहीं हैं।  कागजों पर सब कुछ अच्छा है लेकिन जमीन पर सुविधाओं की भारी किल्लत है, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

 

झारखंड में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कौन-कौन सी गतिविधियां रहेंगी प्रभावित

झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि आगामी 6 मई, 2021 तक बढ़ा दी है। अब आगामी 6 मई, 2021 की सुबह 6 बजे तक राज्य में जरूरी वस्तुओं को छोड़ अन्य सभी गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है।

बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जा रहा है। अब जहां रात के आठ बजे तक राज्य में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। आगामी छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।

बताते चलें कि इससे पहले राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लागू किया था।

 

मेरठ : लॉकडाउन लगाने की मांग, किया प्रदर्शन  

मेरठ। हिंदू जागरण मंच मेरठ महानगर के अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज (मंगलवार)  डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कालाबाजारी पर रोक और जिल में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की।

हिंदू जागरण मंच मेरठ महानगर के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि देश  कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। महामारी की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए मेरठ जिले में 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। जिससे कोविड-19 महामारी की चेन को तोड़ा जा सके और प्रशासन को भी बिगड़ती व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

ढूंढने के दौरान प्रशासन लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराएं ताकि इस महामारी को कम किया जा सके। महामारी के दौरान हो रही ऑक्सीजन व इंजेक्शन और दवाइयों पर हो रही कालाबाजारी पर भी प्रशासन और शासन जल्द से जल्द रोक लगाए। महामारी के ही दौरान डॉक्टर मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट-शाहिद मंसूरी

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लागू  

नई दिल्ली। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देख कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। रविवार को कर्नाटक में 34,804 नए कोरोना केस मिले थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंक़ड़ा है। इसके अलावा राज्य में 134 लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों की ही इजाजत दी जाएगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को केवल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि कार्य से जुड़े सामानों को बेचने वाली दुकानों को भी खोलने पर रोक नहीं होगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

 

गोरखपुर : हाईटेक ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन पर निगरानी

गोरखपुर। जिले में लाकडाउन का पालन कराने के लिए एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे का सहारा लिया है। 2 किलोमीटर की रेंज इस ड्रोन की जद में आता है इन एरिया में अब इस ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद शनिवार और रविवार लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन बावजूद इसके लोग अभी भी मानने को तैयार नहीं है और लाकडाउन में किसी न किसी बहाने से घर से बाहर निकल रहे हैं।  अब ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ड्यूटी में जाने वाले पुलिस कर्मियों की वजह से पुलिस फोर्स की भी कमी है  और लॉकडाउन का पालन भी कराना है।  ऐसे में एसपी सिटी ने हाईटेक ड्रोन कैमरे की मदद लेकर लॉकडाउन का पालन कराने की कवायद शुरू की है।  चेतना तिराहे से यह ड्रोन कैमरा देखते ही देखते आसमान में उड़ गया, और कई किलोमीटर के जरिए अपनी तीसरी निगाह लॉकडाउन पर बनाए रखे है। जो भी इस लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा है उसको कैमरे में कैद कर ले रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की कवायद भी शुरू कर दी है।

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सीमित संसाधन में ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने की कवायद शुरू की गई है।  निश्चित रूप से एक जगह बैठे-बैठे अब उन लोगों पर कार्रवाई भी हो सकती है और लॉकडाउन का पालन भी बखूबी कराया जा सकता है।

हाईकोर्ट के आदेश का योगी सरकार ने दिया जवाब, लखनऊ, वाराणसी समेत 5 शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि लॉकडाउन लगाने से गरीबों पर मार पड़ती है।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार की सुबह सरकार को यूपी के पांच शहरों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

जिसके बाद यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि आज माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में यूपी सरकार के प्रवक्ता ने अवगत कराया है कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं औरसख्ती कोरोना के नियंत्रण के लिए आवश्यक है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं, आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है। अतः शहरों मे सम्पूर्ण लॉकडाउन अभी नहीं लगेगा। लोग स्वतः स्फूर्ति से भाव से कई जगह बंदी कर रहे हैं।