Tag Archives: tamil nadu

पिता जी मुख्यमंत्री, बेटा जी मंत्री: वंशवाद का उदाहरण बनता तमिलनाडु

 DESK:  तमिलनाडु में  मुख्यमंत्री ने अपनी संतान को मंत्री पद से नवाजा है।  DMK की युवा शाखा के सचिव और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई स्थित राजभवन के दरबार हॉल राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक और पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन को यहां बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मंत्री के रूप में शपथ दिलायी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की मौजूदगी में उदयनिधि को राज भवन में हुए एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

अपनी ट्रेडमार्क सफेद रंग की कमीज पहने हुए उदयनिधि ने अपने पिता एवं पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की शैली में ही तमिल में शपथ ली। उनकी कमीज पर द्रमुक की युवा इकाई का ‘लोगो’ छपा हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह 10 मिनट में ही खत्म हो गया। राज्य के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 45 वर्षीय विधायक को बधाई दी।

ISRO ने अपने सबसे भारी राकेट इंजन का किया परीक्षण, OneWeb में मदद…. पढ़िए

DESK: तमिलनाडु में महेंद्रगिरि में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के प्रोपलशन कॉम्प्लेक्स  के ‘हाई एल्टिट्यूड टेस्ट’ केंद्र में सीई-20 इंजन की उड़ान संबंधी परीक्षण किया गया। यह इसरो के सबसे भारी रॉकेट का इंजन है। इसरो ने बताया कि यह इंजन एलवीएम3- एम3 मिशन के लिए निर्धारित किया गया है जिसके तहत वनवेब इंडिया-1 के अगले 36 उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों ने बताया कि लंदन स्थित उपग्रह संचार कंपनी ‘वनवेब’ के इन उपग्रहों को इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटिड (एनएसआईएल) अगले साल की शुरुआत में प्रक्षेपित कर सकती है। एनएसआईएल द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी-एसएचएआर) से 23 अक्टूबर को वनवेब के पहले 36 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके कुछ दिनों के बाद ही शुक्रवार को सीई-20 इंजन का उड़ान संबंधी परीक्षण किया गया। एलवीएम3 इसरो का सबसे भारी रॉकेट है और यह चार टन श्रेणी के उपग्रह को भूसमकालिक कक्षा में भेजने में सक्षम है।

तमिलनाडु: भाजपा की उम्मीदों पर भारी पड़ सकते हैं समाजिक समीकरण

तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही भाजपा को राज्य में चमत्कारिक नेताओं के न होने का लाभ मिलने की उम्मीद तो है, लेकिन परिस्थितियां पूरी तरह उसके अनुकूल नहीं है। अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच होने वाले मुख्य मुकाबले में जहां अन्नाद्रमुक को सरकार विरोधी माहौल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, द्रमुक के नए नेतृत्व को जनता के बीच खुद को साबित करना चुनौती बना हुआ है।

राज्य में भाजपा का अन्नाद्रमुक के साथ चुनावी गठबंधन है तो कांग्रेस द्रमुक के साथ है। भाजपा अन्नाद्रमुक गठबंधन के लिए एक समस्या शशिकला हो सकती हैं, जिनका राज्य के कुछ क्षेत्रों में कुछ सामाजिक समुदायों में प्रभाव है। शशिकला अन्नाद्रमुक की शीर्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की बेहद करीबी रही हैं। अब वे अन्नाद्रमुक के एक अन्य गुट के साथ है। दरअसल, तमिलनाडु का चुनाव इस बार राज्य में दो अलग-अलग क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं जे. जयललिता और करुणानिधि की गैरमौजूदगी में हो रहा है। ऐसे में दोनों दल बराबरी की बात तो कर रहे हैं, लेकिन परिस्थितियां विपक्षी खेमे की तरफ ज्यादा है।

अन्नाद्रमुक की गुटबाजी बार-बार सामने आती रही है। वहीं, द्रमुक के पारिवारिक झगड़े भी उभरते रहते हैं। तमिलनाडु की राजनीति में अक्सर सत्ता बदलती रहती है, लेकिन इस बार ऊंट किस करवट बैठेगा कहा नहीं जा सकता है। राज्य में अपनी जमीन तलाश रही भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया है, लेकिन वह भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। उसकी उम्मीद इस बात पर टिकी है कि विपक्ष के नेता स्टालिन को उनके परिवारिक झगड़ों से नुकसान हो सकता है। हालांकि भाजपा की चिंता यह भी है कि शशिकला कुछ क्षेत्रों में अन्नाद्रमुक को नुकसान पहुंचा सकती हैं।