Tag Archives: New Delhi

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के तीन कम्युनिकेशन सैटेलाइट का अधिग्रहण करेगी NSIL- के सिवन

नई दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख सिवन ने शुक्रवार को बताया, ‘ न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) तीन कम्युनिकेशन सैटेलाइट का अधिग्रहण करेगा। ये सैटेलाइट GSAT 20, GSAT 22 और  GSAT 24 हैं। इसरो द्वारा निर्मित इन सैटेलाइटों का मालिक और ऑपरेटर कंपनी होगी।’ अंतरिक्ष विभाग के तहत नवगठित सार्वजनिक क्षेत्र की देश की पहली अंतरिक्ष इकाई NSIL को अन्य सैटेलाइटों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर सिवन ने बताया, ‘हम लीज पर ट्रांसफर करने के बारे में विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि NSIL भी पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल (PSLV) को प्राइवेट सेक्टर को ट्रांसफर करने को लेकर काम कर रहा है।

NSIL का निगमीकरण 06 मार्च 2019 में भारत सरकार के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली कंपनी के तौर पर किया गया। यह ISRO का वाणिज्यिक अंग है। भारतीय उद्योगों को उच्‍च प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष संबंधित गतिविधियां शुरू करने के लिए सक्रिय बनाना इसका मुख्य काम है। इसके अलावा यह यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों के उत्‍पादों तथा सेवाओं के उन्‍नयन तथा वाणिज्यिक उपयोग की देखरेख करता है।

वर्तमान में 17 कम्युनिकेशन सैटेलाइट हैं और 8 नैविगेशन सैटेलाइट हैं और 17 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट हैं। इसरो प्रमुख के अनुसार GSAT 24 सैटेलाइट यूरोपीयन स्पेस एजेंसी एरियनस्पेस के एरियन रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘GSAT24 इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी तक लॉन्चिंग के लिए तैयार हो जाएगा। अन्य दो सैटेलाइट GSAT20 और GSAT22 निर्माणाधीन है।’ GSAT20 को भारतीय रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल मार्क III के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर में चल रही भाजपा संसदीय दल की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण समेत कई कैबिनट मंत्री मौजूद रहे। पहले संसदीय दल की बैठक 17 मार्च को होनी थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी से पार्टी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने निधन के कारण इसे रद कर दिया गया था।

संसदीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि कोरोना कालखंड लॉकडाउन का एक वर्ष पूरा हो रहा है। 365 दिनों में 110 विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करना बहुत बड़ी उपलब्धि है, उन दिनों भारत के सामर्थ्य का साक्षात्कार हुआ। उन्होंने कहा कि ये कितनी बड़ी बात है कि दूसरे देश के लोग भारत से कभी दवाई, कभी वैक्सीन मांगते हैं। इससे भारत का सामर्थ्य कोरोना कालखंड में भी बढ़ा है। भारत के 135 करोड़ लोगों ने अपनी ताकत दिखाई है, सेवा के माध्यम से किसी को भूखा नहीं सोने दिया।

बता दें कि इससे पहले कोरोना महामारा के कारण लगभग एक साल बाद 10 मार्च को साप्ताहिक भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई थी। पीएम मोदी ने पिछली बैठक के दौरान, भाजपा के सांसदों को देश की आजादी के 75 साल मनाने की सरकार की योजनाओं की जानकारी दी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को दोनों सदनों में उपस्थित रहने और कार्यवाही में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा थी।

प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के कारण पिछले साल हुई कठिनाइयों के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने पिछली बैठक के दौरान भारत सहित दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं और उनके प्रभाव पर बात भी की थी।

दिल्ली की नरेला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोनू पंडित गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। बुधवार दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोनू पंडित गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मोनू पंडित गैंग का शार्प शूटर पानीपत में हत्या सहित कई मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधी है।

जानकारी के मुताबिक, शार्प शूटर पर तीन महीने पहले नरेला इलाके में डीडीए के ठेकेदार पर भी गोलियां चलाने का आरोप है।

आतंकियों ने संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर किया हमला, इटली के दूत समेत तीन की मौत

नई दिल्ली। इटली के विदेश मंत्रालय की तरफ से खबर आ रही है कि संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में इटली के दूत ल्यूका एतांनसियो और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। बता दें कि ये हमला संयुक्त राष्ट्र के काफिले में चल रहे इटली के दूत और सुरक्षाकर्मियों पर पूर्वी कांगों में किया गया। हमले से पहले आतंकियों ने पहले इनका अपहरण करने की कोशिश की, जब इसमें नाकाम रहे तो गोली मार दी।

वारदात कांगो की के शहर गोमा से कुछ किलोमीटर की दूर पर हुई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हमला किसने किया। अभी तक हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार ल्यूका एंतानसियो संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन के संबंध में जा रहे थे। तभी यह हमला किया गया। कांगो में आतंकियों के एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र ग्रुप सक्रिय हैं। जो विरुंगा, रवांडा और यूगांडा में सक्रिय रहते हैं। पिछले महीने ही घात लगाकर इन आतंकियों ने छह लोगों की हत्या कर दी थी।

खास बात यह है कि यह हमला उस जगह किया गया, जहां 2018 में अज्ञात सशस्‍त्र लोगों ने ब्रिटेन के दो नागरिकों का अपहरण कर लिया था। एक स्‍थानीय नागरिक समूह के अध्‍यक्ष मम्बो कैवे ने बताया कि वाहन में इटली के राजदूत समेत पांच लोग सवार थे। उन्‍होंने बताया कि गोली लगने से चालक की भी मौत हो गई है। अन्‍य दो घायल हैं। घायलों को नजदीक के यूएन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले वर्ष कांगों में सशस्‍त्र समूहों के क्रूर हमले में 2000 से अधिक नागरिक मारे गए थे। उनके भय से कांगों में लाखों लोग विस्‍थापित हो गए हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने इस घटना पर चिंता व्‍यक्‍त की है। बोरेल ने इटली और संयुक्त राष्ट्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कांगो में यूरोपीय संघ के आयोग की प्रवक्ता नबीला मसराली ने कहा यह घटना बेहद चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। इटली के राष्‍ट्रपति सर्जिया मटारेला ने पीडि़त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की। विदेश मंत्री मंत्री लुइगी डि माओ ने कसम खाकर कहा कि इटानियंस को मारने के लिए कौन जिम्‍मेदार इसका जल्‍द ही पता लगाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस हमले के बारे में अभी कोई बृहद जानकारी नहीं मिली है।

राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें- क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह कोहरे की धुंध देखने को मिली, तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

यूपी में कोहरे से निजात नहीं

यूपी में आज सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

मौसम में क्यों हो रहा बदलाव?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।

बर्ड फ्लूः 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला में पर्यटकों के आने पर पाबंदी

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का कहर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाल किले से सामने आया है। जहां मृत पाए गए 15 कौओ के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कौओं की मौत के बाद सैंपल जलधंर और भोपाल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में 25 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिया है। लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने, और बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर, लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को हर साल बंद किया जाता है, लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले ही बंद कर दिया गया है।

बर्ड फ्लूः राजस्थान, एमपी के बाद दिल्ली में भी अलर्ट जारी, इन 11 जिलों में बनाई गई रैपिड रिस्पॉन्स टीम

देश अभी तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से ऊभर कर निकल भी नहीं पाया है कि एक और बीमारी ने अपना बसेरा बनाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश और हरियाणा के बाद अब दिल्ली सरकार भी अलर्ट हो गई है। दरअसल, ये बीमारी बर्ड फ्लू है, जिसके लक्षण पड़ोसी राज्यों में सामने आने के बाद दिल्ली में एनिमल हसबेंडरी विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस फॉलो करने के अलावा डॉक्टर्स की टीम रेगुलर सर्विलांस कर रही है।

पूरा मामला जानने के लिए नीचे विडियों लिंक पर क्लिक करेंः 

https://youtu.be/hiol7vbluNg

स्कूटर पर लाश लेकर रात भर गलियों में घूमता रहा ये शख्स, जुर्म छुपाने की हर कोशिश हुई नाकाम

हत्या और फिर हत्या के सुराग को छुपाना, वैसे तो ये हर खूनी करता है। वह पहले हत्या करता है और फिर वहां के सभी सबूतों को मिटा देता है। लेकिन छूट जाते हैं कुछ ऐसे सुराग, जो खुद हत्यारे का पता साफ बताते हैं। ऐसे ही जुर्म की एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं। जिसमें हत्या के बाद युवक लाश को ढिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर रातभर इधर-उधर गलियों में भटकता रहा, उसने लाश को कहां और कैसे ठिकाने लगाया और कैसे पुलिस उस आरोपी तक पहुंचेगी? देखिए इस रिपोर्ट में…

https://youtu.be/nuJEoRs1CuE

पहाड़ो में बर्फ पडने के चलते दिल्ली में बढ़ा ठंडा का पारा, अगले तीन दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर खत्म होने को है और नया साल शुरू । अक्सर इस समय पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड का स्तर बढ़ जाता है । कुछ इसी तरह का नजारा हमें इस समय देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहाँ लोग उत्तराखंड की  वादियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे है वही दूसरी तरफ निचले इलाकों में कडाके की ठंड से ठिठुरते हुए लोग ठंड से बचने के उपाय ढूँढ रहे हैं।

बता दें मंगलवार से लेकर गुरुवार तक इस तरह दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर को ठंड का सामना करना पडेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। आने वाले दिनों मे ठंड का तापमान और अधिक बढ़ेगा, इतना है नहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंच सकता है, साथ ही घने कोहरे के चलते यातायात में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पडेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड 31 दिसंबर को होगी, और तीन जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है मगर कुछ दिनों के बाद ठंड का पारा फिर चढ़ेगा। सोमवार को दिन भर लोगों को धूप नसीब होगी मगर साथ में ठंडी हवाए भी चलती रहेंगी, जिसके बाद सूरज के ढलते-ढलते ठंड बढ़ती जाएगी।

मौसम विभाग की माने तो 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और हल्की बूंदाबांदी भी लोगो को परेशान कर सकती है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर की ‘जन रसोई’ में एक रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

नई दिल्ली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ‘जन रसोई’ भोजनालय की शुरुआत करेंगे। ‘जन रसोई’ में उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में जरूरतमंद लोगों को एक रुपये में भरपेट दोपहर का भोजन दिया जाएगा।
गौतम गंभीर ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को गांधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद 26 जनवरी को अशोक नगर में भी ऐसे ही भोजनालय की शुरूआत करेंगे।
सांसद के कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है, ‘देश के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजारों में शुमार गांधी नगर में खोली जाने वाली जन रसोई पूरी तरह आधुनिक होगी, जिसमें जरूरतमंदों को एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही बैठने की अनुमति दी जाएगी। दोपहर के भोजन में चावल, दालें और सब्जियां दी जाएगी।