Tag Archives: mumbai police

Mumbai: मुंबई पुलिस ने जलता लालटेन उड़ाने पर लगाई रोक…जानिए क्या है मामला

DESK:  मुंबई पुलिस के डीसीपी ऑपरेशन संजय लटकर ने आदेश जारी करते हुए 16 अक्टूबर 2022 से लेकर 14 अक्टूबर 2022 तक मुंबई में लालटेन उड़ाने पर पाबंदी लगाई है. इस आदेश को जारी करते हुए मुंबई पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर मुंबई में किसी तरह का अनुचित काम कर सकते हैं. इसी लिए अब लालटेन बेचना उसे रखना और उसे उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है. इस आदेश का पालन ना करने पर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस आईपीसी (IPC) की धारा 188 के तहत करवाई करेगी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने शहर में 5 या उससे अधिक लोगों (बिना उचित कारण) के एक साथ जमा होने पर पाबंदी लगाई है. मुंबई पुलिस ने अपने आदेश में बताया है कि उन्हें अलग अलग सूत्रों से मिली जानकारी मिला है कि मुंबई में शांति और सार्वजनिक रूप से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका है. इसके अलावा ह्यूमन लाइफ और प्रॉपर्टी का भी नुकसान हो सकता है. इसी वजह से मुंबई दंगा ना हो और सार्वजनिक नुकसान या किसी की जान को धोखा निर्माण ना हो इसके लिए 5 या उससे अधिक लोगों को जमा होने पर पाबंदी लगाई जा रही है. मुंबई पुलिस का यह आदेश 16 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 तक लागू रहने वाला है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क है. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ‘डी’ कंपनी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इन पर जबरन वसूली का आरोप है. इससे पहले रंगदारी के मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया था. इनके उपर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Mulayam Singh Yadav Passed Away | नहीं रहे नेताजी | Breaking News | आज की ताज़ा खबरे | Aaryaa News

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दाऊद गिरोह के 5 और गुर्गे गिरफ्तार

DESK :  मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटोर्शन सेल ने डी गैंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मुंबई में दाऊद गिरोह के 5 सक्रिय सदस्य को मुंबई पुलिस ने जांच एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. बीते शाम जबरन वसूली मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मई में गिरफ्तार हुआ था छोटा शकील
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटा शकील को मई के महीने में गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस ने डी गैंग पर नकेल कसना शुरू कर दिया था.कुछ दिन पहले ही दाऊद गिरोह के एक और गुर्गे गैंगस्टर रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

क्या हैं आरोपियों के नाम
गिरफ्तार 5 आरोपियों के नाम अजय गोसारिया, फिरोज चमड़ा, समीर खान, अमजद रेडकर और एक अज्ञात शख्स है उसका नाम अभी पता नहीं चला है. सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, ज्यादा जानकारी के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल(आज़ाद मैदान और घाटकोपर यूनिट) की कार्रवाई

——————————-
श्रीश उपाध्याय/मुंबई
——————————-

मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट और आज़ाद मैदान यूनिट ने दो अलग अलग मामलो में कुल तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से रु 40 लाख से भी अधिक की ड्रग्स बरामद की है .
मुंबई एएनसी, आज़ाद मैदान यूनिट के पुलिस अधिकारियों ने घाटकोपर स्थित एलबीएस मार्ग पर शंका के आधार पर एक आरोपी मोहम्मद रिज़वान को 30 ग्राम से अधिक एमडी समेत गिरफ़्तार किया था. इस आरोपी से पूछताछ के बाद उसे एमडी की आपूर्ति करने वाले आरोपी शाहनवाज अंसारी को 100 ग्राम एमडी समेत मुम्ब्रा से गिरफ़्तार किया है .
यह कार्रवाई आज़ाद मैदान यूनिट के प्रपुनि राजेंद्र दहिफले की टीम ने की है .
इसी प्रकार से घाटकोपर यूनिट ने क़ालीना गाव में गश्त के दौरान शंका के आधार पर एक अफ्रीकी नागरिक की जाँच पड़ताल की तो उसके पास से 90 ग्राम से अधिक एमडी बरामद हुई. पुलिस मामले की जाँच कर रही है . यह कार्रवाई घाटकोपर यूनिट के प्रपूनि लता सुतार की टीम ने की है .
उक्त कार्रवाई सह पुलिस आयुक्त (क्राइम) सुहास वारके, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस॰ वीरेश प्रभु और पुलिसकर्मी उपायुक्त ,एएनसी,मुंबई, दत्तात्रय नलावड़े के निर्देशानुसार की गई है .

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

DESK : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. विक्की और कैटरीना (Katrina Kaif) को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की साइबर शाखा ने आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स लिखता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना)  तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है .बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में .

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी. सलीम खान को बांद्रा में एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी जिसमें सलमान और उनका हाल सिद्धू मूसेवाला की तरह होगा, जिनकी हत्या मई में कर दी गई थी. घटना के बाद सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला,  हेमंत नगराले ने ली उनकी जगह

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें होमगार्ड विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में एनआईए की ओर से असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है।

बताते चलें कि सचिन वाझे को अरेस्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। ऐसे में परमबीर सिंह के निलंबन को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सचिन वाझे को बीते साल 16 वर्षों के बाद निलंबन समाप्त कर मुंबई पुलिस में एंट्री की गई थी। सचिन वाझे को पुलिस सेवा में वापस लाने में परमबीर सिंह का योगदान माना जाता है।

दरअसल वह उस रिव्यू कमिटी का हिस्सा थे, जिसकी सिफारिश पर सचिन वाझे को दोबारा सेवा में लिया गया था।

 

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सचिन वाजे को किया सस्पेंड  

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waze) पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने उन्हें सोमवार को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले  राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी। मुंबई पुलिस जांच में अंबानी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, जिसमें पीपीई किट पहने दिख रहे व्यक्ति के सचिन वाजे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

68 वर्षीय कुत्तों के साथ करता था बलात्कार, वीडियो मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक 68 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने की वजह बलात्कार है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस युवक ने बलात्कार किसी लड़की से नहीं, बल्कि एक मादा कुत्ते के साथ किया है। बता दें कि DN नगर की पुलिस ने बुधवार को ये कार्रवाई करते हुए खुलासा किया। वहीं ये घटना अंधेरी वेस्ट के जुहू में दिसंबर 2020 में हुई थी, जिसका खुलासा अब हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अहमद शाह एक पेशे से एक सब्जी विक्रेता है और जुहू की एक गली में रहता है। वारदात सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश जताया। बता दें कि अहमद शाह अब तक कई कुत्तों के साथ रेप कर चुका है।

इस मामले में पशु अधिकार कार्यकर्ता विजय मोहनानी ने केस दर्ज कराते हुए शिकायत की। विजय ‘बॉम्बे एनिमल राइट्स’ NGO के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सबूत के रूप में एक वीडियो भी दिया, जिसमें अहमद शाह को कुत्ते के साथ रेप करते हुए देखा जा सकता है। विजय मोहनानी को एक स्थानीय व्यक्ति ने कॉल कर के बताया था कि एक व्यक्ति आवारा कुत्तों का रेप करता रहता है। उसने ही दिसंबर 2020 का ये वीडियो भेजा।

बकौल विजय, जब उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि उसने इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उसने कहा कि वो आरोपित को जानता था और उसने उसे कई बार चेताया भी था कि वो इस तरह की हरकतों से बाज आए लेकिन जब वो बार-बार इसी कुकृत्य को दोहराता रहा तो उसे मजबूरन उसके बारे में खुलासा करना पड़ा। इसके बाद आरोपित के जानकार ने विजय मोहनानी को कॉल कर के सब कुछ बताया।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार (मार्च 9, 2021) को IPC की धारा-377 (अप्राकृतिक अपराध), 429 (किसी सस्तन प्राणी की हत्या करना या उसे अपंग बनाना) और ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी ऑन एनिमल्स एक्ट (PCA) की धारा-11 (पशु के साथ क्रूरता भरा व्यवहार) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ऐसे कुकृत्य करने का आदी है और उसे कई बार स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी थी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

जुलाई 2019 में इसी तरह की जघन्य वारदात की खबर आई थी, जब मंगलौर में मोहम्मद अंसारी नाम के एक शख्स को खेत में गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते हुए ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अंसारी ने पहले गाय के पांवों को रस्सी से बांधा था और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उससे दिन पहले मध्य प्रदेश में छोटू खान ने गाय के साथ दुष्कर्म किया था। हाल में भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन की मूवी के जरिये दिया ये खास संदेश, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पुलिस अक्सर लोगों को जागरूक करने के लिए थोड़े अलग और मजेदार तरीके अपनाने के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस ने रोड सेफ्टी से लेकर कोरोना वायरस से बचाव संबंधी दिशानिर्देश पालन कराने तक के लिए बड़े ही क्रिएटिव तरीके अपनाए हैं। मुंबई पुलिस का ऐसा ही एक संदेश आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 1990 में आई अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ के एक सीन का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के जरिये लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए हाथ धोने के लिए जागरूक करने की कोशिश की गई है। इस वीडियो क्लिप के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया है- ”क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि मां को क्या पसंद है?”

वीडियो में नजर आता है कि जब अमिताभ बच्चन खाना खाना शुरू करने वाला होते हैं, तो उन्हें रोहिणी हट्टंगडी से डांट पड़ती है, जो फिल्म में उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। वह उन्हें खाने से पहले हाथ धोने के लिए कहती हैं। यह वीडियो ”अपने हाथों को धो लें, कोरोना को दूर करें”… के संदेश के साथ समाप्त होता है।  इस सीन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों कलाकार खाने के समय हाथ धोने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई पुलिस की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हाथ धोने के लिए लोगों को जागरूक करने वाली इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स मुंबई पुलिस की जमकर वाहवाही कर रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हां मां हमेशा सही होती हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- काफी क्रिएटिव है।

 

 

महाराष्ट्रः दादरा नगर हवेली के सासंद मोहन डेलकर की मौत, होटल में कथित तौर पर की आत्महत्या

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में दादरा नगर हवेली के सासंद मोहन डेलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दक्षिण मुंबई के एक कथित होटल में कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके से पहुंची मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

चालान कटने के बाद Vivek Oberoi  ने Mumbai Police का किया धन्यवाद, कहा- सुरक्षा जरूरी है  

मुंबई। कल मुंबई में बिना हेलमेट के चालान काटे जाने पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बिना हेलमेट के कट गया चालान… बिना हेलमेट के राइड ? मुंबई पुलिस ने चेकमेट कर दिया। मुंबई पुलिस का धन्यवाद ये याद दिलाने के लिए कि सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।

दरअसल, 14 फरवरी को विवेक अपनी पत्नी संग बाइक राइड पर निकले थे। बाइक चलाते समय एक्टर ने ना तो मास्क लगा रखा था और ना ही उनके सिर पर हेलमेट देखा गया। इस सब के बावजूद भी विवेक ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा- वैलेंटाइन डे की बेहतरीन शुरुआत, मैं-मेरी पत्नी और वो मजा आ गया। विवेक का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मुंबई पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई। वीडियो को देखते ही एक्टर का 500 रुपये का ई चालान काट दिया गया। बताया गया है कि इंस्पेक्टर नंदकिशोर जाधव ने शुक्रवार को शाम 7.02 पर विवेक का चालान काटा है।