Breaking News

पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या…

रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना बिहार के जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है।

desk : रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना बिहार के जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। नालंदा के एकंगरसराय-हिलसा रोड में वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतक की पहचान जबानाबाद निवासी जानकी महतो के 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास की शादी पिछले साल 21 मई को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में विकास को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। मृतक विकास पत्नी से उसके प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था लेकिन पत्नी को प्रेमी से दूर रहना मंजूर नहीं था।
पति के लाख समझाने के बाद अनुष्का मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसी बीच एक दिन अनुष्का अपने मायके चली गई। रविवार को अचानक उसने पति विकास को फोन कर ससुराल आने की बात कह नालंदा बुलाया। जिसके बाद विकास अपनी स्कूटी पर सवार होकर नालंदा जाने के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान एकंगरसराय-हिलसा रोड पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विकास के परिजन नालंदा पहुंचे और शव को जहानाबाद लेकर आ गए। इसी बीच अनुष्का जब जहानाबाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अनुष्का से कड़ी पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button