Tag Archives: tripura

vidhansabha election 2023: 3 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान…

DESK : चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। इन चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।नॉमिनेशन: त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय-नगालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नाम वापसी की आखिरी तारीख: त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नगालैंड-10 फरवरी

त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देव को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी  

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बिप्लब कुमार देव ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी लोगों से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।

नये साल पर इन 6 राज्यों को पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, बनेंगे भूकंपरोधी मकान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश के हर नागरिक को पक्का मकान मुहैया कराने की योजना का हिस्सा है। प्रोजेक्ट में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में जीएचटीसी-इंडिया इनिशिएटिव के तहत गरीब लोगों के लिए सस्ते, भूकंप रोधी और मजबूत मकान बनाए जाएंगे।

बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए जिन राज्यों को चुना गया है उनमें त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। बताते चलें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं।

इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट में तकनीक का सर्वोत्तम रूप दिखेगा, जिसका इस्तेमाल जनकल्याण के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम को त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वास के साथ कहा जा सकता है लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में उत्तर प्रदेश ने आज जो स्थान प्राप्त किया उसके लिए  मैं प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन को श्रेय देता हूं।