Tag Archives: Prayagraj

प्रयागराज में नेता जी कि अस्थियां विसर्जित करेंगे अखिलेश…

DESK: अखिलेश यादव बुधवार को नेता जी की अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने दो दिन पूर्व हरिद्वार में परिवार के साथ नेता जी की अस्थियों को विसर्जित किया था। नेता जी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज के संगम में विसर्जित की जाएंगी। घाट पर कार्यकर्ता और अधिकारी पहले से मौजूद है। अखिलेश यादव बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। विगत 11 अक्टूबर को अपने गांव सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया था। अब आज पिता की अस्थियों को लेकर अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां पर विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित किया था। कार्यक्रम के अनुसार इटावा से उड़ान भरने के बाद से विमान देहरादून के जॉलीग्रण्ट विमानन क्षेत्र में लैंड किया, जहां से अखिलेश यादव सड़क मार्ग से हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर पहुंचें और नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। आज अखिलेश यादव नेता जी कि अस्थियों को प्रयागराज के संगम में विसर्जित करेंगे।

तीर्थराज प्रयागराज में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, जब आसमान से हुई पुष्पवर्षा…

नई दिल्ली। तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरती स्थित गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में आज माघी पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और संतों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के सम्मान में सरकार की ओर से उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मेला परिसर में साफ सफाई और कोरोना प्रोटोकाल के पालन की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।

अपनी सनातन परंपरा के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस पहल की चहुंओर सराहना हो रही है।साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान भी पश्चिमी यूपी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा को इस तरह सम्मानित करने की अभिनव पहल योगी सरकार ने पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर की थी।

माघ मेले में महीने भर के कल्पवास, प्रमुख स्नान पर्वों पर आने वाले संत समाज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की सरकार ने मुकम्मल व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत की मंशा के अनुरूप सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि वह मेला परिसर में सुविधा, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को सर्वोपरि रखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक आस्था के महापर्व माघी पूर्णिमा पर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामना दिया है। उन्होंने कहा है कि व्रत और दान की महत्ता को प्रकट करता यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त प्राणियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। इस पावन अवसर पर पवित्र संगम में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे सभी श्रद्धालुओं की सकल मनोकामनाएं पूर्ण हों। धर्मनगरी प्रयागराज में सभी कल्पवासियों की साधना सुगमता से पूर्ण हो। मां गंगा से प्रार्थना है कि उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता प्रदान करें।

आज माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और माघ मेले में स्नान के लिए देश-विदेश से पधारे पूज्य संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान और यज्ञ का विशेष महत्व है। कल्पवासियों के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। इसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुविधा एवं सुरक्षा के साथ ही सभी जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।

माघ पूर्णिमा आज : प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

प्रयागराज। प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

बता दें कि मेला परिसर में साफ-सफाई और कोरोना प्रोटोकाल के पालन की विशेष व्यवस्था की गई है। सनातन परंपरा के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ के इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इसके पहले मौनी अमावस्या के स्नान पर्व और 2019 के कुंभ में भी सरकार ने तीर्थराज प्रयाग में संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के सम्मान में पुष्प वर्षा की थी।

साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान भी पश्चिमी यूपी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा को इस तरह सम्मानित करने की अभिनव पहल योगी सरकार ने पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को माघ पूर्णिमा की शुभकामना दी। उन्होंने कहा है कि व्रत और दान की महत्ता को प्रकट करता यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने तय की यूजी परीक्षा का शेड्यूल, 15 अप्रैल से शुरू होंगी पहले साल की परिक्षाएं

नई दिल्ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने यूजी परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है। इसके मुताबिक पहले साल की परीक्षाएं 15 अप्रैल, 2021 से शुरू होंगी। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस और बीकॉम के पहले और तीसरे वर्ष के ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए एग्जाम 15 अप्रैल से 1 जून 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित की जानी है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई परीक्षा की तारीख यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के लिए मान्य होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी के यूजी सेकेंड ईयर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 23 मई, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं सेकेंड ईयर की परीक्षाएं दोपहर 2 से 4 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा लगभग डेढ़ महीने तक चलेगी। ऐसे में यूजी के पहले, दूसरे और तीसरे साल की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका के सिर्फ 12 पेजों में केवल चार प्रश्नों में से उत्तर देना होगा।
  • प्रति प्रश्न तीन पेज की सीमा निर्धारित की गई है।
  • छात्रों को नए पेज पर नए प्रश्न का उत्तर लिखना होगा।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • स्टूडेंट्स को आंसर-शीट को पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने के लिए छात्रों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए संबंधित विभाग अधिकतम अंक तय करेंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए छात्रों को अपलोड करने से पहले आंसर-शीट का स्क्रीनशॉट लेना होगा।

यूनिवर्सिटी की यूजी पहले और सेकेंड ईयर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में परीक्षा नियंत्रक की देखरेख में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी जल्द ही पीजी परीक्षा 2021 की तारीख जल्द ही परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी की जाएगी। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

मौनी अमावस्या : संगम के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलिकाफ्टर से हुई पुष्पवर्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर आज संगम के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। संगम तट पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहुर्त से ही आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, इस पर्व पर राज्य सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।

बता दें कि माघ मेले का आज तीसरा प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। ऐसी मान्यता है आज के दिन संगम तट पर और गंगा नदी में देवता वास करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना ज्यादा फलदायी होता है।

गंगा मैया के जयकारे के साथ बुधवार की रात से शुरू हुआ मौनी का स्नान बृहस्पतिवार को दिन भर जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। बुधवार की रात से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का क्रम दोपहर तक जारी रहा। अमावस्या तिथि 10 फरवरी बुधवार रात 12.19 बजे लगी जो बृहस्पतिवार रात 11.48 बजे तक रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर कहा है कि धर्मनगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन है। यहां सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी सभी के लिए मंगलमय हो।

 

 

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, आनंद भवन में पुरखों को किया याद

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचीं। यहां उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई। वह सबसे पहले आनंद भवन गईं। वहां करीब एक घंटे का वक्‍त गुजारने के बाद प्रियंका संगम तट पहुंची। आनंद भवन से वह नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंचीं।

वहां  नाव से बीचोबीच जाकर उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। नाव से ही उन्‍होंने माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी की आगवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने की।

प्रमोद तिवारी ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत बुके भेंटकर किया। प्रयागराज पहुंचते ही प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से आनंद भवन के लिए रवाना हो गया। वह झलवा से राजरूपपुर होते हुए एजी ऑफिस चौराहा फिर धोबी घाट चौराहा और बालसन होते हुए आनंद भवन पहुंचीं। उनके स्वागत में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सैकड़ों छात्र वहां पहले से मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वहां काफी चाक चौबंद व्‍यवस्‍था रही।

 

उत्तरप्रदेश :आज प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, संगम में करेंगी स्नान

उत्तरप्रदेश। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा आज पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रियंका सुबह 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी व शाम तीन बजे उनका वापसी का विमान है।

प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर जाएंगी। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने दोनों बच्चों के साथ प्रयागराज आएंगी।

कांग्रेस महासचिव के मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आने का प्रोटोकॉल प्रशासन को मिल गया है। सुबह 10 बजे वह चार्टर प्लेन से प्रयागराज आएंगी। 11 बजे आनंद भवन पहुंचेंगी। आनंद भवन में उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी रहेंगे। पति राबर्ट वाड्रा इस दौरान साथ होंगे कि नहीं इस बारे में पूछने पर पार्टी पदाधिकारी कुछ नहीं कह सके।

बताया जा रहा है कि आनंद भवन में ट्रस्ट के कुछ काम से प्रियंका दो घंटे ठहरेंगी। आनंद भवन में कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका से मुलाकात कर सकते हैं। दोपहर एक से तीन बजे तक प्रियंका को संगम क्षेत्र में रहेंगी। इस दौरान वो मनकामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलकात करेंगी।

मंदिर परिसर में भगवान का पूजन, आरती व भंडारा होगा। इसमें भी वो शामिल हो सकती हैं। प्रियंका दोपहर का भोजन यहीं पर करेंगी। शाम तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट से वापसी करेंगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने प्रियंका के प्रयागराज आने की पुष्टि की है।

ऑपरेशन क्लीन : अब अतीक के इस खास गुर्गे के मकान पर चला PDA का बुलडोजर

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को अतीक के खास गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के मकान पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। आशिक उर्फ मल्‍ली हार्ड कोर अपराधी है। कुछ दिन पहले पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित एक अपार्टमेंट से घेरेबंदी कर उसे दबोचा था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

बता दें कि शातिर अपराधी मल्ली के ऊपर दो दर्जन से अदिक मुकदमे दर्ज हैं और मौजूदा समय में वह जौनपुर जेल में बंद है। धूमनगंज का रहने वाला आशिक उर्फ मल्‍ली हार्ड कोर क्रिमिनल है। इसके अलावा उसके खिलाफ हत्‍या, लूट, रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह अतीक अहमद गैंग के लिए काम करता है। कुछ दिन पहले पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित एक अपार्टमेंट से घेरेबंदी कर दबोचा था। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था।