Tag Archives: Neeraj Chopra

Ranveer Singh ने Neeraj Chopra को सिखाया ‘डांस’… आप भी देखिये वीडियो

DESK: अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में एक अवॉर्ड शो में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ रणवीर के डांस के वीडियो ऑनलाइन शेयर किए गए हैं. सीएनएन-न्यूज18 द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कारों में नीरज ने पुरस्कार जीता था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रणवीर ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ नीरज को यह पुरस्कार प्रदान किया. अभिनेता ने फिल्म ’83’ में क्रिकेट के दिग्गज की भूमिका निभाई, जिन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की अंडरडॉग जीत का नाटक किया. कार्यक्रम में, होस्ट ने पब्लिक डिमांड पर रणवीर से नीरज को डांस सिखाने के लिए कहा.

 

यहां बता दें कि साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में, नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता. वह व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दो भारतीयों में से एक हैं, दूसरे अभिनव बिंद्रा हैं. वह भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं. रणवीर को आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में देखा गया था, और वह अगली बार सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे.

नीरज चोपड़ा नहीं खेल पाएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, भारत को लगा बड़ा झटका….

desk : गुरुवार 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होनी है, लेकिन इससे ठीक पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। इन राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में पदक के दावेदार माने जा रहे भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट से हट गए हैं। चोट के कारण नीरज चोपड़ा को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। वे अगले तीन-चार सप्ताह आराम करने वाले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतकर देश के लिए इतिहास रचा था। वे इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और रजत पदक अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसी इवेंट के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में हल्का खिंचाव आया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के बाद इस बात की पुष्टि की थी कि उनको थ्रो करते समय पैर में दर्द हुआ था। हालांकि, उन्होंने चौथे थ्रो में अपना पदक पक्का किया था और अगले दो थ्रो फेंकते समय उनको काफी दर्द हुआ था, जिसके कारण थ्रो फाउल रहे थे। नीरज चोपड़ा को ग्रोइन इंजरी है, जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Neeraj Chopra: ने फिर किया कमाल : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले ही प्रयास में सीधे फाइनल में की इंट्री,देखें वीडियो…

DESK : भारतीय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अपने पहले थ्रो में 88.39 मीटर की दूसरी तय कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को वह पदक के लिए भारतीय समयानुसार 7 बजकर 05 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। फाइनल के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफाई करने के लिए खिलाड़ी को कम से कम 83.50 मीटर की दूरी तय करनी थी और नीरज ने इससे कई ज्यादा दूर तर कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। नीरज चोपड़ा का थ्रो ग्रुप ए में शामिल अन्य प्रतियोगियों से बेस्ट था। उनसे ज्यादा दूरी कोई खिलाड़ी तय नहीं कर पाया।

नीरज चोपड़ा के अलावा चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी 85.23 मीटर के अपने पहले प्रयास के थ्रो के साथ फाइनल में डायरेक्ट पहुंच गए हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 83.50 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अगर ओरेगॉन में नीरज चोपड़ा जीतते हैं तो वह 2008-09 में नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के बाद ओलंपिक और विश्व खिताब जीतने वाले पहले पुरुष भाला फेंकने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

वहीं अगर नीरज रविवार को मेडल जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह 19 साल का मेडल का सूखा खत्म कर देंगे। भारत को आखिरी बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में मेडल जिताया था। अंजू बॉबी जॉर्ज ने तब ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले महीने अपना 2022 सीजन शुरू करने वाले नीरज तीन टूर्नामेंट में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत फिनलैंड के पावो नुर्मी खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिल्वर मेडल जीतकर की थी।

इसके बाद उन्होंने कुओरटाने खेलों में गोल्ड मेडल, जबकि स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने दोबारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 89.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।