Tag Archives: PUNJAB

प्रशांत किशोर बने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार, जानिए कितनी सैलरी पर करेंगे काम ?

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  ने अपना प्रधान सलाहकार बनाया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को सार्वजनिक करते हुए लिखा है, यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर ने मेरे प्रधान सलाहकार के तौर पर ज्वाइन किया है। पंजाब के लोगों की भलाई के लिए एक साथ काम करने को तत्पर हूं।

बताते चलें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रशांत किशोर ने साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम ‘आई-पैक’ इन दिनों पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और तमिलनाडु में डीएमके के चुनाव प्रचार अभियान की योजना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही है.

 

 

लुधियाना में पांच जगह पुलिस की रेड, महिला समेत आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नशीली दवाएं, नशीला पाउडर तथा हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन करने में जुई हुई हैं।

थाना डिवीजन नंबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शेरपुर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों केा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 पेटी शराब तथा 80 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया।

एएसआइ जागीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गणपति कालोनी निवासी कुलवंत कुमार, नाभा के गांव साबो निवासी मिट्ठू, गांव धरोड़ निवासी अर्जुन कुमार तथा गांव दुगरी निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। थाना डेहलों पुलिस ने गांव रुड़का बाइपास के पास की गई नाकाबंदी के दाैरान महिला को दाे हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र, केरल समेत इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, भेजी गई केंद्रीय टीम

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र, केरल समेत देशभर के कई राज्यों में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इन राज्यो में केंद्रीय टीमें भेजी गई हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए कहा है। बीते 24 घंटे में टीकाकारण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है उसके बाद गुजरात और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब,मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन राज्यो में केंद्रीय टीम भेजी गई है। राज्यों से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है।

बता दें कि अभी तक देशभर में एक करोड़ 30 लाख से अधिक टीकाकारण हुआ है जिसमें 84 लाख से अधिक हेल्थ केयर वर्कर को और 46 लाख से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को अब तक टीका लगाया गया है।

सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए 1 मार्च से टीकाकारण के लिए व्यापक तैयारी करने को कहा गया है। 1 मार्च से 60 साल से ऊपर के लोगों और जो 45 साल से ऊपर हैं और उनको दूसरी बीमारी भी है उनको टीका लगेगा।

Cghs और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आने वाले अस्पताल में भी ये टीका लगेगा। बीते 24 घंटे में टीकाकारण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है उसके बाद गुजरात और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

 

 

पंजाब निकाय चुनाव में BJP को मिली हार, अमित शाह- आने वाले समय में पार्टी का होगा बड़ा रोल

पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों में मिली बीजेपी को करारी हार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनावी नतीजों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि अब पंजाब में आने वाले समय में उनकी पार्टी का रोल बड़ा होने वाला है। अभी तक यह रोल लिमिटेड था। मालूम हो कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। शाह ने कोलकाता में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में किसानों के आंदोलन, एमएसपी आदि पर भी विस्तार से बात की।

पंजाब चुनाव पर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अभी तक अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन था। लिमिटेड रोल था। अब पंजाब में हमारा रोल बड़ा होगा। हालांकि, यह काम कोई रातों-रात नहीं होता है। चुनाव के नतीजों को इसके साथ नहीं जोड़ना चाहिए। अमित शाह ने आगे कहा, ”हमारी पार्टी कई जगह चुनाव जीती भी है। जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, राजस्थान, मध्य प्रदेश, लेह-लद्दाख में हम जीते हैं। पंजाब में नहीं थे। हम अपनी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। हम वहां के लोगों को मनाएंगे और सच्ची बात बताएंगे।”

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में हमने स्पष्ट कर दिया है। वह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि सेक्टर में सरकार ने सुधार किए हैं। पहले भी एमएसपी पर कानून नहीं था, लेकिन अभी तक आंदोलन क्यों नहीं हुआ? हमने एमएसपी पर खरीद डेढ़ गुना अधिक की है, लेकिन यूपीए के समय में आंदोलन नहीं किए जाते थे। उन्होंने कहा कि कानून में अगर कुछ खामियां है तो हम उसमें बदलाव करने को तैयार है। ममता दीदी और कांग्रेस कह रही हैं कि एमएसपी पर कानून लेकर आएं तो अपनी सरकार के दौरान क्यों नहीं किया गया और अगर भूल गए थे तब जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां एमएसपी पर कानून ले आएं।

लुधियाना की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

लुधियाना। फोकल प्वाइंट फेज की विकास फोर्जिंग में मशीन की चपेट में आने से राम नगर के रहने वाले 22 वर्षीय श्रीनाथ की मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव कूरा का रहने वाला था।

फैक्ट्री में काम करने वाले ग्यासुद्दीन अंसारी ने बताया कि फैक्ट्री में आटो पार्ट्स का काम होता है। जिस मशीन से श्रीनाथ की मौत हुई है। उसमें कोई सेफ्टी नहीं लगाई गई। श्रीनाथ के दो और भाई व एक बहन है। घर में वह अकेला कमाने वाला था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दुगरी के बाबा दीप सिंह नगर में फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले 20 वर्षीय युवक बलजिंदर सिंह ने बुधवार सुबह सल्फास निगल लिया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना दुगरी के प्रभारी सुरेंद्र कुमार चोपड़ा ने बताया कि युवक मामा के घर बिजली का काम सीखने आया था। सल्फास निगलने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की धूम, BJP को मायूसी

पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और यह नतीजे जब पूरी तरह से आ जाएंगे तो इससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की एक झलक भी मिल जाएगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की अग्नि परीक्षा के तौर पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है।

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दरअसल, पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा।

फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का नुकसान होता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं पंजाब निकाय चुनाव के रुझान और नतीजे।

पंजाब में काटन का मिल रहा MSP से ज्यादा भाव, छह हजार तक पहुंची कीमत

लुधियान। कोविड महामारी से निपटने के लिए कोरोना वैक्सीन आने से बाजार के भाव बढ़ गए हैं। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौट रही है। ऐसे में बाजार में काटन (नरमे) की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

इससे कीमतों में मजबूती का सिलसिला जारी है। नतीजतन, किसानों को काटन की सरकार की ओर से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक कीमत मिल रही है।सरकार ने काटन का एमएसपी 5625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। अभी बाजार में कीमत 5700 रुपये से लेकर छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है।

बावजूद इसके विश्व बाजार में भारतीय काटन सस्ती पड़ रही है। विश्व के प्रमुख निर्यातक देश अमेरिका में फसल कम होने से काटन की किल्लत है। ऐसे में विश्व बाजार में भी भारतीय काटन की काफी मांग है।

अभी तक 170 रुपये किलो प्रति गांठ की दर से 32 लाख गांठ का निर्यात हो चुका है। काटन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक यह निर्यात का आंकड़ा साठ लाख गांठ के आंकड़े को पार कर जाएगा। माहिरों का दावा है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में मजबूती का दौर बना रहेगा।

पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी पर की फायरिंग

पंजाब।शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जलालाबाद में कुछ लोगों हमला किया है। अकाली-कांग्रेसी वर्करों में जबरदस्त झड़प और फायरिंग हुई। घटना के बाद तनाव है।हमले में शिअद की एक गाड़ी और कांग्रेस नेताओं के काफिले की दो गाडिय़ों को नुकसान हुआ है।

झड़प नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई। इस घटना के कारण नामांकन का कार्य रूक गया था और अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। सुखबीर बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोर्ट परिसर के अंदर ही मौजूद हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है।

नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जलालाबाद हलके में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। नामांकन में मौजूद रहने के लिए पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अकाली वर्करों व कांग्रेसी वर्करों के बीच  भिड़ेत हो गई और इसी दौरान कुछ लोगों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस माहौल को शांतकरने के लिए जुटी हुई है। किसी को भी न तो कोर्ट परिसर के भीतर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर आने की दिया जा रहा है।

किसान आंदोलन पर अमरिंदर सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, BJP नहीं होगी शामिल

पंजाब। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान आन्दोलन को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के ​लिए पंजाब भवन पहुंचे। जानकारी है कि इस सर्वदलीय बैठक में भाजपा(पंजाब) हिस्सा नहीं लेगी।

बैठक के संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि बैठक शाम चार बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसका एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।

हाल ही में अमरिंदर सिंह ने कहा था कि हमारे किसान दिल्ली की सरहदों पर दो महीने से भी अधिक समय से अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। पुलिस उनकी पिटाई कर रही है और गुंडों द्वारा किसानों पर हमले किए जा रहे हैं। उनको प्राथमिक सुविधाओं से भी वंचित रखकर परेशान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों को किसानों की हिमायत और पंजाब के हितों को मुख्य रखते हुए एकजुट होकर इस बैठक में शिरकत करने का न्योता देते हुए कहा कि कृषि कानूनों से पैदा हुआ संकट समूचे राज्य और इसके लोगों के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि समूह पंजाबियों के साझे यत्नों और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के एक साथ इस समस्या को प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा की जा सकती है।

पंजाब में गेहूं और चावल के 40 गोदामों पर की छापेमारी

पंजाब।सीबीआई पंजाब में चावल और गेहूं के 40 गोदामों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई द्वारा इन गोदामों से चावल और गेहूं के नमूने लिए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार देर रात शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। सीबीआई ने इन गोदामों में से 2019-20 और 2020-21 में खरीदे गए गेहूं और चावल के नमूने लिए हैं।

पंजाब में हो रही सीबीआई की इस छापेमारी को किसान आंदोलन और गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि सीबीआई की तरफ से छापेमारी के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।