Tag Archives: Narendra Modi

BIHAR: ‘पीएम लायक नीतीश….नरेंद्र मोदी नहीं… पढ़ें बिहार का 2024 प्लान

BIHAR :  नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर सुर्खियों में हैं. जेडीयू के तमाम नेता नीतीश कुमार को पहले ही पीएम मैटेरियल बता चुके हैं. वहीं, जमुई में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को एक सभा संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस योजना को 2015 में लागू करते हैं उसी योजना को पीएम नरेंद्र मोदी 2019 में लागू करते हैं. इसके बाद लोगों से पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने लायक नरेंद्र मोदी हैं या नीतीश कुमार हैं, ये फैसला आपको करना है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे’
ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश में किसको होना चाहिए? जिसकी सोच हो, जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे. जो देश के लोगों की आर्थिक उन्नति करने के बारे में सोचता हो, उसको प्रधानमंत्री बनने का हक है, उसको प्रधानमंत्री बनने का कोई हक नहीं है जो दूसरे का नकल कर योजना लागू कर खुद की पीठ थपथपाता हो. नरेंद्र मोदी तो दो ही योजना की बात करते रहते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘केंद्र सरकार योजना को लेकर नकल करती है’
आगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सोचते हैं. बिहार में साइकिल योजना और पोशाक योजना शुरू की. इसके बाद पूरे देश में इस योजना को लागू किया गया है. नीतीश कुमार बिहार के हर घर में बिजली पहुंचा दी. 2018 में हर घर में बिजली पहुंच गई. इसके बाद भारत सरकार ने उसी योजना को पूरे देश में लागू किया. नीतीश कुमार ने 2015 में हर घर नल योजना की शुरुआत की, ये देख प्रधानमंत्री 2019 में इस योजना को पूरे देश के लिए लागू करते हैं.

दुनिया हमारे देश को बहुत उम्मीदों से देख रही है: PM मोदी

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया और इस दौरान ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों और वेबसाइट का उद्घाटन किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है, जिसके बल पर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा आज कि वैश्विक परिस्थितियों में पूरे विश्व की नजर भारत पर है।

भारत के तेज विकास, तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि के बीच दुनिया हमें बहुत बड़ी उम्मीदों से देख रही है। इन सब के पीछे हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है। दुनिया भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है, एक ऐसा देश जिसके बारे में आशंका जताई जाती थी कि वे अपनी आज़ादी बरकरार नहीं रख पाएगा। आज वही देश पूरी सामर्थ्य से अपनी सभी विविधताओं पर गर्व करते हुए यह देश आगे बढ़ रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो ओपेन व फ्यूचरिस्टिक है और अपने आधुनिक विजन के लिए जाना जाता है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर हमारे संविधान की स्पिरिट यूथ सेंट्रिक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान के प्रेंबल की शुरुआत में जो ‘वी द पीपुल’ लिखा है। यह सिर्फ तीन शब्द नहीं है। यह एक आह्वान है, एक प्रतिज्ञा है। एक विश्वास है। मोदी ने कहा कि संविधान में लिखी यह भावना उस भारत की मूल भावना है, जो दुनिया में लोकतंत्र की जननी रहा है। ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ रहा है। यही भावना हमें वैशाली के गणराज्य में भी दिखती है वेद की ऋचाओं में भी दिखती है।

मुझे सेवा का मौका दोगे ना…’कांग्रेस दशकों तक तरसाओ…हिमाचल में पीएम मोदी

DESK:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 106 साल की उम्र में भी नेगी ने देश के युवाओं को मतदाता के लिए  प्रोत्साहित किया।   2 नवंबर को ही उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए अपना वोट दिया था. निधन से पहले वह अपने कर्तव्य पूरा करके गए हैं, इससे सभी नागरिकों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि हिमाचल के भाईयों-बहनों आपने मुझे दिल्ली में बैठाया है। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं। पिछले 5 साल से करना चाहता हूं और आगे भी करना चाहता हूं। मुझे सेवा का मौका दोगे ना, और मैं आपको वादा करता हूं कि मैं आपके लिए जितना कर सकता हूं, कभी पीछे नहीं हटूंगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  हमने फ्री वैक्सीन दी। अगर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होती तो कोरोना वैक्सीन सबसे आखिर में पहुंचती. आपने सही बटन दबाया और इसी वजह से यहां विकास हुआ कांग्रेस ने हमेशा यहीं सोचा कि यह छोटा राज्य है जहां से 3-4 सांसद आते हैं इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में यहां BJP की सरकार बनी तो कुछ काम आगे बढ़ा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल पर शासन किया है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है।

उज्जैन में महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद बोले PM Modi

DESK:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को ‘श्री महाकाल लोक’ गलियारे के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करने से पहले उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकालेश्वर के उद्घटान के बाद जनसभा को सम्बोधित किया। उज्जैन के कण-कण में इतिहास,आध्यात्म हैं। उज्जैन भारत की आस्थी की भी केंद्र रहा हैं। उज्जैन की संस्कृति का काव्यों में वर्णन हैं। महाकाल लोक में सब अलौकिक है। उज्जैन ने सभ्यता,साहित्य का नेतृत्व किया हैं। ‘अयोध्या में मंदिर निर्माण पूरी गति से हो रहा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आगे उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब को रोप-वे से जोड़ा जा रहा हैं। उज्जैन वो नगर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। हमे अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। हमारी भक्ति से महाकाल खुश होते हैं। उत्तराखंड में विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा हैं। काशी, सोमनाथ का कायाकल्प किया गया हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक धोती और गमछा पहनकर मंगलवार शाम करीब 6 बजे भगवान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने माथे पर चंदन का टीका लगवाया और भगवान महाकाल की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिहाज से महाकाल लोक प्रांगण में 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले, प्रधान मंत्री मोदी अहमदाबाद से इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। बाद में, उन्होंने एक हेलिकॉप्टर में उज्जैन के लिए उड़ान भरी, जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।

2024 के लिए ने बनाया बड़ा प्लान…कौन होगा पार्टी का नेतृत्वकर्ता!

DESK: 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी लगभग डेढ़ साल से भी अधिक का समय बाकी है, लेकिन अभी से ही सभी पार्टियों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जहां तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर मोदी सरकार को शिकस्त देने की योजना बना रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी 2024 को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। पार्टी ने फैसला ले लिया है कि जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही भाजपा अगला यानी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नड्डा का वर्तमान कार्यकाल अगले वर्ष 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। उससे पहले संसदीय बोर्ड उनका कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा देगा। भाजपा में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और यह लगातार दो बार हो सकता है। वर्तमान स्थिति में लगातार चुनाव होने वाले हैं। कार्यकाल विस्तार का फैसला संसदीय बोर्ड के ही अधिकार क्षेत्र में आता है। उधर, चुनाव की पूरी प्रक्रिया होती है जिसे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाती है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि नड्डा ने कोविड संक्रमणकाल के वक्त जिस तरह पार्टी के अंदर संवाद स्थापित कर प्रचार-प्रसार किया, उसका असर साफ दिखा था। उनके कार्यकाल में ही पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में दोबारा जीत कर सत्ता में आई। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी भाजपा की फिर से वापसी हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुजरात और खुद नड्डा के गृह राज्य हिमाचल में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल मार्च-अप्रैल में कर्नाटक के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हो सकते हैं। इस लिहाज से पार्टी नेतृत्व का यह मन बन चुका है कि फिलहाल अध्यक्ष का चुनाव टालकर नड्डा के कार्यकाल को लगभग डेढ़ साल का विस्तार दिया जाए ताकि पार्टी बिना भटकाव के लोकसभा चुनाव तक रणनीति को जमीन पर उतार सके।

स्मृति ईरानी ने कहा- पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम

नई दिल्ली-पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर हमलावर है। इसे लेकर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पजाब सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। जो लोग कांग्रेस पार्टी में मोदी से घृणा करते हैं वो आज प्रधानमंत्री को, उनकी सुरक्षा को कैसे भंग किया जाए, इसके लिए प्रयासरत थे। स्मृति ईरानी ने आगे सवाल करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा का प्रबंध और रास्ते में किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है ऐसा आश्वासन पंजाब पुलिस ने पीएम के सुरक्षा दस्ते को दिया। क्या जानबूझकर झूठ बोला गया? जिन लोगों ने पीएम की सुरक्षा को भंग किया, उन लोगों को पीएम की गाड़ी तक किसने और कैसे पहुंचाया?’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘पंजाब में कानून-व्यवस्था इतनी खराब है कि डीजीपी का दावा है कि वह पीएमओ और पीएम सुरक्षा विवरण प्रदान करने में असमर्थ हैं। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। हमारे देश के इतिहास में पहले कभी किसी राज्य सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का परिदृश्य नहीं बनाया। हम जानते हैं कि कांग्रेस मोदी से नफरत करती है, लेकिन आज उन्होंने भारत के पीएम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा का नेतृत्व करने वालों ने प्रधानमंत्री को सुरक्षित करने के किसी भी आह्वान या प्रयासों का जवाब क्यों नहीं दिया? पंजाब सरकार में से किसने पीएम के रूट की जानकारी दी? वीडियो के तौर पर साक्ष्य अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। यह ऐसे प्रश्नों को सामने लाते हैं।’ स्मृति ईरानी ने यह भी कहा, ‘जब पीएम मोदी की सुरक्षा भंग हुई, तो कांग्रेस नेता खुशी से झूम उठे। उन्होंने उनसे पूछा कि हाऊ इज द जोश ! पीएम मोदी ने वापस जाते समय हमेशा की तरह उदारता दिखाते हुए कहा कि ‘जिंदा लौट रहा हूं!’

Primary स्कूल एक से खोलने की तैयारी,उत्तर प्रदेश में Basic स्कूल 23 से-योगी आदित्यनाथ सरकार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर व्यापक नियंत्रण के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार जीवन शैली को सामान्य बनाने के अभियान में लगी है। प्रदेश में लॉकडाउन समाप्त करने के बाद बाजारों को खोला गया। सूबे में सोमवार से माध्यमिक स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब बेसिक तथा प्राइमरी स्कूल खोलने की भी तैयारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण का असर मंद होता देख अब बेसिक (कक्षा छह से आठ) तथा प्राइमरी स्कूल (एक-से पांच) को भी शीघ्र ही खोला जाएगा। बेसिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को रक्षाबंधन के बाद अगले दिन यानी 23 अगस्त से स्कूल भेजने की तैयारी है। इसके बाद एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे भी स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 तथा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति के साथ समीक्षा की। इसी समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तथा एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया गया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

प्रदेश में सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाकर पठन-पाठन का सिलसिला शुरू किया गया है। आज से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी बच्चों की क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। सभी जगह कक्षाएं दो पाली में चलाने की प्रक्रिया की गई है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

आतंकवाद, विस्तारवाद और एयरस्ट्राइक,लाल किले के प्राचीर से PM का चीन-पाक को संदेश

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Narendra Modi) लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से 8वीं बार देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नया मंत्र दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब ‘सबका प्रयास’ शब्द भी जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर हमने अपने दुश्मनों को नए भारत के उदय का संदेश दिया है। इससे यह भी पता चलता है कि भारत कड़े फैसले ले सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है: पीएम मोदी

आज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है: पीएम मोदी

धारा 370 को बदलने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था- GST हो, हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फिर रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान, ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच होते देखा है: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो, या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए बीडीसी और डीडीसी चुनाव, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है: पीएम मोदी

भारत की प्रगति के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भारत का ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। इसलिए आज भारत को ये संकल्प लेना होगा कि हम आजादी के 100 साल होने से पहले भारत को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाएंगे। मैं आज तिरंगे की साक्षी में नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा कर रहा हूं: पीएम मोदी

ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बेवजह के कानून खत्म करने जरूरी हैं। देश में 200 साल पहले का एक कानून चला आ रहा था, जिसकी वजह से देश के नागरिक को नक्शा बनाने की आजादी नहीं थी: पीएम मोदी

कोरोना के दौरान देश ने तकनीकी की ताकत और हमारे वैज्ञानिकों की सामर्थ्य और प्रतिबद्धता को देखा है। देश के हर क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिक सूझबूझ से काम कर रहे हैं। समय आ गया है कि हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें: पीएम मोदी

भारत आने वाले कुछ समय में प्रधानमंत्री गति शक्ति का नैशनल मास्टर प्लान देश के सामने रखेगा। 100 लाख करोड़ से भी अधिक की योजना लाखों के नौजवानों के लिए रोजगार के लिए नया अवसर लेकर आएगी। यह ऐसा मास्टर प्लान होगा, जो हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्र्क्चर की नींव रखेगा। अभी ट्रांसपोर्ट के साधनों में कोई तालमेल नहीं है। यह इस गतिरोध को तोड़ेगी: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है: पीएम मोदी

नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी का नया इतिहास लिखा जा रहा है। ये कनेक्टिविटी दिलों की भी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी है। नार्थ ईस्ट की सभी राजधानियों को रेल सेवा से जोड़ने का काम बहुत जल्द पूरा होने वाला है: पीएम मोदी

मेडिकल शिक्षा में जरूरी बड़े सुधार भी किए गए हैं। प्रिवेंटिव हेल्थ केयर पर भी उतना ही ध्यान दिया गया है। साथ साथ देश में मेडिकल सीटों में भी काफी बढ़ोतरी की गई है। बहुत जल्द देश के हजारो अस्पतालों के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट भी होंगे: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

परिवार में बंटवारे के चलते किसानों की जमीन कम होती जा रही है. छोटे किसानों को अब प्राथमिकता देगी सरकार। पिछली सरकारों ने छोटे किसानों पर कभी ध्यान नहीं दिया। छोटा किसान बने देश की शान, ये हमारा सपना है। आने वाले वर्षों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा। उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी: पीएम मोदी

लद्दाख में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस है। लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है। एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बनाने जा रही हैः पीएम मोदी

सभी के सामर्थ्य को उचित अवसर देना, यही लोकतंत्र की असली भावना है। जम्मू हो या कश्मीर, विकास का संतुलन अब ज़मीन पर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है और भविष्य में विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारी चल रही है: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

सरकार अपनी अलग-अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है, उसे फोर्टिफाई करेगी, गरीबों को पोषणयुक्त चावल देगी। राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड डे मील में मिलने वाला चावल हो, वर्ष 2024 तक हर योजना के माध्यम से मिलने वाला चावल फोर्टिफाई कर दिया जाएगा: पीएम मोदी

सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुटे हुए हैं। आज लाल किले से मैं आह्वान कर रहा हूं- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और अब सबका प्रयास हमारे हर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है: पीएम मोदी

हमें अभी से जुट जाना है। हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है। यही समय है, सही समय है। बदलते हुए युग के अनुकूल हमें भी अपनेआप को ढालना होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुट चुके हैं: पीएम मोदी

बिना भेदभाव आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होगा। मेडिकल हेल्थ योजनाओं पर सरकार का फोकस है, मेडिकल सीट बढ़ाई गई हैं, आयुष्मान भारत योजना से गरीबों तक सीधे स्वास्थ्य लाभ देने की कोशिश की जा रही है: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

 

अमृतकाल का लक्ष्य है भारत और भारत के नागरिकों के लिए समृद्धि के नए शिखरों का आरोहण। एक ऐसे भारत का निर्माण जहां सुविधाओं का स्तर गांव और शहर को बांटने वाला न हो। एक ऐसे भारत का निर्माण जहां नागरिकों के जीवन में सरकार बेवजह दखल न दे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यहां से शुरू होकर अगले 25 वर्ष की यात्रा जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे, नए भारत के सृजन का ये अमृत काल है। इस अमृत काल में हमारे संकल्पों की सिद्धि हमें आजादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी, गौरवपूर्ण रूप से ले जाएगी: पीएम मोदी

भारत ने सदियों तक मातृ-भूमि, संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक छोड़ी नहीं। जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन मंदिर में बसी आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं होने दी: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

कोरोना महामारी में हमारे डॉक्टर, हमारे नर्सेस, हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने मे जुटे वैज्ञानिक और सेवा में जुटे नागरिक सभी वंदन के अधिकारी हैं: पीएम मोदी

हमारे खिलाड़ियों के सम्मान में आइए कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान किया जाए। भारत के खेलों का सम्मान, भारत की युवा पीढ़ी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वालों को सम्मानः पीएम मोदी

आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं: पीएम मोदीफहराया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा  

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच यह दूसरी मुलाकात है।

बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना है। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण, जीएसटी समेत कई संवदेनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि पीएम मोदी के साथ मराठा आरक्षण, राजनीतिक आरक्षण, मेट्रो शेड, जीएसटी कलेक्शन, फसल बीमा और चक्रवात से हुए नुकसान समेत 12 जरूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से मराठी भाषा को केंद्र की ओर से स्टेटस दिए जाने की मांग की गई।

महाराषमट्र सरकार के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि अब आरक्षण को लेकर राज्य से ज्यादा ताकत केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले में आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सभी का पक्ष रखना चाहिए। अजित पवार ने कहा कि आरक्षण का मसला सिर्फ महाराष्ट्र का नहीं है बल्कि देशभर का है।

कोरोना टीकाकरण को लेकर PMMODI का बड़ा ऐलान, देश के सभी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी मुफ्त वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार को) कोरोना टीकाकरण को लेकर आज बड़ा ऐलान किया है। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून, सोमवार से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए पिछले सवा साल में देश में नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। दूसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। इसे पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र काम में लग गए। उन्होंने कहा कि आज अगर हमारे पास वैक्सीन नहीं होती तो भारत जैसे विशाल देश की क्या स्थिति होती? कई दशक पहले भारत को विदेशों से वैक्सीन लेने के लिए दशकों लग जाते थे। आज भारत ने एक साल के अंदर ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन लांच कर दी।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। आने वाले दिनों में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने वाली है। देश में 7 विभिन्न कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर रही हैं। अन्य 3 वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। आज ये निर्णय लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 प्रतिशत  काम था उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी। इन 2 सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार ने फैसला लिया है कि PM गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। महामारी के इस समय में सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। यानि नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग वैक्सीन को लेकर आशंका पैदा कर रहे हैं, अफवाहें फैला रहे हैं, वो भोले-भाले भाई-बहनों के जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। हमें ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत  प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के पास रहेगा। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत  हिस्सा भारत सरकार खुद खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।