Breaking NewsTop News
Trending

मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, सैकड़ों गांव बने टापू, बचाव कार्य में लगी सेना

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं। अंचल के लगभग सभी बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। इस कारण दो सैकड़ा से अधिक गांव टापू बन गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंस गए हैं।

अगस्त माह की शुरआत से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर, ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं। लगातार तेज बारिश के कारण सिंध, पार्वती, चंबल और श्योपुर की आधा दर्जन से अधिक नदियों में पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। अंचल के लगभग सभी बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इस कारण दो सैकड़ा से अधिक गांव टापू बन गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंस गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से बाढ़ के हालातों पर निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से बचाव कार्य के लिए सेना की मदद मांगी। मंगलवार रात को सेना की कुछ टुकडि़यां पहुंच गईं। कुछ टुकडि़यां बुधवार सुबह शिवपुरी, श्योपुर, डबरा और भितरवार पहुंची हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इधर, मुरैना जिले में चंबल-क्वारी किनारे के कई गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबल और क्वारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। देर रात तक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। इस कारण चंबल नदी व क्वारी नदी किनारे के कई गांवों के रास्ते, पुल, रपटे, पुलिया डूब गए हैं। प्रशासन ने सात गांव खाली करवाए हैं। मंगलवार को शिवपुरी और श्योपुर में पूरे बारिश के सीजन के बराबर करीब 800 मिमी बारिश हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने पूरे अंचल में अतिवर्षा की आशंका जताई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान बुधवार काे दाेपहर करीब सवा एक बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां पर संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर, एसपी व भाजपा नेताओं ने उनकी आगवानी की। प्रशासन, पुलिस व वायुसेना के अधिकारियाें से सीएम ने बाढ़ की स्थिति का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के करीब 1250 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 250 गांवाें में रेस्क्यू अभियान चलाया जा चुका है। यहां से करीब 5950 लाेगाें काे बाढ़ प्रभावित इलाकाें से निकालकर सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 1900 लाेगाें काे अब भी निकालने के प्रयास जारी हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर जिले के रिठौरा, मारकोनी , नरवर , पुल्हा, जातखेड़ा,पाली, कोटरा, भहरावदा,काली पहाड़ी, मेवाड़ा ज्वालापुर , जलपरी भितरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के हवाई दौरे पर रवाना हाे गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button