Tag Archives: Saharanpur

क्राइम ब्रांच और नानौता पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 बदमाशों को दबोचा

सहरानपुर। जिले के थाना ननौता पुलिस द्वारा चौकी जंधेड़ी पर चेकिंग के दौरान 1 पिक-अप गाड़ी और मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, जिसमें पिक-अप एवं मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। इसी बीच सूचना पाकर क्राइम ब्रांच और थाना नानौता पुलिस ने भोजपुर नहर पुल पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली।

अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 बदमाश जावेद उर्फ सादिक पुत्र उमरदीन निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली, राशिद पुत्र अलीशेर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली व अलीशान पुत्र उमरदीन निवासी मोगवान थाना कैराना शामली गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

इसके अलावा फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस पार्टी द्वारा कॉम्बिंग की गई, जिसमें सुमित उर्फ बंदर पुत्र मामूराम निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली, जीशान उर्फ मामा पुत्र अशरफ निवासी हमजागढ़ थाना गंगोह, सहारनपुर एवं नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी हमजागढ़ थाना गंगोह, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के संबंध में थाना नानौता पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- शहज़ाद अंजुम

सहारनपुर :  आपसी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से वार करने लगे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो के अनुसार दो पक्ष आपस में जमकर हाथापाई करते वह लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं।  इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य का तलाश अभी जारी है।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया की झगड़े का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

रिपोर्ट- शहजाद अंजुम

 

सहारनपुर : जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा

सहारनपुर। जिले के थाना सदर बाजार प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात गलीरा रोड के पास एक ठिकाने पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 11 जुआरिओं को गिऱफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तास के पत्ते और 55 हजार की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात गलीरा रोड के पास एक ठिकाने पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से ताश की गड्डी, 55 हजार कैश और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम का भी एक मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। क्योंकि लॉकडाउन में ये लोग एक ही स्थान पर इकट्ठे होकर जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- शहज़ाद अंजुम

 

 

 

सहरानपुर : संपत्ति की लालच में पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने दबोचा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना तीन महीने पहले की है, जहां संपत्ति की लालच में बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाई की मदद से पिता को मौत के घाट उतार दिया था।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुनेहेटी खडकड़ी में संपत्ति के लालच में बौखलाए बेटे ने तीन महीने पहले अपने चाचा और चचेरे भाई की मदद से पिता की हत्या कर दी थी। पिता की हत्या कर वो मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए गागलहेड़ी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोमोवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चंनप्पा ने बताया कि 22 फरवरी को थाना गागालेड़ी पुलिस को मृतक के बेटे गुलबहार द्वारा तहरीर दी गई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके पिता महमूद उर्फ मुदा पुत्र पीरू निवासी ग्राम सुनेहेटी खडकड़ी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल और हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी। जिसमें तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद गागलहेड़ी थाना प्रभारी सतेंद्र रॉय की टीम ने हत्यारोपियों के गिरप्तार कर सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इनाम अली ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि संपत्ति के लालच में उसने अपने चाचा नसीर व चचेरे भाई फैजान की मदद से पिता की हत्या की थी। उसने अपने पिता को मारने के लिए तीन बार प्लॉन भी बनाया था, जिसमें वो सफल नहीं हो सका था। पुलिस ने आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग की गई बसोली और 315 बोर का एक तमंचा बरामद कर लिया है।

रिपोर्ट- शहजाद अंजुम

 

यूपी के 11 और जिलों में आज से वैक्सीनेशन शुरू, सहारनपुर में जमकर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार यानी आज से 11 और ज़िलों में 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया। बता दें कि 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को वेक्सीन लगाने का अभियान सात ज़िलों में  1 मई से ही शुरू हुआ था। अब आज से यह अभियान यूपी के 18 ज़िलों में शुरू हो गया।

जनपद सहारनपुर में आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने जिला अस्पताल परिसर में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। ऐसे में जिले में टीकाकरण केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने छिटपुट हंगामा भी किया। इतना ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गईं।

वैक्सीनेशन स्थल पर मौजूद जिला अस्पताल CMO बीएस सोढ़ी ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य जिला अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसका ध्यान पुलिस प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए भी कहा जा रहा है। इसके अलाव टीकाकरण स्थल पर मौजूद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि टीकाकरण निर्धारित केंद्रों पर शुरू कराया गया है। कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु पर 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू किया गया था। लेकिन कुछ लोग पंजीकरण नहीं होने के बावजूद भी वैक्सीनेशन के लिए केंद्र पर पहुंचे हैं। जिन्हें समझाकर वापस घर भेजा जा रहा है कि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उनका वैक्सीनेशन नहीं किया जा सकता। जिसकी वजह से यहां पर भीड़ लगी हुई है। लोगों को खुद भी अपनी समझ बूझ से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का कार्य करना चाहिए।

सहारनपुर : जनरेटर के पहिए बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, लोगों में हड़कंप

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर 1 में आर.एस एंटरप्राइजेज की फैक्ट्री में शनिवार को  भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख हो गए। आग के लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।  मौके पर मौजूद लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया है।

लोगों ने घटना की सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

सीओ अग्निशमन विभाग तेजवीर सिंह ने बताया कि पूरा मामला सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के श्याम नगर का है, जहां शॉर्ट सर्किट से रबड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास के घरों में भी इस भयंकर आग के कारण दरार आ गई है। आग इतनी भयंकर थी कि कई घंटों के बाद इस आग पर काबू पाया गया।  फैक्ट्री मालिक के अनुसार फैक्ट्री में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

रिपोर्ट- शहज़ाद अंजुम

 

सहारनपुर : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर। टेलर (दर्जी) का काम करने वाले एक युवक का शव उसी की दुकान में फंदे पर लटका मिला। परिजनों हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला जनपद सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर इलाके के गांव हुसैनपुर भरावड़ का है। कलीराम ने गांव में ही टेलर की दुकान कर रखी थी। बुधवार सुबह कलीराम का शव दुकान में फंदे से लटका मिला।

खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना देने के घंटों बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कुछ लोगों पर टेलर की हत्या कर शव को फंदे लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर ध्यान भटकाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट- शहजाद अंजुम

 

सहारनपुर : कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए पीपीई किट पहनकर रवाना हुए 200 कर्मचारी

सहारनपुर नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आज मेयर संजीव वालिया एवं नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम सहारनपुर के 200 से ज्यादा कर्मचारी पीपीई किट पहने हैंड स्प्रे मशीनों के साथ गांधी पार्क पर पहुंचे। महापौर संजीव वालिया एवं नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इन सभी को शहर के कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में स्प्रे करने के लिए गांधी पार्क से रवाना किया गया।

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की कोरोना वायरस संक्रमण में एक बार फिर शहर में अपने पांव जमाना शुरू कर दिया है। जिसको रोकने के लिए हम दिन प्रतिदिन सैनिटाइजेशन हैंड स्प्रे आदि का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज आज नगर निगम के 200 से ज्यादा कर्मचारी पीपीई किट पहनकर हैंड स्प्रे मशीनों के साथ गांधी पार्क से सभी क्षेत्रों की गलियों में जाकर स्प्रे करेंगे।

रिपोर्ट-शहजाद अंजुम

 

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में 15 मई तक हर रविवार को रहेगा लॉकडाउन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नाइट कर्फ्यू के साथ 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रविवार को इसकी घोषणा की गई।

 

बता दें कि रविवार को पूर्ण तालाबंदी के दौरान नगर निगम ने विशेष सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया है। पूरे शहर और बाज़ारों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार रात से ही नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत कर दी। पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है। सात टीमें बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

इसके साथ ही दमकल टीम ने भी अभियान शुरू किया है और सभी सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज किया गया। कमिश्नर ने नगर निगम अफसरों को एक दिन पहले ही पूरे शहर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे।

रिपोर्ट- शहज़ाद अंजुम

 

सहरानपुर : मतदान कर लौट रहे 3 लोगों की हादसे में मौत, पांच गंभीर घायल

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना में बृहस्पतिवार को मतदान कर घर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

बता दें सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान कर लौट रहे लोगों को कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल और तीन की मौत हो गई। मामले में सहारनपुर पीजीआई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर नितिन जैन ने बताया कि कुछ देर पहले पीजीआई कॉलेज में कुछ लोगों को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 3 लोग जिनके नाम रेखा रुकमणी और यशपाल है की मौत हो चुकी है।  बाकी 5 लोग गंबीर रूप से घायल हैं।

वहीं, मृतका के परिजनों ने बताया कि हम लोग वोट डालकर मतदान केंद्र से  वापस अपने गांव सोराना लौट रहे थे,। तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से करीब सात आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की मृत्यु हो गई है।

रिपोर्ट- शहज़ाद अंजुम