Tag Archives: #PMO India

भारत ने हमेशा विश्व शांति के लिए किया काम-पीएम मोदी बोले,मन की बात में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 82वें संस्करण पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने 100 करोड़ टीकाकरण के लिए देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन के लक्ष्य को पार करने के बाद आज देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है।

भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से है, जो ड्रोन की मदद से अपने गांव में जमीन के डिजिटल रिकार्ड तैयार कर रहा है। अपातकाल में मदद पहुंचाने से लेकर कानून व्यवस्था की निगरानी तक ड्रोन से की जा रही है। हमें ड्रोन टेक्नोलाजी (Drone Technology) में अग्रणी देश बनना है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है: पीएम मोदी

आप लोकल खरीदेंगे तो आपका त्योहार भी रोशन होगा और किसी गरीब भाई-बहन, किसी कारीगर, किसी बुनकर के घर में भी रोशनी आएगी। मुझे पूरा भरोसा है जो मुहिम हम सबने मिलकर शुरू की है, इस बार त्योहारों में और भी मजबूत होगी। इतने त्योहार एक साथ होते हैं तो उनकी तैयारियां भी काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। आप सब भी अभी से खरीदारी का प्लान करने लगे होंगे, लेकिन आपको याद है, खरीदारी मतलब ‘वोकल फार लोकल’: पीएम मोदी

पहले ये धारणा बन गई थी कि सेना और पुलिस जैसी सेवा केवल पुरुषों के लिए ही होती है लेकिन आज ऐसा नहीं है। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development) के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी हो गई है। 2014 में जहां इनकी संक्या 1 लाख 5 हजार थी, वहीं इसमें अब 2020 तक दोगुनी से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है: पीएम मोदी

स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे। अभी दीपावली पर हम सब अपनी घर की साफ सफाई में तो जुटने ही वाले हैं, लेकिन इस दौरान हमें ध्यान रखना है कि हमारे घर के साथ हमारा आस-पड़ोस भी साफ रहे: पीएम मोदी

भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है: पीएम मोदी

1947-48 में जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का सार्वजनिक घोषणापत्र तैयार हो रहा था तो उस घोषणापत्र में लिखा जा रहा था All Men are created Equal, लेकिन भारत के एक दल ने इस पर आपत्ति जताई और फिर सार्वजनिक घोषणापत्र में लिखा गया- All Human Beings are created Equal: पीएम मोदी

भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है: पीएम मोदी

अगले महीने, 15 नवम्बर को हमारे देश के महापुरुष, वीर योद्धा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म-जयंती आने वाली है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति, अपने जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों की प्रति गर्व करना सिखाया: पीएम मोदी

आप कल्पना करिए, जब आजादी के आंदोलन से जुड़ी रंगोली बनेगी, लोग अपने द्वार पर, दीवार पर, किसी आजादी के मतवाले का चित्र बनाएंगे, आजादी की किसी घटना को रंगों से दिखाएंगे, तो, अमृत महोत्सव का भी रंग और बढ़ जाएगा: पीएम मोदी

सरदार साहब कहते थे कि, हम अपने एकजुट उद्यम से ही देश को नई महान ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं। अगर हममें एकता नहीं हुई तो हम खुद को नई-नई विपदाओं में फंसा देंगे। यानी राष्ट्रीय एकता है तो ऊंचाई है, विकास है। हमारी आजादी का आंदोलन तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है: पीएम मोदी

हम 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी न किसी गतिविधि से जरूर जुड़ें। अगले रविवार, 31 अक्तूबर को सरदार पटेल जी की जन्म जयंती है। मन की बात के हर श्रोता की तरफ से, और मेरी तरफ से, मैं, लौहपुरुष को नमन करता हूं : पीएम मोदी

100 करोड़ वैक्सीन डोज़ के बाद आज देश नए उत्साह और नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है: पीएम मोदी

हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया: पीएम मोदी

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क, दूरदर्शन, एआइआर न्यूज और मोबाइल ऐप के साथ साथ आफिशियल यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर किया जाएगा। मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार कार्यक्रम का प्रसारण महीने के दूसरे आखिरी रविवार को किया जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने 26 सितंबर को मन की बात के 81वें एपिसोड में भारतीय संस्कृति में वर्षा जल संचयन के महत्व को रेखांकित किया था। पीएम मोदी ने जल-जीलानी एकादशी और छठ के पारंपरिक त्योहारों की तुलना राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के अभियान कैच द रेन से की थी।

राष्ट्रपति बाइडन को दिया भारत आने का निमंत्रण-प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को भारत आने का निमंत्रण दिया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति  कमला हैरिस को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और इसलिए वे न्यूयार्क पहुंच गए हैं। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक पर बोलते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच बैठक में पाक का भी नाम आया और आतंकियों को संरक्षण देने पर निशाना भी साधा गया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश सचिव ने बताया कि नई दिल्ली को आपसी सुविधानुसार जल्द से जल्द अमेरिकी राष्ट्रपति के आने का इंतजार रहेगा। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अपनी ब्रीफिंग में दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं। पहले दिन गुरुवार को उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशहिदे सुगा, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मारिसन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बैठक की। आज शुक्रवार को दूसरे दिन राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की और क्वाड समिट में शामिल हुए। अब शनिवार को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री मोदी की 24 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाली यह सातवीं अमेेरिकी यात्रा है। इस दौरान वर्ष 2015 में ओबामा ने और वर्ष 2020 में ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति भारत का दौरा किया। बता दें कि  बाइडन और मोदी एक दूसरे को बखूबी जानते हैं और इसकी झलक इनके कार्यकारी संबंधों स्पष्ट है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिल कर भारत व अमेरिकी रिश्तों को गहराई देने की जो कोशिश शुरू की थी वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में नई ऊंचाई पर पहुंची थी।

अफगानिस्तान समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा-आमने-सामने होंगे जो बाइडन और पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात करेंगे। यह दोनों देशों में शीर्ष स्तर पर आमने-सामने की पहली वार्ता होगी। दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान में बदले हालात के मद्देनजर चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ से उत्पन्न खतरों से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान को मिलाकर बने संगठन क्वाड की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले पीएम ने आस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्रियों से द्विपक्षीय चर्चा भी की है। क्वाड देशों का गठबंधन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखलंदाजी से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। हैरिस ने आतंकवाद के प्रसार में पाकिस्तान की भूमिका के मद्देनजर उसकी निगरानी किए जाने की जरूरत पर बल दिया। पीएम ने कहा कि हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से दोनों देशों के संबंधों में एक नई मजबूती आएगी।उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पीएम मोदी की मुलाकात के बाद अब सभी की नजरें जो बाइडन और पीएम मोदी की मुलाकात पर टिकी हैं। इस दौरान सीमा पार से आतंकवाद का मुद्दा, अफगानिस्तान के मौजूदा हालात, कोरोना महामारी से निपटने के लिए नई चुनौतियां और अफगानिस्तान में बदले हालात के मद्देनजर चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ से उत्पन्न खतरों से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा होगी।-वाशिंगटन, एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसी भी परियोजना के शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी करने के अपने वादे के क्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को बड़ा तोहफा मिलेगा। पीएम नरेन्द्र 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलीगढ़ के 14 सितंबर के दौरे को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा आगाज भी माना जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही पीएम मोदी अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। अलीगढ़ में ही बनी हवाई पट्टी का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसका नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर किया गया है। पीएम मोदी के इस दौरे को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उत्तर प्रदेश में रोजगार देने का बड़ा उपक्रम माने जा रहे डिफेंस यूपी कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली यूपी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यूपी रक्षा उत्पाद, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक और अन्य उत्पाद के लिहाज से आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 के बाद तेजी से काम हुआ है। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 200 एकड़ जमीन ली गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छह नोड की घोषणा की थी। इनमें झांसी नोड सबसे बड़ा है। इसके लिए 2037 करोड़ की रिलीज के साथ 29 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया गया है। सतीश महाना ने बताया कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर से प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। इसी के क्रम में ब्रह्मोस के निर्माण के लिए लखनऊ में 200 एकड़ जमीन दी जा रही है। उद्योग मंत्री महाना ने बताया कि 14 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी और फिल्म के जरिए डिफेंस यूपी कॉरिडोर के संबंध में जानकारी दी जाएगी,सतीश महाना ने कहा कि इसके लिए जमीन की लागत पर निवेशक को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। यह कॉरिडोर कारोबारियों और उद्यमियों के लिहाज से काफी अहम है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसमें 19 इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस डिफेंस कॉरिडोर का पीएम मोदी ने 2018 में शिलान्यास किया था। डिफेंस यूपी कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट को जोड़ेगा।गौरतलब है कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिसके जरिए बड़ी मात्रा में निवेश जुटाने, रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। इसके बाद 14 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। अब 14 सितंबर पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह जाट नेता थे। उन्होंने ही विश्व विख्यात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी के लिए जमीन दान दी थी।अलीगढ़ में डिफेंस यूपी कॉरिडोर के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों के लिए विकास की धुरी बनेगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और साक्षरता भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास के बाद अन्य कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस स्टेट यूनिवॢसटी में स्किल डेवलपमेंट समेत कई वेकेशनल कोर्सस होंगे। इसे हाथरस, कासगंज व एटा इटा समेत कई जिलों के 100 से ज्यादा कॉलेजों को जोड़ा जाएगा

सरदारधाम भवन उद्घाटन-पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा नेशनल एप्रेंटिशिप स्कीम से युवाओं का कौशल विकास बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा नेशनल एप्रेंटिसरदार धाम के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के बारडोली सत्याग्रह को याद किया। मोदी ने ज्ञान व कौशल का महत्व बताते हुए कहा इससे आजीविका के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती है। पीएम मोदी ने कहा आज 11/09  है, एक ऐसी तारीख जिसे दुनिया के इतिहास में मानवता पर हमले के रूप में याद किया जाता है… लेकिन उसी तारीख ने हमें मानवीय मूल्यों के बारे में भी सिखाया।शिप स्कीम से युवाओं का कौशल विकास बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इससे बाजार में कुशल लोगों की मांग होगी युवाओं को ग्लोबल वर्ल्ड के लिए तैयार करें। गुजरात के लोगों में एंटरप्रेन्योरशिप का जन्मजात गुण होता है। सरदारधाम युवाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए भरपूर प्रयास करता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वाइब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन इस प्रयास को आगे बढ़ाएगा। गुजरात का हुनर प्रदेश व देश में ही नहीं कोई दुनिया में पहचाना जाने लगा है। गुजरात का युवा कहीं पर भी रहे देश हित उसकी प्राथमिकता होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद के सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ सरदारधाम के दानदाता और ट्रस्टी भी मौजूद हैं। पाटीदार समाज द्वारा विकसित काम्प्लेक्स ऐसे सभी छात्रों को उचित दर पर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा प्रदान करेगा। यहां बेहतर नौकरी के इच्‍छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी।सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वैष्णोदेवी सर्कल के करीब अहमदाबाद-गांधीनगर सीमा क्षेत्र में स्थित 11,672 वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित सरदारधाम भवन के पहले चरण का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस भवन का निर्माण विश्व पाटीदार समाज (वीपीएस) ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था। यहां 1,600 छात्रों व उम्मीदवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी जिसमें 1,000 कंप्यूटर सिस्टम, व्यायामशाला और स्वास्थ्य देखभाल यूनिट, सभागार, मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, उच्‍च तकनीक की सुविधाओं वाली कक्षाएं, इनडोर खेल और अन्य सुविधाएं हैं। 50 लग्‍जरी रूम के साथ ही व्यापार और राजनीतिक समूह के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्‍ध करवायी जाएगी। सरदारधाम परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये की लागत से अब यहां 2,000 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर रोक लगा दी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने वाराणसी की अदालत में इस मामले से संबंधित अन्य सभी कार्रवाई पर भी रोक लगा दी. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट  ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद  के ASI सर्वे पर रोक लगा दी है हाईकोर्ट ने वाराणसी की अदालत में इस मामले से संबंधित अन्य सभी कार्रवाई पर भी रोक लगा दी. वाराणसी के सीनियर डिवीजन सिविल जज ने अप्रैल में एएसआई को सर्वेक्षण का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद 31 अगस्त को फैसला रिजर्व कर लिया था. विवादित जमीन का सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से कराए जाने को चुनौती दी गई थी. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने चुनौती दी थी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया था कि इस विवाद से विवाद से जुड़ा एक मामला पहले से ही हाईकोर्ट में पेंडिंग है. ऐसे में वाराणसी की अदालत को इस तरह का आदेश पारित करने का कोई अधिकार नहीं है. यह गलत आदेश पारित करने का कोई अधिकार नहीं है. यह गलत आदेश है और इसे रद्द कर देना चाहिए. जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया. याचिकाकर्ता के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि दो हफ्ते बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी. उसी समय हम इसे भी हाईकोर्ट के सामने रखेंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष मस्जिद परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के पक्ष में नहीं है. यही वजह है कि पहले सिविल जज के फैसले के खिलाफ यूपी सुन्नी  सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ और इसके बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने रिवीजन/निगरानी याचिका दाखिल की 

वाराणसी कोर्ट ने दिया था ASI सर्वे का आदेश वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में मंदिर था या मस्जिद, इसे लेकर लंबे समय से बहस चल रही है. इस मामले में कोर्ट में 1991 से केस चल रहे हैं. इस मामले में 8 अप्रैल 2021 को सिविल जज सीनियर सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से ASI सर्वेक्षण का आदेश दिया गया था. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा 5 सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम बनाकर ज्ञानवापी परिसर की खुदाई कर धार्मिक स्वरूप और  शिवलिंग होने का पता लगाया जाएगा. 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

कोर्ट फैसले के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने 5 जुलाई को निगरानी याचिका दायर कर आदेश को चुनौती दी थी. इससे पहले 30 अप्रैल को ही सुन्नी सेंट्रल बोर्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ ने निगरानी याचिका दायर की थी. इसी मामले में मंदिर पक्ष की ओर से रिवीजन नहीं करने की मांग की गई थी. मंदिर पक्ष द्वारा दाखिल शपथपत्र में संस्कृत से लेकर अंग्रेजी तक उन तमाम कोड का जिक्र किया गया, जिनमें मंदिर होने का प्रमाण मिलता है. 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

देश के सभी बड़े नेता ने देश वाशियो को दी शुभकामनाये-कृष्ण जन्माष्टमी

देशभर में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। चारों तरफ इस त्योहार को लेकर धूम है। इस वर्ष 30 अगस्त को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मथुरा के साथ-साथ देश के कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही ‘हरे रामा हरे कृष्ण’ के जयकारे गुंज रहे हैं। हालांकि, कोरोना संकट के चलते भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम नहीं आयोजित हो रहे हैं। आज देशभर में श्रीकृष्ण के मंदिरों को सजाया गया है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने देशवासियों को दी बधाई-राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए लिखा,’ इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्री कृष्‍ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे

पीएम मोदी बोले- जय श्रीकृष्णा-वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई-इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशावासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा,’ समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण!’ इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पावन अवसर पर बधाई देते हुए लिखा,’जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जेपी नड्डा बोले- श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा,’श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी उनके दिखाए आदर्शों, गीता के उपदेशों व कर्मयोग के ज्ञान को आत्मसात करने का संकल्प लें! भगवान श्री कृष्ण सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें। जय श्रीकृष्ण!

अंतिम सफर पर कल्याण सिंह, PM मोदी पहुंचे पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने लखनऊ पहुंचे

भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय भी थीं।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी अगवानी की। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही उनकी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आकर उनके अंतिम दर्शन करेंगे

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार में दर्जनों मंत्री तथा भाजपा व आरएसएस में संगठन के शीर्ष नेता लखनऊ आकर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करेंगे। पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए आगमन की सूचना पर मंत्री संदीप सिंह के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवास से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया है। अब उनके आवास पर प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।इससे पहले तड़के से ही प्रार्थना सभा तथा शांति पाठ का कार्य भी सीएम योगी आदित्यनाथ की देखरेख में चल रहा है। करीब नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने माल एवेन्यू पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार रात करीब नौ बजे से अभी तक सक्रिय हैं। रात को 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कल्याण सिंह की पार्थिव देह को भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यालय के साथ ही विधान भवन में रखा जाएगा। उनकी अंतिम झलक पाने को कल रात से नेताओं का तांता लगा था। रविवार को भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हूजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के लिए तड़के से मंत्रियों और वीआइपी का तांता लगा रहा। बसपा प्रमुख मायावती कोरोना वायरस संक्रमण काल में पहली बार किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखीं। बाल कल्याण एवं महिला विकास मंत्री स्वाति सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व मालिनी अवस्थी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आदि समेत कई दिग्गज नेता पक्ष प्रतिपक्ष पहुंचे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार के साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रात 11.30 बजे मंत्रिपरिषद की आपात बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उससे पहले पीजीआइ पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। भाजपा ने अपने तीन दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

अफगान सरकार ने हार मानी, राष्ट्रपति भवन में चल रही शांति से सत्‍ता सौंपने की तैयारी

काबुल-तालिबान बेहद तेज रफ्तार से अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमाता जा रहा है। रायटर ने अफगान आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हर तरफ से घुसना शुरू कर दिया है। उन्होंने काबुल से जाने वाले रास्तों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनका अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबरन घुसने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले रविवार को तालिबान ने देश के सबसे बड़े शहरों में से एक नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके कारण काबुल देश के पूर्वी हिस्से से कट गया है। अफगानिस्तान की अशरफ गनी सरकार के नियंत्रण में अब काबुल लमेत देश की 34 में से सिर्फ सात प्रांतीय राजधानियां ही बची है। एपी ने अफगान अधिकारी के हवाले से बताया है कि तालिबान के वार्ताकार सत्ता के हस्तांतरण की तैयारी के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

टोलो न्यूज़ के मुताबिक, अफगानिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री अब्दुल सत्तार मिर्जाकवाल ने कहा कि राजधानी काबुल पर हमला नहीं किया जाएगा सब कुछ शांतिपूर्वक होगा। उन्होंने काबुल निवासियों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।अशरफ गनी सरकार के एक पूर्व शीर्ष वरिष्ठ सलाहकार ने जलालाबाद के पतन की खबर की पुष्टि की, उन्होंने उम्मीद जताई है कि तालिबान प्रांत में नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। शनिवार को अशरफ गनी ने अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौराना उनको काबुल और पड़ोसी प्रांतों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई थी। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में यूएस चार्ज डी’अफेयर्स रास विल्सन और अमेरिकी सेना कमांडर ने भाग लिया और दोनों ने अफगान बलों को अपना समर्थन देने की बात कही

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटों बलों की वापसी से पहले तालिबान देश पर हर ओर से कब्जा करता जा रहा है। तालिबान ने पिछले सप्ताह में अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद अफगानिस्तान की केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है। उधर, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने वहां मौजूद अपने राजनयिक स्टाफ की मदद के लिए सैनिकों को भेजा है।अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ पर शनिवार को चौतरफा हमलों के बाद तालिबान का कब्जा हो गया था और इसके साथ ही पूरे उत्तरी अफगानिस्तान पर चरमपंथियों का कब्जा हो गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम 20 वर्षों की उपलब्धियों को बेकार नहीं जाने देंगे। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

हमको आजादी दिलाने में बलिदानी हो गए मां भारती के वीर सपूतों को मेरा नमन। सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को लखनऊ में विधान भवन प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को आजादी के इस महान पर्व की हार्दिक बधाई। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि हमको आजादी दिलाने में बलिदानी हो गए मां भारती के वीर सपूतों को मेरा नमन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ध्वजारोहण के साथ ही उत्तर प्रदेश के सेनानियों की आजादी में भूमिका का जिक्र करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।उन्होंने कहा कि हमारा देश 1947 में अनगिनत बलिदानों के कारण आजाद हुआ था। शहीदों के अनेक स्मारक आधुनिक भारत के महातीर्थ के रूप में हमें देश की स्वाधीनता की लड़ाई का अहसास कराते हैं। देश की स्वाधीनता के लिए जो सामूहिक लड़ाई लड़ी गई, उसने विदेशी हुकूमत को 90 साल में भारत को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया लखनऊ से ही बाल गंगाधर तिलक ने ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का उद्घोष किया था जो स्वाधीनता का मंत्र बना। 1916 में ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्व अधिकार है’ का उदघोष लखनऊ से हुआ था। झांसी में रानी लक्ष्मी बाई, बलिया में मंगल पांडेय, लखनऊ, गोरखपुर, इत्यादि। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव शुरू हो रहा है। चौरी चौरा की घटना का शताब्दी वर्ष भी है। 1942 में बलिया ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। मेरठ और काकोरी में भी क्रांति की अलख जगी। क्रांतिकारियों ने विदशी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बने स्मारक आजादी की याद दिलाते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ बनाए रखने में खुद को बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले जवानों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि यही है कि सभी अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्य का पालन करें। राष्ट्र के परिपेक्ष्य में हमारा कर्तव्य ही हमारा धर्म है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को इसका पालन करना चाहिए ताकि नए भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार होते देख रहे हैं। अमृत महोत्सव कोरोना के समय हमारे बीच में है। जीवन और जीविका को बचाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। सभी वैज्ञानिकों का आभार जिन्होंने नौ माह में दो वैक्सीन उपलब्ध कराई। यूपी ने जीरो से लड़ाई शुरू की और अब चार लाख प्रति दिन कोरोना टेस्ट हो रहा है। प्रत्येक नागरिक का मुफ्त इलाज हो इसका मॉडल प्रदेश ने प्रस्तुत किया। कोरोना से सुरक्षा कवच देने के लिए मुफ्त वैक्सीन देने वाला सबसे बड़ा राज्य है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने शांति पूर्वक सम्पन्न कराया। पंचायतें अब विकास की धुरी बनें। कोरोना में निकाय समितियों ने बेहतर कार्य किया। आंगनबाड़ी, एएनएम, पार्षद, प्रधान व अन्य का अभिनंदन। स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर कार्य किया। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। कोरोना योद्धाओं को कोटि कोटि नमन करता हूँ। दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना है। कोरोना से लड़ाई जारी रखनी है। महिला सुरक्षा के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। एंटी रोमियो अब महिला शक्ति के रूप में काम कर रहा है। जिन्होंने अभिभावक खोया है उन्हें मदद। उन बच्चों को मदद दी जा रही जिन्होंने कोरोना में अपने अभिभावक खोए हैं। पांच पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने पर बधाई देता हूँ। जय हिंद