Tag Archives: # MP me bhari barish

भारी बारिश और बाढ़ से तबाही का मंजर -मध्यप्रदेश

देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण हाल बेहाल हो रहा है। मध्यप्रदेश में चंबल, सिंध, पार्वती, नोन और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में बाढ़ से भारी तबाही मची है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इन इलाकों में बाढ़ और मकान गिरने से 18 लोगों की मौत हुई है। ग्वालियर-चंबल संभाग के करीब सभी जिलों में पानी भर गया है। यहां के इलाकों में हेलिकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ की घटनाओं की वजह से करीब 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, बीते दिन भले ही बारिश कम हुई लेकिन स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाढ़ के कारण पश्चिम बंगाल के सात जिलों में तीन लाख लोग प्रभावित हैं और अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक, अभी भी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है, जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें लगातार पीने का पानी और अन्य जरूरी चीज़ों की सप्लाई की जा रही है।बताया जा रहा है बाढ़ के कारण बंगाल में करीब 4 लाख हेक्टेयर खेती वाली जमीन डूब गई है। पश्चिम बंगाल के पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, साउथ 24 परगना और बीरभूम जिले इस वक्त सबसे अधिक प्रभावित हैं। बंगाल में स्थिति को काबू में करने के लिए लगातार डैम से पानी भी छोड़ा जा रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मध्य प्रदेश में भी बाढ़ के कारण हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक बारिश से जुड़ी कुल 18 मौतें हुई हैं। इनमें से कुछ मौत बारिश या बाढ़ की वजह से घर या दीवार गिरने की वजह से हुई हैं। अभी तक ग्वालियर और चंबल के इलाकों में 30 हज़ार लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 126 रिलीफ कैंप में रुके हुए हैं।

 

मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, सैकड़ों गांव बने टापू, बचाव कार्य में लगी सेना

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं। अंचल के लगभग सभी बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। इस कारण दो सैकड़ा से अधिक गांव टापू बन गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंस गए हैं।

अगस्त माह की शुरआत से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर, ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं। लगातार तेज बारिश के कारण सिंध, पार्वती, चंबल और श्योपुर की आधा दर्जन से अधिक नदियों में पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। अंचल के लगभग सभी बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इस कारण दो सैकड़ा से अधिक गांव टापू बन गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंस गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से बाढ़ के हालातों पर निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से बचाव कार्य के लिए सेना की मदद मांगी। मंगलवार रात को सेना की कुछ टुकडि़यां पहुंच गईं। कुछ टुकडि़यां बुधवार सुबह शिवपुरी, श्योपुर, डबरा और भितरवार पहुंची हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इधर, मुरैना जिले में चंबल-क्वारी किनारे के कई गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबल और क्वारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। देर रात तक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। इस कारण चंबल नदी व क्वारी नदी किनारे के कई गांवों के रास्ते, पुल, रपटे, पुलिया डूब गए हैं। प्रशासन ने सात गांव खाली करवाए हैं। मंगलवार को शिवपुरी और श्योपुर में पूरे बारिश के सीजन के बराबर करीब 800 मिमी बारिश हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने पूरे अंचल में अतिवर्षा की आशंका जताई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान बुधवार काे दाेपहर करीब सवा एक बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां पर संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर, एसपी व भाजपा नेताओं ने उनकी आगवानी की। प्रशासन, पुलिस व वायुसेना के अधिकारियाें से सीएम ने बाढ़ की स्थिति का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के करीब 1250 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 250 गांवाें में रेस्क्यू अभियान चलाया जा चुका है। यहां से करीब 5950 लाेगाें काे बाढ़ प्रभावित इलाकाें से निकालकर सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 1900 लाेगाें काे अब भी निकालने के प्रयास जारी हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर जिले के रिठौरा, मारकोनी , नरवर , पुल्हा, जातखेड़ा,पाली, कोटरा, भहरावदा,काली पहाड़ी, मेवाड़ा ज्वालापुर , जलपरी भितरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के हवाई दौरे पर रवाना हाे गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

Exit mobile version