Tag Archives: News Update

आने वाले दिनों में भारत के इन राज्यों में बारिश और आंधी के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी क्षेत्र में अब मौसम एकदम साफ हो गया है। सुबह, शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप रहती है, जिसके कारण लोगों को राहत मिली हुई है।

वहीं, देश के दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सात फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मैजिक कार देखते ही देखते बन गई आग का गोला, ड्राइवर ने चलती कार से कूदकर बचाई जान

बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पहासू थाना क्षेत्र के सोमना पहासू मार्ग पर एक चलती मैजिक कार में अचनाक आग लग गई। मैजिक देखते ही देखते एक आग का गोल बन गई। गनीमत रही की समय रहते गाड़ी चालक ने मैजिक से कूदकर अपनी जान बचाई।

दरअसल, अलीगढ़ के गांव रामनगर से पहासू समान लेने जा रही गाड़ी रास्ते में कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते खराब हो गई और चलती मैजिक कार में आग लग गई। बता दें कि पूरा मामला पहासू थाना क्षेत्र के सोमना रोड खेड़ा नहर के पास का है।

कैंपियरगंज की गलियों में निकली राम जी की सवारी, लोगों ने शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

लखनऊ। गोरखपुर के कैंपियरगंज में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवसृजित नगर पंचायत कैंपियरगंज में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा मुख्य बाजार श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर उत्तरी गेट की तरफ गई। बता दें कि जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

दरअसल, शोभायात्रा में श्री राम जानकी मन्दिर के मुख्य पुजारी महंत राघवेंद्र दास महराज, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विजय शंकर यादव, ब्लाक प्रमुख कैंपियरगंज प्रतिनिधि बंशीधर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद मोदनवाल, विधायक पीआरओ शमशेर सिंह, भाजपा नेता संगम द्विवेदी, अजय गिरी, सुनील यादव, राकेश त्रिपाठी, पंकज मातनहेलिया, ग्राम प्रधान चौमुखा राधेश्याम जायसवाल व टीम युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

संवाददाता- सचिन यादव

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ा कामयाबी, मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां पर स्थित दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली मारा गया है। पुलिस के मुताबिक, इस नक्सली पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

जमीन विवाद के चलते वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी फरार

लखनऊ। हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक खाली घर में अकेले रह रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के सिलोलर थाना क्षेत्र के खैरी गांव का है, जहां करीब 80 साल की एक महिला अकेले घर में रहती थी। शनिवार सुबह महिला के घर पर महिला को मृत पाया गया, जिसे देख गांव में हडकंप मच गया। गांव वालो से मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला की हत्या संपत्ति को लेकर की गई है। महिला के नाम पर 3 बीघा जमीन है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले परिवार में विवाद हुआ था।

बता दें कि घटना के खुलासे को लेकर डॉग स्कॉट सहित कई थानों की फोर्स लगाई गई है।  तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की छानबीन शुरू कर दी है। अभियुक्त मौके से फरार है।

खुशखबरी! देश भर में कल से 100% कैपिसिटी के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, नई गाइडलाइंस आईं सामने

नई दिल्ली। देश भर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से देश भर में सिनेमा हॉल को 100 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस भी सामने आईं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को बताया कि 1 फरवरी से देश के सिनेमा हॉल को पूरी कैपिसिटी के साथ चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सिनेमा घरों को 50 फीसद की क्षमता तक खोलने की अनुमति दी गई थी, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 100 फीसद कर लिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसको लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने इस फैसले को सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर करार देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को सिनेमा हॉल खोलने के फैसले को मंजूरी दी थी।

नई गाइडलाइंस में क्या होगा ?

नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी सिनेमा हॉल और थिएटर COVID-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करेंगे। इसमें शारिरिक दूरी, फेस मास्क, स्वच्छता,आरोग्य सेतु ऐप, एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग शामिल हैं। इन उपायों को हर समय मनाया जाना चाहिए। कंट्रीब्यूशन ज़ोन में फिल्मों की प्रदर्शनी की अनुमति दी जाएगी। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश अपने क्षेत्र के आकलन के अनुसार अतिरिक्त उपायों के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि टिकटों, भोजन और पेय पदार्थों के लिए नो-कॉन्टैक्ट ट्रांजैक्शन सबसे पसंदीदा तरीका होना चाहिए। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग के समय सभी लोगों का नंबर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जारी दिशानिर्देशों के अपने अंतिम सेट में सरकार ने सिनेमा हॉलों को उच्च क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दी थी। अक्टूबर 2020 में, केंद्र सरकार ने सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी। COVID-19 लॉकडाउन के तहत देश भर के सिनेमा और सिनेमाघर कई महीनों तक बंद रहे।