Tag Archives: Shivraj Singh Chouhan

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से मांडू में…मिशन 2023 पर फोकस

DESK: धार संवाददाता घनश्याम पाटीदार। प्रदेश बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार आज से धार जिले के मांडू में शुरू होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान मिशन 2023 की रणनीति तैयार की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले दोनों ही राजनीति पार्टियां मिशन 2023 में जुट गई हैं। इसके तहत  भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर यानी आज से पर्यटन नगरी मांडू में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सबनानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके बाद अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- चुनाव में हार के डर से बौखला गई हैं ममता दीदी

मध्य प्रदेश। रविवार को कोलकाता रवाना होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कदमों से भी दीदी को तकलीफ हो रही है। ये तकलीफ सत्ता से बाहर जाने की तकलीफ है। अगर शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कोई फैसला किया तो ममता दीदी क्यों बौखला गई हैं।

उन्होंने कहा कि सब कुछ तो खा गई दीदी और दीदी की TMC, राशन तक नहीं छोड़ा, तिरपाल तक नहीं छोड़ा, कोयला तक नहीं छोड़ा। जनता त्रस्त है। हिंसा के कारण ममता दीदी ने बंगाल को रक्त स्थान कराया है। भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

सीएम शिवराज ने कहा कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। जनता ममता बनर्जी से त्रस्त है। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावों के बाद बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

पत्थरबाजों को लेकर शिवराज सरकार सख्त, कहा- किसी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे लोग

मध्य प्रदेश। पत्थरबाजों को लेकर शिवराज सरकार सख्त है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी कोई सामान्य अपराध नहीं है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधिय़ों की सजा के लिए कठोर कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पीड़ित को मुआवजे के साथ-साथ आर्थिक भरपाई भी करनी पड़ेगी। इसके लिए प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारियों को कानून बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थरबाजी से किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी के कारण लोगों मे भय और आतंक का माहौल बना रहता है। मध्य प्रदेश में कानून का राज ही चलेगा। अब तक ऐसे मामलों में मामूली कार्रवाई होती थी, अब हम कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए कानून बना रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है।

शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मध्य प्रदेश। शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम सादगी पूर्ण ढंग से राजभवन में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही मिनट में संपन्न हो गया।

विधायकों को मंत्री बनने के बाद अभी पूर्व के विभागों की ही जिम्मेदारी मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व और परिवहन, तुलसी सिलावट जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों ही विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।

बता दें कि इन दोनों को पिछले साल 21 अप्रैल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, लेकिन तब वे विधायक नहीं थे। इसके चलते उन्हें पिछले साल तीन नवंबर में हुए 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से ठीक पहले संवैधानिक बाध्यता के कारण मंत्री के तौर पर छह माह पूरे होने से एक दिन पहले इस्तीफा देना पड़ा था।

राहुल के इटली ट्रिप पर CM शिवराज का निशाना, कहा- ‘कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अपने विदेश दौरे के कारण एनडीए के निशाने पर रहते हैं, खासकर इटली ट्रिप के लिए। इस बार भी राहुल गांधी को जब कांग्रेस स्थापना दिवस पर मौजूद होने चाहिए था तो वे इटली निकल गए और बीजेपी को मौका मिल गया।

हमेशा की तरह एक बार फिर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!’ वी के सिंह ने भी शिवराज सिंह चौहान की बात दोहराते हुए कहा, ‘स्‍थापना दिवस पर राहुल विदेश में हैं। शायद वे थक गए हैं इसलिए वहां आराम कर रहे हैं।’

नानी से मिलने इटली गए हैं राहुल

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए व्यक्तिगत दौरे पर हैं। सुरजेवाला ने कहा, ‘राहुल सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं। पार्टी नेतृत्‍व जहां कहता है राहुल वहीं जाते हैं।’

वहीं आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से बचती दिखाई दीं। स्‍थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी मौजूद नहीं थीं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘राहुल अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्‍या यह गलत है? हर किसी को व्‍यक्‍तिगत दौरे का अधिकार है। भाजपा निचले स्‍तर की राजनीति पर उतर आई है। वो राहुल गांधी पर हमले कर रही है क्‍योंकि उन्‍हें निशाना बनाना चाहती है। बता दे, रविवार सुबह राहुल गांधी कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के लिए रवाना हुए।

बता दें कि कांग्रेस सोमवार को 136वां स्‍थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट कर लिखा है, ‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

राहुल बताएं कि कैसे उगाई जाती है भिंडी?

इससे पहले भी कई बार शिवराज सिंह ने राहुल को आड़े हाथों लिया है। हाल में ही उन्‍होंने सवाल किया था कि राहुल बताएं कि भिंडी कैसे उगाई जाती है। और तो और कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि राहुल को ये तक नहीं पता की गुड़ गन्‍ने से बनता है या मशीन से।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जबलपुर में भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जोरदार हमला किया और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के जरिए किसानों को उनकी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार दिया। कानून बनाकर किसानों को सशक्त बनाया है, लेकिन कांग्रेस देश और प्रदेश के किसानों को गुमराह कर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे कभी खेत पर नहीं गए, खाद-बीज को नहीं जाना, लेकिन कानून बनते ही प्रधानमंत्री के खिलाफ किसानों को बरगलाने की कोशिश में लग गए। शिवराज ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए पूछा कि वे बताएं बाजरा कैसे उगता है।

UP की तर्ज पर अब MP में भी लागू होगा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून, आज कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

भोपाल, मप्र। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश की सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में है। जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वालों को कड़ी सजा दी जायेगी। इस कानून के तहत जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर शादी करने वालों को 10 साल की सजा और एक लाख रूपये का जुर्माना भरना होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में आज इस कानून को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

दरअसल, शिवराज कैबिनेट ने धर्म स्वातंत्र्य (धार्मिक स्वतंत्रता) विधेयक 2020 को 26 दिसंबर,2020 को मंजूरी दे दी है। यह कानून जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने का काम करता है। सीएम शिवराज ने कहा था कि हम मध्य प्रदेश में किसी व्यक्ति को लुभाने, डराने, धोखा देने या भ्रमित करने के लिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं होने देंगे। हमने 1968 के कानून को और अधिक प्रभावी और सख्त बना दिया है।

लव जिहाद को रोकने के लिए शिवराज सरकार धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम–2020 को अध्यादेश के माध्यम से लागू करेगी। सोमवार से प्रस्तावित विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित होने के कारण तय किया गया है कि अब महत्वपूर्ण विधेयकों को अध्यादेश लाकर लागू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

लव जिहाद के खिलाफ सख्त हैं ये राज्य

उत्तर प्रदेशसूबे में 28 नवंबर 2020 को उप्र विधि विरद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषषेध अध्यादेश-2020 लागू हुआ था। 28 नवंबर को ही इस अध्यादेश के तहत पहला मुकदमा बरेली में दर्ज हुआ था। अब तक करीब 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

हिमाचल प्रदेशः धर्मातरण कानून अधिसूचित है। जबरन या छल से मतांतरण करवाने वाले को सात साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

हरियाणाः लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी ऐसा कानून बनाने वाले विभिन्न प्रदेशों के प्रविधानों का अध्ययन कर रही है।

उत्तराखंडजानबूझकर विवाह या गुप्त एजेंडे के जरिये मतांतरण के खिलाफ राज्य में कानून वषर्ष 2018 से मौजूद है।

कर्नाटकः राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई भी लव जिहाद रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर क़़डा कानून बनाने का ऐलान कर चुके हैं।