Tag Archives: loksabha

जौनपुर मे तेज हुआ कृपाशंकर सिंह का चुनावी अभियान

जौनपुर मे भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का चुनावी अभियान धीरे-धीरे तेज हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक पूरी कर चुके कृपाशंकर सिंह ने अब चौपाल के माध्यम से गाँव के लोगों से संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

जौनपुर,  मल्हनी  विधानसभा के सलार पूर गाँव मे चौपाल की बैठक आयोजितकीगई.. आयोजन स्थानीय प्रधान सुनील मिश्रा, विधानसभा संयोजक प्रभु दुबे, विधानसभा प्रभारी प्रभा श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ आशु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलेश यादव की उपस्थिति मे हुआ…कृपाशंकर के संपर्क अभियान से ग्रामीण बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं.।

Loksabha : स्मृति इरानी ने सांसद को कहा ‘जेंटलमैन’… लोकसभा में हंगामा… जानिए क्यों?

नई दिल्ली: लोकसभा में एक सांसद को ‘जेंटलमैन’ कहे जाने पर हंगामा मच गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बीजू जनता दल (BJD) के सांसद चंद्रशेखर साहू के लिए ‘जेंटलमैन’ शब्द का उपयोग किया तो सदन में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तुरंत आपत्ति जता दी। फिर तो हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने बीजेडी सांसद को सदन में आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले संबोधन ‘माननीय सदस्य’ के स्थान पर ‘जेंटलमैन’ कहा। जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया तो उनके कुछ और सदस्य समर्थन में उतर गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रश्नकाल के दौरान हंगामा
बीजू जनता दल के सांसद चंद्रशेखर साहू प्रश्नकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछ रहे थे और इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उन्हें ‘जेंटलमैन’ कहकर संबोधित किया। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उक्त सांसद इस सदन के सदस्य हैं और इस तरह से ‘जेंटलमैन’ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री को ‘माननीय सदस्य’ कहना चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधीर रंजन पर स्मृति इरानी का कटाक्ष
इस मुद्दे पर बार-बार टोकाटोकी करने पर स्मृति इरानी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह (अधीर रंजन) अपने राजनीतिक आकाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं और सदन में हंगामा करके शाबाशी लेना चाहते हैं। मंत्री ने कहा, ‘मैं इन जेंटलमैन (अधीर रंजन) को कहना चाहती हूं कि उन्हें जान लेना चाहिए कि उनकी बात उनके आकाओं तक पहुंच गई है।’ इस दौरान निचले सदन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मौजूद थीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधीर रंजन को भी कह दिया ‘जेंटलमैन’
वहीं, इरानी ने कहा कि उन्हें सदस्य द्वारा सम्मान प्रदर्शित किए जाने के कारण राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अधीर रंजन को भी ‘जेंटलमैन’ कहा। इरानी ने कहा कि एक ‘जेंटलमैन’ द्वारा इस प्रकार से सदन में खड़े होकर एक महिला को परेशान करना उपयुक्त नहीं है, और वह भी तब जब संसद में स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति की पैरोकारी की जाती है।

संसद में पेगासस और कृषि कानून के मुद्दों पर हंगामा |

संसद के दोनों सदनों को मिलाकर पिछले आठ सत्रों में बमुश्किल नौ घंटे का कामकाज हुआ है। विपक्ष ने पेगासस कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में दोनों सदन कई बार स्थगित हो चुके हैं।

संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह आज खत्म हो जाएगा लेकिन कामकाज सुचारु होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर पिछले आठ सत्रों में बमुश्किल नौ घंटे का कामकाज हुआ है। शुक्रवार को भी विपक्षी नेता पेगासस, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

Parliament Monsoon Session LIVE Updates:

– पेगासस, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा किया। इसी के चलते राज्यसभा को भारी हंगामे के बीच दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

– कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने शुक्रवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को तीसरी बार दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई क्योंकि विपक्षी सदस्यों ने पेगासस और अन्य मुद्दों पर अपना विरोध जारी रखा था। दोपहर 12.30 बजे जब सदन की बैठक हुई, तो कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र अग्रवाल ने मंत्रियों द्वारा रखे जाने वाले कागजात लिए। विरोध जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इससे पहले दिन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुछ विपक्षी सदस्यों के अभद्र व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की थी। ओम बिरला ने सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुझे सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए उन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। सदन के कुछ सदस्य ऐसी घटनाओं को दोहरा रहे हैं जो संसद के नियमों के विरुद्ध हैं।

बता दें कि बुधवार को जब सदन में कागजात रखे जा रहे थे, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रतापन, हिबी ईडन और कुछ अन्य लोगों ने दिन के व्यावसायिक कागजात के साथ-साथ कागज के टुकड़े और तख्तियां भी कुर्सी पर फेंक दी थीं। फटे हुए तख्ती का एक टुकड़ा अध्यक्ष की मेज के ठीक ऊपर प्रेस गैलरी में जा गिरा। जब विपक्ष ने पेगासस जासूसी विवाद और तीन कृषि विधेयकों पर अपना विरोध जारी रखा, तो बिड़ला ने सदन को 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

पिछले दिनों संसद में भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 और अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021 लोकसभा में बिना बहस के पारित हो गए। राज्यसभा की बात करें तो फैक्टरिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2021 भी उच्च सदन में पारित हो गया।

वहीं, बुधवार को लोकसभा में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया, जबकि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह,  कहा- अफसरों को हिन्दू-मुस्लिम में बांटने से कैसे होगा विकास ?

नई दिल्ली। लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर कैडर रेऑर्गेनाइजेशन विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 का जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने से कोई लेना-देना नहीं है, सही समय आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

धारा 370 को हटाने का मुद्दा अदालत में है। लंबी बहस के बाद इसे 5 जजों की बेंच को सौंप दिया। मगर, ध्यान रहे कि इस कानून पर रोक नहीं लगाई है। अदालत में होने के कारण जम्मू कश्मीर का विकास नहीं रोक सकते। इस विधेयक का जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जा दिए जाने के मामले से कोई लेना देना नहीं है।

इसके अलाव गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और ओवैसी जी इसको हिन्दू मुस्लिम बना रहे हैं। क्या हम देश के सरकारी अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम में बांटेंगे? इससे विकास कैसे होगा। अधीर रंजन चौधरी हमसे 2G और 4G की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो मोबाइल सेवाएं ही बरसों तक बंद रखी। हम पर दबाव की बात की जा रही है। जरा यह भी तो बताएं कि आखिर धारा 370 को इतने साल कितने किसके दबाव में चालू रखा। जो हमसे 17 महीने में अस्थाई तौर पर राज्य के दर्जे को निलंबित करने पर सवाल उठा रहे हैं, वो बताएं कि 70 साल तक अस्थाई 370 को क्यों जारी रखा?’