Tag Archives: weather cloud

Weather Report: दिल्ली में छाए रहेंगे काले बादल, 20 मार्च तक यहां पर होगी जबरदस्त बारिश

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में पारा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ बारिश ने भी मार्च के महीने में बदलाव ला दिया है। आज 19 मार्च हो गया है, लेकिन रोजाना मौसमी बदलाव दर्ज किए जा रहे हैं। लगातार मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बादल के गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

20 मार्च तक यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते  राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 18 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

स्काईमेट वेदर के अनुसार इस समय जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दिल्ली में बादल के छाए रहने के भी आसार बन रहे हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है, लेकिन लू चलने से इनकार किया है। हालांकि, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में लू जैसे हालात की संभावाना जताई गई है।

आज और कल राजस्थान में बारिश का अलर्ट

वहीं राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है। शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावाना मौसम विभाग की तरफ से जताई जा रही है। इसके साथ ही 19-20 मार्च को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Report: 5 दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम, लेकिन इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम में बदलाव आएगा। जिससे बारिश और बर्फबारी की सभावना है। 16 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावनाए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान देश में गर्मी की कोई संभावना नहीं है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च की रात से को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इस वजह से 17 और 18 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो आज मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

हालांकि, दिल्ली में दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में 18 मार्च से बिजली चमक और गरज सुनाई देगी। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मार्च को व्यापक वर्षा होगी। 18 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बिजली और गरज के साथ बारिश होगी। उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान 2.5 सेमी तक बर्फबारी होने की भी उम्मीद है।

मौसम विभागः पाकिस्तान से आए विक्षोभ से बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3-4 मार्च को हो सकती है बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में फिलहाल तापमान में तेजी आई है। सुबह और शाम की हल्की सर्दी के अलावा पूरे दिन उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि, कहीं पर गर्मी है तो कहीं ठंड का भी असर है। इस बीच, मौसम विभाग ने जानकारी दी है अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली से लेकर पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हुआ है। इसका असर भारत के कुछ हिस्‍सों पर देखने का मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्‍चिमी विक्षोभ के कारण 3 और 4 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और साथ ही बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी अधिकांश हिस्‍सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही 3 मार्च को इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है, जहां तापमान थोड़ा गिर सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी ज्यादा बारिश की संभावना है और असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

आगे वाले दिनों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 मार्च के बाद एक और विक्षोक्ष भी आने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है। यह इस क्षेत्र में 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू करेगा। इसके कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 7 मार्च को देखने को मिलेगा।

1901 के बाद से सर्दियों में जनवरी और फरवरी सबसे अधिक गर्म महीनों में रहे

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 121 सालों के औसत तापमान के आधार पर, जनवरी सíदयों का तीसरा सबसे गर्म महीना था वहीं न्यूनतम तापमान के आधार पर फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें- कैसा रहेगा दिल्ली- यूपी- बिहार का मौसम?

देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकती है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल प्रदेश में आज यानी मंगलवार को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरी क्षेत्रों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्य पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरा दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में  9 फरवरी यानी आज सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस सप्ताह दिन में सुहावना मौसम होगा। रात और सुबह के समय सर्दी बनी रहेगी।हालांकि अत्यधिक ठंड की संभावना नहीं है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य तक हल्के बादल दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर दिखाई दे सकते हैं। हवा में ठंडक बनी रहेगी और सप्ताह के मध्य से ठंडक कुछ और बढ़ सकती है।

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बूंदा-बांदी, ओले गिरने की संभावना

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बर्फबारी हुई। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 5 फरवरी के बाद तापमान में इजाफा होगा।

3 से 5 फरवरी तक इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से राहत मिल सकती है।

 

कुछ राज्यों में कोहरे से मिली राहत, ट्रेनें लौटी अपने सामान्य समय पर

 कई दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंड के चलते विजिबिलिटी कम हो गई थी और यातायात में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कोहरे के कारण ट्रेनें भी अपने सामान्य समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं थी, जिसके चलते दूर दराज के रहने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

मगर अब ठंड के प्रकोप से राहत मिलती नजर आ रही है, जिस वजह से ट्रेनें अपने सामान्य समय पर लौट आई है।

बता दें कोहरे के कहर के कारण रेलवे ने 20 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था। फिलहाल वे ट्रेने रद्द ही रहेंगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक यदि मौसम इसी तरह बना रहा और कोहरा नहीं हुआ तो रद्द की गई ट्रेनें फिर से संचालित कर दी जाएंगी।

दिल्ली-एनसीआर में पड़ी कड़ाके की ठंड, पिछले 13 सालों का टूटा रिकॉर्ड

एक बार फिर घने कोहरे में लिपटी देश की राजधानी दिल्ली में आज ठिठुरा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। बताया जा रहा है की आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप दिल्ली में बढ़ता रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सुबह कुछ इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। बता दें, की दिल्ली में 2008 से अब तक जनवरी के महीने में सबसे अधिक ठंड होती है, मगर इस साल फरवरी में भी ठंड का प्रकोप जनवरी की तरह बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा ठंड़ रविवार को महसूस हुई। इससे पहले मंगलवार को 2.1 और बृहस्पतिवार को 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चार डिग्री था।

किन इलाकों में छाएगा घना कोहरा ?

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी राज्यों से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर  मैदानी इलाकों पर दिखेगा, साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Weather Updates: अभी तो सर्दी बाकी है… चार डिग्री और नीचे जायेगा तापमान

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली-NCR में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई। पश्चिमी विक्षोभ ने सर्दी से दिल्ली-एनसीआर वालों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम की अधिक जानकारी देते हुए आइएमडी के अधिकारी ने बताया कि धीमी हवाओं के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और हल्के बादल छाए हुए हैं।

हालांकि, अभी दिल्ली में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने वाला वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री तक और नीचे आने की संभावना है।

यूपी और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की संभावना

वहीं, अगले दो-तीन दिनों के दौरान बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले दो-तीन दिनों और आने वाले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। 24 से 27 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, और यूपी के कई हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

कोहरे के धुंध में घिरी देश की राजधानी दिल्ली, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने कहर मचा रखा है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कोहरे का खास असर देखने मिला, जहां रेल यातायात और हवाई यातायात भी इससे काफी प्रभावित हुए।

बता दें कि कोहरे और ठंड की वजह से करीब दो दर्जन रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंद्रलोक इलाके में ये 10 डिग्री से भी ज्यादा है। इंद्रलोक इलाके में तापमान 10 डिग्री से भी ज्यादा है। कोहरे का कहर कुछ यूं देखने को मिल रहा है कि हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे बनी हुई है।

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, दृश्यता कम होने के कारण कई फ्लाइट हुई रद्द

14 जनवरी से ही दिल्ली और पास के इलाकों में लगातार सुबह और रात के समय ठंड के साथ-साथ कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण गाड़ियों के साथ पैदल चल रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय दृश्यता बहुत खराब हो जाती है, जिसके केरण पैदल यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आज से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

बता दें दिल्ली के द्वारका और धौला कुआं में कोहरा बहुत ज्यादा है और दृश्यता काफी कम । आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण गाड़ियां रेंग कर चलने को मजबूर है। इतना ही नही दृश्यता इतनी कम हे की लाइट जला कर भी चलने पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

इस बीच रेल और फ्लाइट पर भी कोहरे का बेहद असर पड़ रहा है, जिसके कारण कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है।दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम चार उड़ानों में देरी हो रही है,और कम से कम एक उड़ान रद्द है। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 5:30 बजे 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, और अगले 24 घंटों में इसकी दर 0.2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है की 18 जनवरी तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।