Tag Archives: #news bihar

प्रेम करना पड़ा भारी : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या,फ्लैट से मिली लाश …

DESK : प्रेमिका के कमरे से प्रेमी का शव बरामद होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. घटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर मोहल्ला की है. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

No views May 22, 2022 भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के सहादरा रामधनी रोड निवासी स्वर्गीय उदय प्रसाद यादव के पुत्र देवा कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने युवक की प्रेमिका स्वास्तिका कुमारी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका स्वास्तिका कुमारी को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि देवा बीते शुक्रवार की रात अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा.

No views May 22, 2022 भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक देवा कुमार का स्वास्तिका के घर में आना जाना लगा रहता था. देवा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी की या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर उसे खुदकुशी का स्वरूप दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हिरासत में ली गई स्वास्तिका के बयान के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या…

desk : रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना बिहार के जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। नालंदा के एकंगरसराय-हिलसा रोड में वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतक की पहचान जबानाबाद निवासी जानकी महतो के 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास की शादी पिछले साल 21 मई को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में विकास को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। मृतक विकास पत्नी से उसके प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था लेकिन पत्नी को प्रेमी से दूर रहना मंजूर नहीं था।
पति के लाख समझाने के बाद अनुष्का मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसी बीच एक दिन अनुष्का अपने मायके चली गई। रविवार को अचानक उसने पति विकास को फोन कर ससुराल आने की बात कह नालंदा बुलाया। जिसके बाद विकास अपनी स्कूटी पर सवार होकर नालंदा जाने के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान एकंगरसराय-हिलसा रोड पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विकास के परिजन नालंदा पहुंचे और शव को जहानाबाद लेकर आ गए। इसी बीच अनुष्का जब जहानाबाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अनुष्का से कड़ी पूछताछ में जुटी है।