Tag Archives: Wayanad

केरलः राहुल गांधी ने जब समुंद्र में लगाई छलांग…, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता बुधवार को केरल के कोल्लम जिले में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते हुए नजर आए। समुद्र में छलांग लगाने के बाद वह नाव पर फिर से सवार हो गए। इस दौरान राहुल ने मछुआरों से बातचीत भी की।

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। राहुल गांधी ने मछुआरों से बात करते हुए कहा कि किसान जैसे जमीन पर खेती करते हैं, मछुआरे वही काम समुद्र में करते हैं। साथ ही उन्होंने मछुआरों से कहा, “मैं आपके काम को समझता हूं और उसका आदर करता हूं। मैं आपके काम की प्रशंसा करता हूं’। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मछुआरों से वादा किया कि वह सरकार में आने पर मछुआरों के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाएंगे

किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, खुद ट्रैक्टर चलाकर साधा केंद्र पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर कृषि कानूनों को लेकर हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी कानून वापस ना लेने पर अड़ी हुई है। इन सभी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे जहां उन्होंने ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर खुद ट्रैक्टर चलाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए ‘मजबूर’ करें।

https://www.youtube.com/watch?v=vK8ZY5J8MCQ