Tag Archives: mumbai police

प्रेमिका को जला कर मारने पहुंचा प्रेमी खुद को किया स्वाहा… अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जान लेने के चक्कर में खुद की जान गंवा बैठा है। खबर है कि एक आशिक अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाने के लिए उसके घर पहुंचा, लेकिन प्रेमिका ने मौका-ए-वारदात के दौरान इतनी कस कर पकड़ा की वह खुद ही आग की लपटों में जलकर मर गया। वहीं प्रेमिका की मौत की खबरें भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही हैं।

डीसीपी महेश रेड्डी ने बताया कि पूरी घटना 6 फरवरी 2021 को जोगेश्वरी ईस्ट के गांधी नगर इलाके में लड़की के आवास की है। उससे पहले कथिततौर पर लड़की के घरवालों ने बेटी की शादी विजय खाम्बे नाम के युवक से करवाने से मना की थी। इसी के बाद वह पीकर आया और लड़की को तंग करने लगा। लड़की ने धीरे-धीरे उससे दूरी बनाई। मगर लगातार उसकी ऐसी हरकतों से वह तंग आ गई।

6 फरवरी को विजय ने लड़की के हालचाल के बहाने उससे संपर्क किया और उसके घर उस समय जा पहुंचा जब वहां कोई नहीं था। अपने साथ वह एक बोतल पेट्रोल भी ले गया। बातचीत में विवाद बढ़ा तो उसने सारा पेट्रोल लड़की के ऊपर डाला और उसमें आग लगा दी।

पूरे शरीर में आग लगते ही लड़की ने विजय को इतनी कस कर पकड़ा कि वह खुद ही आग की लपटों में फंस गया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। तभी पड़ोसियों ने दोनों को जलते देखा। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया और दोनों को ट्रॉमा सेंटर अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें जेजे अस्पताल भेजा गया।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विजय कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि लड़की की मौत की खबर बाद में आई। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी आगे की जांच भी अभी की जा रही है।

बता दें कि 30 साल का विजय खाम्बे और नीलिमा के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच घर के लोगों के विरोध के चलते 4 महीने से संबंध खराब थे। लड़की घर का काम करती थी और लड़का मजदूरी करता था। मेघवाड़ी पुलिस लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच कर रही है।

Kangana Ranaut: पंजाब की इस महिला ने दर्ज कराया कंगना के खिलाफ मानहानि का केस

मुंबई। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से मुसीबतों से घिरी नजर आ रही हैं। किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला पर बयान देना कंगना के लिए भारी पड़ गया है। आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला महिंदर कौर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि महिंदर कौर वही महिला हैं जिन्हों कंगना ने ट्वीटर पर “शाहीन बाग की दादी” बिलकिस बानो बता दिया था। इसी को लेकर महिंदर कौर कंगना पर मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है।

https://youtu.be/qsco4lWN_14

मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने की आत्महत्या, दोस्तों और परिवार के सदस्यों से की जा रही है पूछताछ

मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बोरीवली में अपने आवास पर इंस्पेक्टर ने अपने बेटे को मृत पाया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। युवक की मौत का कारण अभी आत्महत्या ही बताया जा रहा है।

बता दे, मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर के मृत बेटे का नाम मनीष है, जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। वह बोरीवली पुलिस क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता था। जहां एक कमरे की छत से मनीष को लटका पाया गया। मृत के पिता खेरवाड़ी इलाके में तैनात हैं।

पुलिस को संदेह है की मौत का कारण आत्महत्या हो सकती है। इतना ही नहीं मनीष के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि वह अपने दम पर कठोर कदम उठा रहा है और इसके पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।