Tag Archives: Mulayam Singh Yadav

सपा परिवार में सुलह की खबरों पर ब्रेक! क्या अखिलेश नहीं माने चाचा का संदेश?

DESK:  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह की अटकलें चल रही थी. हालांकि अब सपा के एक फैसले के बाद माना जा रहा है कि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है.

दरअसल, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 40 स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी की है. सपा की इस लिस्ट में कुल 39 नाम हैं, लेकिन अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम इस लिस्ट में नहीं है. इस वजह से अब दोनों के बीच फिर से सुलह की अटकलों को खत्म माना जा रहा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि इससे पहले शिवपाल सिंह यादव के कई बयानों के आधार पर ये अटकलें शुरू हुई थी. तब नेताजी के निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा था, “नेताजी का अक्स अखिलेश यादव में दिखाई पड़ता है.” जिसके बाद शिवपाल यादव के इस भावुक बयान की काफी चर्चा हुई और इसके कई मायने भी निकले गए.

हालांकि इससे पहले जब मैनपुरी से चुनाव की बात शिवपाल सिंह यादव से पूछी तो उन्होंने कहा था, “अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं. मुझे क्या करना है या क्या नहीं करना है. ये सब बातें तो जब मौका आएगा तो की जाएंगी. इसलिए इस समय कोई फैसले की बात नहीं है. देखिए क्या जिम्मेदारी मिलती है, क्या करना है. अभी तो सब कार्यक्रम बाकी है.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था. जिसके बाद से अंतिम संस्कार से लेकर शांति हवन तक हर समय चाचा शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिखे हैं. इस दौरान चाचा शिवपाल के बयानों की काफी चर्चा हुई.

सियासी गलियारों में क्या साथ होंगे चाचा-भतीजा…अखिलेश रखने देंगे चाचा को कंधे पर हाथ!

DESK: नेता जी के निधन के बाद पूरा मुलायम कुनबा सैफई में एकजुट नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख चाचा शिवपाल यादव साथ-साथ दिख रहे हैं चाहे वह शुद्धिकरण का मौका हो या अस्थि विसर्जन का। ऐसे में पिछलों कई दिनों से यूपी के सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग सवाल करने लगे कि क्या ये साथ सैफई तक ही है या लखनऊ में भी साथ होंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो शिवपाल मुलायम और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करते रहे हैं। इसलिए मुलायम के बाद पुराने कार्यकर्ताओं में शिवपाल की अच्छी पैठ है। ऐसे में शिवपाल अखिलेश के साथ खड़े होकर कार्यकर्ताओं को दिखा रहे हैं कि लाखों विवादों के बाद भी वे भतीजे के साथ खड़े हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मुलायम के संस्कार प्रक्रिया खत्म होने बाद अखिलेश लखनऊ में भी शिवपाल को कंधे पर रखने देंगे हाथ या फिर राहें अलग हो जाएंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले 10 दिनों से चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव सैफई में साथ-साथ हैं। शिवपाल परिवार पर हुए वज्रपात के दौर में अखिलेश को ढांढस बंधाते दिखे। हाल में सैफई में ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि देने आए कार्यकर्ताओं से शिवपाल ने यहां तक कह दिया कि मुलायम सिंह अब अखिलेश में दिखा करेंगे। बताया जा रहा है कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य अब ‘नेताजी’ की उस इच्छा की दुहाई दे रहे हैं कि जिसमें उन्होंने शिवपाल व अखिलेश को साथ आकर सपा को मजबूत करने व इसे राष्ट्रीय पार्टी बनाने की इच्छा जताई थी। इसे नकारना दोनों के लिए आसान नहीं होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने वैसे तो कई चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं लेकिन हाल-फिलहाल ये तीन इम्तिहान उन्‍हें देने होंगे। सबसे पहले तो उनके सामने दो उपचुनाव होने हैं। सपा गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट भाजपा से छीनने की तैयारी में है तो मैनपुरी लोकसभा सीट को बचाने की चुनौती है। मुलायम की इस सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सबकी निगाहें होंगी। यहां भाजपा से भी जूझना होगा। इस इम्ति‍हान के बाद निकाय चुनाव की जंग में उतरना है। सवाल ये भी है कि इन चुनौतियों से निपटने में चाचा शिवपाल भतीजे अखिलेश का साथ देंगे.

मुलायम की राह पर क्या साथ-साथ चलेंगे चाचा,भतीजा?…क्या बोले शिवपाल यादव

DESK: मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को शुद्धि संस्कार प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसके बाद मीडिया से रूबरू प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी ने समाजवाद की नई गाथा लिखी थी। उनकी विचारधारा अमर रहेगी। नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे, मैं भी चलूंगा। मैंने अपने जीवन में हर फैसला नेताजी के आदेश पर ही लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शुद्धि संस्कार के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी ने समाजवाद की नई गाथा लिखी थी। उनकी विचारधारा अमर रहेगी। नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे, मैं भी चलूंगा। मैंने अपने जीवन में हर फैसला नेताजी के आदेश पर ही लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुनबे में आगे क्या होगा इसपर उन्होंने कहा-यह सही वक्त नहीं है। जिम्मेदारी के सवाल पर बोले- जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे संभालूंगा। घर, परिवार, समाज और पूरे सैफई के साथ ही जिन्हें कहीं सम्मान नहीं मिला है उन्हें साथ लेकर चलूंगा। प्रसपा के भविष्य का क्या होगा इसपर बोले- यह समय नहीं है इस पर बात करने का। यह जरूर कहा जो भी निर्णय लेंगे सबके साथ और सबको साथ लेकर चलेंगे।

 

आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा : अखिलेश ने बयां किया दर्द

DESK:  सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 11 अक्तूबर की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम को मुखाग्नि दी। पिता के जाने का गम अखिलेश यादव के चेहरे पर साफ दिखा। यहीं नहीं अखिलेश की आंखें भर-भर आ रही थीं, लेकिन लोगों को सांत्वना देते ही उनके आंसु जाते थे। पिता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गमभरा ट्वीट किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रात और सुबह की दो फोटो के साथ एक ट्वीट किया किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा.”। पोस्ट में दो फोटो भी उन्होंने लगाई हैं पहली फोटो नेताजी के अंतिम संस्कार के अंत की यानी अंधेर की है और दूसरी फोटो सुबह सूरज उगने के बाद अस्थियां चुनने के दौरान की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को दिया सांत्वना
शिवपाल यादव को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देते हुए देखा गया और इस दौरान अखिलेश यादव फफक-फफक कर रो पड़े। परिवार के मुखिया के सदा के लिए विदा होने से दुखी परिजनों का दुख देर रात फूट पड़ा। दिन भर सब्र साधे रहे परिजन अंतत फूट फूट कर रो पड़े। देर रात धर्मेंद्र यादव बिलखते दिखाई दिए तो डिंपल यादव भी रोईं। वे परिवार की महिलाओं के गले लग कर रोती रहीं।

परिवार की कोठी से 500 मीटर दूर मेला ग्राउंड पर अंतिम संस्कार: 11 अक्तूबर की दोपहर मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। सैफई में यादव परिवार की कोठी से करीब 500 मीटर दूर मेला ग्राउंड पर उनके पुत्र और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लाए गए उनके पार्थिव शरीर को मंत्रोच्चार के बीच वैदिक रीति से स्नान कराया गया। चंदन की चिता पर सोय लोहिया के शिष्य मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सैफई पहुंचे। उन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, उप्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद, असीम अरुण, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर राव, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आदि ने सैफई के लाल को अंतिम विदा दी।

धरतीपुत्र मुलायम सिंह की अंतिम विदाई…सैफई में उमड़ा जनसैलाब

DESK:  सैफई में ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। एक लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए इतने उतावले हैं कि एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची हैं। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में हैं। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लोगों में अपने नेताजी को आखिरी बार देखने की ऐसी लालसा थी कि पंडाल में लगे खंभे पर चढ़ गए। वहीं से फोटो खींचते रहे और वीडियो बनाते रहे। भीड़ बढ़ने से मची अफरा-तफरी और उमस से पंडाल में तीन-चार लोग बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

लोगों के सब्र का बांध टूटा तो रामगोपाल ने की मार्मिक अपील
श्रद्धाजंलि देने के लिए मंच तक न पहुंच पाने वाले लोगों के सब्र का बांध टूट गया और बैरिकेडिंग के नीचे और ऊपर से निकलकर मंच की तरफ बढ़ने लगे। यह देख कमिश्नर डॉ. राजशेखर के आग्रह पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने माइक संभालकर लोगों से मार्मिक अपील की, लेकिन भीड़ अपने नेता के पास पहुंचने के लिए थम ही नहीं रही थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 डी में भी घुस गए थे लोग, सैफई के सारे रास्ते ब्लॉक

पुलिस ने भारी सुरक्षा घेरा तैयार किया था मगर भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को संभाल पाना मुश्किल हो गया। मंच के सामने जो डी तैयार किया था, उसमें भी लोग घुस आए। उधर, सैफई आने वाले सारे मार्ग पूरी तरह चोक हो गए थे। सुबह 10 बजे तक 1 किलोमीटर दूर से ही कारों को रोका जा रहा था मगर बाद में यह दायरा 3 किलोमीटर तक पहुंच गया।

मुलायम सिंह यादव की विदाई की बेला…सैफई में मेला… अंतिम संस्कार की तैयारी

DESK:  मुलायम सिंह यादव ने राजनीति के अखाड़े में बहुत ऊंचाई हासिल की, लेकिन उनका अपने पैतृक गांव सैफई से कभी लगाव खत्म नहीं हुआ। होली, दिवाली जैसे अहम पर्वों पर वह गांव जरूर जाते थे और लोगों से उनका कनेक्ट ऐसा था कि सभी से मुलाकात करते थे और समस्याओं को सुनते थे। शायद यही वजह है कि मुलायम सिंह यादव धरतीपुत्र कहलाए। जिस गांव में जन्म लिया, उससे खभी दूर नहीं हो सके। यही नहीं अब वह उसी गांव में पंचतत्व में विलीन होने वाले हैं। इसे भी संयोग ही कहेंगे कि किशोरावस्था के दिनों में वह सैफई के जिस मेलाग्राउंड में अखाड़े में पहलवानी करते थे, वहीं उनका अंतिम संस्कार होना है। यह जमीनी व्यक्तित्व ही शायद मुलायम सिंह यादव होने का अर्थ है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आखिरी दर्शनों के लिए लोग पेड़ों तक पर चढ़े: सपा संस्थापक का दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होना है और उससे पहले लोग अंतिम संस्कार के लिए उमड़ रहे हैं। प्रदेश और देश के तमाम बड़े नेताओं के अलावा दूर-दूर से आम लोगों का भी हुजूम उमड़ रहा है। उनके शव को मेला ग्राउंड परिसर में रखा गया है, जहां हजारों लोग जुटे हैं। सैफई में वाहनों को खड़ा करने तक की जगह नहीं बची है। गांव को जाने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति है। यूं लगता है कि मानो हर बाइक, कार या कोई भी साधन नेताजी को श्रद्धांजलि देने वालों को ले जा रहा है। मुलायम सिंह यादव का शव जब सैफई पहुंचा तो हर आंख नम थी। नेताजी के आखिरी दर्शनों के लिए लोग पेड़ों तक पर बैठे थे ताकि देखने में परेशानी न हो। बहुत से लोग तो नेताजी के पार्थिव शरीर को ले जा रही गाड़ी को छूना भर चाहते थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सैफई में गूंजते रहे नेताजी अमर रहें के नारे: हवा में देर तक नेताजी अमर रहें, अमर रहें के नारे देर तक गूंजते रहे। मुलायम सिंह यादव की कोठी पर शव पहुंचा तो परिवार के सभी सदस्य दिन भर उनके चरणों के पास बैठे रहे। देर रात जब आजम खान बेटे संग पहुंचे तो अखिलेश यादव, डिंपल और धर्मेंद यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों की भावनाओं का ज्वार फट पड़ा, जिसे उन्होंने दिन भर साधे रखा था। अब घड़ी नेताजी के अंतिम संस्कार की है और उससे पहले हर कोई उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देना चाहता है। सैफई में भावनाएं उफान पर हैं और बादल भी शायद धरती पुत्र के लिए गम को देखते हुए टिप-टिप बरस रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रातोंरात अंतिम संस्कार के लिए बना चबूतरा: मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां किस कदर की गई है, इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि रातोंरात मेला ग्राउंड पर एक चबूतरा बना दिया गया। बारिश के बीच ही रात से ही सैकड़ों लोग लगे रहे और एक ऊंचा सा चबूतरा बना दिया गया, जिसमें अंतिम संस्कार किया जा सके। इसी ग्राउंड में कभी सैफई महोत्सव का मेला लगता था और आज वहीं पर धरतीपुत्र की विदाई का मेला लगा गया है।

नेता जी का अन्तिम संस्कार आज, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम के पहुंचने का आशंका

DESK:  मुलायम सिंह यादव का अन्तिम संस्कार आज होगा। सुबह 10 बजे नेता जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से दोपहर 3 बजे होगा। नेता जी के अंतिम संस्कार में पूरे देश से नेताओं और समर्थकों का जमावडा लगा हुआ है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी नेता जी को श्रद्धांजलि देने आज सैफई पहुंचेंगे। नेताजी के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के तमाम नेता श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आज सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई आएंगे। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी सैफई पहुंचेगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव मत्स्य मंत्री संजय निषाद, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहिता तमाम बड़े नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचेगे।

सैफई में होगा नेता जी का अंतिम संस्कार…CM योगी सहित ये गणमान्य होंगे शामिल

DESK:  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. दिल्ली से मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई ले जाय जा रहा है. मंगलवार दोपहर बाद तक उनके पार्थिव शरीर के दर्शन हो सकेंगे. उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम समेत अन्य मंत्री व कई राज्यों के नेता शामिल होंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुलायम सिंह के भाई और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि सभी पार्टी समर्थक और नेता सीधे सैफई पहुंचे और बीच रास्ते में काफिला नहीं रुकेगा. उन्होंने कहा कि नेता जी का अंतिम संस्कार वहीं होगा जहां वो होली पर सबसे मिलते थे. इससे पहले लोग उनके आखिरी दर्शन सैफई स्थित कोठी पर दर्शन कर सकते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के कुछ मंत्री भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बता दें कि योगी सरकार ने मुलायम सिंह के निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. इस दौरान तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. साथ ही अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें सलामी भी दी जाएगी. सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अलविदा धरतीपुत्र: सीएम धामी ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश के लिए अपूरणीय क्षति

Desk: सपा के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया. नेता जी के निधन के बाद से देश में शोक लहर है. वहीं देश के तमाम नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम धामी ने कहा कि नेता जी उत्तर प्रदेश के कई बार वे मुख्यमंत्री रहे. केंद्र सरकार में भी रक्षा मंत्री रहे. उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. साथ ही सीएम धामी ने नेता जी के निधन पर पर गहरा शोक जताया है . धामी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह आखिरी सांस ली. उनका इलाज लंबे समय से गुरुग्रम के मेदांता अस्पताल मे चल रहा था. नेता जी के निधन के बाद से देश मे शोक की लहर है. नेता जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई लाया जा रहा है. जहां पर कल दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव आज हम सभी को अलविदा कह गए. उन्होंने आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आखिरी सांस ली. पिछले लंबे समय से उनका इलाज मेदांता मे चल रहा था. देश भर में नेता जी के लिए लगातार दुआएँ प्रर्थनाएं की जा रही थी लेकिन कोई काम नही आई. देश के अलग अलग हिस्से में समर्थकों ने उनके लिए हवन व पूजन किया लेकिन कुछ भी काम नही आया.

नेता जी के निधन प्रदेश में रहेगा 3 दिन का राजकीय शोक…सीएम योगी

DESK:  सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। आज यानी सोमवार को 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव को कुछ दिन पहले यूरिनरी इंफेक्शन, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हां, और उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी रही। अब उनके निधन पर अखिलेश यादव ने कहा, ”मेरे आदरणीय पिता और सभी के नेता अब नहीं रहे.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया हैं। प्रदेश भर में समाजवादी कार्यकर्त्ता ने बेहद दुःख प्रकट कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है।उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।”