Tag Archives: # UP government pensioners DR

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सुनने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ की आम जनता भी पहुंचने लगी है। इस दौरान पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्‍त सुरक्षा कारणों से रखी गई है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दुर्गागंज तिराहे से ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री 10.55 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे तो पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। इसके पश्चात वह सुबह 11 बजे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिराज अख्तर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोपीगंज से ज्ञानपुर के लिए रवाना हुए तो पार्टी में सभी वर्गों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो गई। वहीं दूर दराज से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आगमन सुबह से ही आयोजन स्‍थल के लिए शुरू हो गया। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्‍यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्‍यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भदोही जिला राजनीति में अपराधीकरण का भेट चढ़ गया था। भदोही में आज 373 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं। आज एक नई पहचान भदोही जिला बना रहा है। विकास की परियोजना पर सत्ताधारी का ग्रहण लग जाता था। जिले को पहचान दिलाने का काम सरकार कर रही है। साढ़े चार में भदोही की कालीन देश विदेश में धूम मचा रहा है। कालीन एक्सपोर्ट हो रहा है। राजनीति में अपराधी का खात्मा करने से खुशहाली आयेगी। सबका साथ सबका विकास इस सरकार में हो रहा है। पहले के राजनेता अपने परिवार का विकास कर रहे थे। आजादी के 70 वर्षों में यह कार्य क्यों नहीं हुआ। कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल अपराधियों और अपने परिवार का विकास किया। भदोही में संतरविदास के जन्मदिन की सुंदरीकरण प्रधानमंत्री ने शुरू किया। निषादराज के जनस्थान को भी संवारा गया है। सात वर्ष पहले गंगा की स्थित क्या थी अब क्या है। नमामि गंगे योजना से गंगा लगातार अविरल निर्मल हो रही हैं। 2017 के पूर्व शांति से पर्व नहीं माना सकते थे। आज शांति से पर्व त्यौहार मनाए जा रहे हैं। गरीब की सम्पति कब्‍जा करने वालों पर सरकार का बुल्डोजर चलेगा। सफाई कर्मियों की नियक्ति प्रक्रिया पूरी हो रही है। अस्पताल के निर्माण में लापारवाही पर एजेंसी पर कार्रवाई होगी। 2017 से 14 नए मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। 59 जनपदों में मेडिकल कालेज बन चुके हैं। भदोही मेडीकल कालेज भी जल्‍द ही बनकर पूरा होगा। कहा कि पिछली सरकार अपना ही विकास करती थी। अपराधियों और माफिया का विकास करती थी। आज प्रदेश को बिजली मिल रही है, राशन मिल रहा है। देश में 100 करोड़ से अधिक को फ्री में वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में गरीबों का उपचार फ्री हो रहा है। राम मंदिर इस सरकार में बन जाता है। मोदी और योगी न होते तो यह संभव नहीं था।

CM योगी आदित्‍यनाथ – डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों के संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए जारी प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाए।

उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद व मथुरा सहित कई जिलों में फैले डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों से बच्चे प्रभावित हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि फीरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा आदि प्रभावित जिलों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए। इन जिलों में विशेषज्ञ टीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपचार की समुचित व्यवस्था रहे। बेड और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के मुफ्त उपचार की व्यवस्था है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों के संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए जारी प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार, श्वांस समस्या आदि संबंधित लोगों चिन्हित कर के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई जाए। आवश्यकतानुसार जांच भी कराई जाए। डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान बुखार, दस्त और डायरिया आदि की जरूरी दवाइयां वितरित की जाएं।डेंगू व वायरल फीवर से पीड़ित हुए बच्चे : यूपी सरकार ने फीरोजाबाद व मथुरा सहित कई जिलों में फैले संक्रमण को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी। यह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट नहीं है बल्कि जलजनित बीमारियों से ही बच्चे प्रभावित हुए हैं। डेंगू , चिकनगुनिया व काला-अजार से ही लोग पीड़ित हुए हैं और इनके इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बेड व दवा की उपलब्धता के साथ कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। चिकित्सीय सुविधाओं व साफ-सफाई को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। हर जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात कर संक्रामक रोगों से निपटने के लिए मजबूत चक्रव्यूह तैयार किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब तक मिल चुके डेंगू के 1,374 रोगी : उत्तर प्रदेश बीते 24 घंटे में डेंगू के 129 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 58 जिलों में कुल 1,374 रोगी मिल चुके हैं। उधर काला-अजार के 37 मरीज अब तक मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे कर डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जा रही है। 16 सितंबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान में लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।कोरोना के नए वैरिएंट का नहीं मिला नया रोगी : कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के जुलाई के अंतिम सप्ताह में 10 रोगी सामने आए थे। कप्पा वैरिएंट का एक मरीज व लैंब्डा वैरिएंट का कोई भी मरीज नहीं मिला है। कोरोना का संक्रमण अबड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अब सिर्फ 199 मरीज ही रह गए हैं। फिलहाल कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस, कप्पा व लैंब्डा का अब कोई मरीज सामने नहीं आ रहा है। डेंगू व वायरल फीवर से ही लोग पीड़ित हैं

रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार ने परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा का उपहार दिया

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार ने परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बहनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार रक्षाबंधन के मौके मुफ्त बस सेवा को मिशन शक्ति से जोड़ दिया है। मिशन शक्ति का तीसरा चरण रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानी 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। सरकार ने भाई-बहन के पारस्परिक स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की सभी बहनों को परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की है। पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने उठाया था।उत्तर प्रदेश सरकार इस रक्षाबंधन बहनों को बस में मुफ्त यात्रा के अलावा कुछ और तोहफे देने की भी तैयारी कर रही है। रक्षाबंधन पर्व के ठीक एक दिन पहले शुरू हो रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ महिला पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के पद पर तैनाती का गिफ्ट देंगे। महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए सभी जिलों में बालवाड़ी का उपहार भी मिलेगा। प्रदेश के लगभग 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण, महिला पुलिसकर्मियों के खाली पदों पर भर्ती जैसे उपहार देने की भी सरकार की तैयारी है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके अलावा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। सरकार, मिशन शक्ति के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्‍कार देगी। टॉपर छात्राओं को 20 हजार रुपये देने की सरकार की तैयारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने चरण सिंह और बाबा टिकैत के सपनों को किया पूरा-नए सिरे से गरमा रही किसान राजनीति-सांसद राजकुमार चाहर

मेरठ-प्रदेश में किसान राजनीति नए सिरे से गरमा रही है। भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के सांसद राजकुमार चाहर ने सोमवार को मेरठ में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह और किसानों के महात्मा बाबा टिकैत ने जो सपना देखा था, उसे आज मोदी सरकार पूरा कर रही है। कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों की जिंदगी में बड़े बदलाव की नींव रख चुके हैं।

बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राजकुमार चाहर ने कहा कि गत दिनों मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में विधायक उमेश मलिक पर हमला हुआ, जो निंदनीय है। यहां किसानों की आड़ में और लोग अराजकता फैला रहे हैं। वो किसानों की छवि खराब कर रहे हैं। चाहर ने कहा कि पश्चिमी उप्र में किसान आंदोलन को तूल देने वालों ने बिल पास होने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया था, लेकिन आज राजनीतिक एवं व्यक्तिगत स्वार्थो की वजह से अपने बयान से पलट गए हैं। कहा कि किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग राजनीति करने लगे। बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के साथ मिलकर मेरठ की सिवालखास, शामली और थाना भवन विस क्षेत्रों में छह गांवों में पहुंचकर किसानों से बात करेंगे। कोई सम्मेलन नहीं होगा। चारपाई पर बैठकर किसानों की बात सुनी जाएगी।

भलसोना गांव में सोमवार को भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर किसानों से मिले। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्या सुनीं। ग्राम प्रधान सुशील चौधरी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि किसान अभी भी कृषि कानून को लेकर असमंजस में हैं। वह इस कानून को समङों। इसके बारे में किसानों को अभी पूरी जानकारी नहीं है। प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि अभी तक गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है। बिजली बिलों में वृद्धि की गई है। राजकुमार चाहर ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह किसानों की समस्याओं को प्रदेश व केंद्र सरकार को अवगत कराकर समाधान करवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला ने किया। किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष तेजा गुज्जर, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, अजय भराला, पंकज चौहान, अनिल चौधरी, विजयपाल, अजय, उपेंद्र, महेश व निशांत चौधरी आदि मौजूद रहे

चिन्हित किए गए विस्तारकों की योग्यता और रणनीतिक क्षमता को उसी तरह परखा गया, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगियों को परखा जाता है-मिशन-2022 को लेकर भाजपा

मिशन-2022 को लेकर भाजपा किस हद तक संवेदनशील है, इसकी बानगी बुधवार काे पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में देखने को मिली। हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए चिन्हित किए गए विस्तारकों की योग्यता और रणनीतिक क्षमता को उसी तरह परखा गया, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगियों को परखा जाता है। पहले चयन का उद्देश्य बताया गया और उसके बाद बारी-बारी से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। हालांकि इस परीक्षा में वह सभी 64 विस्तारक पास हो गए, जिन्हें पार्टी ने आवेदन के आधार पर प्रथमदृष्टया योग्य माना था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की सुबह 10:30 बजे तक गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए चयनित विस्तारक पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर पहुंच गए। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय और महानगर पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री के पहुंचने के साथ ही बैठक शुरू हो गई। स्वागत की औपचारिकता के बाद सुनील बंसल ने विस्तारकों को उनके चयन की उपयोगिता बताई और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में उन्हें किस तरह चुनावी अभियान को रफ्तार देना है, पार्टी की योजना को साझा किया। उनके संबोधन के बाद शुरू हुआ योग्यता के परीक्षण का सिलसिला।लिखित परीक्षा में सभी विस्तारकों को बाकायदा 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों की बुकलेट थमा दी गई। उनमें संगठन और चुनाव से जुड़े सवाल थे। एक घंटे के प्रश्नपत्र को ज्यादातर विस्तारकों ने आधे घंटे में ही हल कर दिया। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। 10-10 विस्तारकों का एक साथ साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सवालों के माध्यम से पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का आकलन भी किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह भी जानने की कोशिश की गई कि चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रवास की योजना से उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सभी विस्तारक सफल पाए गए। अंत में प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने उन्हें आगामी योजना की जानकारी दी और चुनावी अभियान को सफल बनाने के टिप्स दिए विस्तारकों की परीक्षा प्रक्रिया सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सात सदस्यीय टीम को सौंपी गई थी। टीम में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राधेध्याम श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. गिरिजेश दत्त पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, जितेंद्र चौधरी जीतू व शशिकांत सिंह और महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव और ओमप्रकाश शर्मा शामिल थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा किसने दिया?वर्तमान लोकसभा में भाजपा के कितने सांसद हैं?नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने?शाह के पास किस मंत्रालय की जिम्मेदारी है?वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है?जम्मू-कश्मीर से अनु. 370 हटाने वाली कौन सी पार्टी है?बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का कायाकल्प किस पार्टी ने किया?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैंं?स्वच्छ भारत अभियान किसने लागू किया? विस्तारक अपने लिए निर्धारित क्षेत्र में किस तरह से कार्य करेंगे, यह बताने के लिए पार्टी की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला 13 अगस्त से गाजीपुर में आयोजित होगी। 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद उसका समापन होगा और वहीं से सभी विस्तारक निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिए जाएंगे।

साप्ताहिक बंदी से मिलेगी राहत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाइडलाइन जारी करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब प्रदेशवासियों को दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी छुटकारा मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस संबंध में गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में साप्ताहिक बंदी की नई व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे। सरकार भी चाहती है कि आमजन को हर तरह से राहत मिले, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता भी करनी ही होगी। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। बुधवार को अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रलयकारी हुई तो लाकडाउन में देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए चरणवार तरीके से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लगा दी गई। फिर जब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स, दफ्तर खोलने के साथ साप्ताहिक बंदी को भी घटाकर दो दिन का कर दिया। अब चूंकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है, इसलिए सरकार ने माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का भी फैसला कर लिया।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रलयकारी हुई तो लाकडाउन में देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गईं। बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए चरणवार तरीके से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लगा दी गई। फिर जब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स, दफ्तर खोलने के साथ साप्ताहिक बंदी को भी घटाकर दो दिन का कर दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब चूंकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है, इसलिए सरकार ने माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का भी फैसला कर लिया।बदा दें कि उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे लगभग सभी प्रतिबंध खत्म हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को साप्ताहिक बंदी से भी राहत का इंतजार है। व्यापारी और कारोबारी इसलिए ऐसा चाहते हैं, क्योंकि अधिकांश नौकरीपेशा लोग वीकेंड पर ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। उन दो दिनों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, आमजन की समस्या भी इसी से जुड़ी है। बाकी दिन कामकाज के होते हैं। शनिवार और रविवार ही खरीदारी आदि के लिए मिलते हैं।

[ads4

UP सरकार के 28 लाख कर्मियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश

केंद्र सरकार की तरह उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) जल्द मिलने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में वित्त विभाग को निर्देश दे दिए हैं।

केंद्र सरकार की तरह उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) जल्द मिलने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में वित्त विभाग को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों के स्थगित किये गए डीए को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे और जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करे। सीएम योगी के इस फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

कोरोना से जंग लड़ने की खातिर वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए राज्य सरकार ने पहली जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को दिये जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है। अब राज्य सरकार के 16 लाख कर्मचारियों को 11 फीसद अधिक डीए के साथ तनख्वाह बढ़ने वाली है। राज्य कर्मचारी 18 महीने से वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डीए का भुगतान हो रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

डीए-डीआर के मामले में राज्य सरकार की केंद्र से समानता है। इसलिए राज्य सरकार केंद्र के निर्णय का अनुसरण करती रही है। इस आधार पर कर्मचारी संगठनों ने भी राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए भुगतान करने की मांग शुरू कर दी थी। चुनावी वर्ष में राज्य सरकार कर्मचारियों को बढ़ी दर से डीए का भुगतान करने में देर नहीं करेगी। डीए में 11 फीसद की वृद्धि से राज्य कर्मचारियों के वेतन में खासा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर 50 हजार रुपये मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी की तनख्वाह में 5500 रुपये और एक लाख मूल वेतन पाने वाले की पगार में 11 हजार रुपये का इजाफा होगा।