Uncategorized

कोहरे के धुंध में घिरी देश की राजधानी दिल्ली, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

कोहरे और ठंड की वजह से करीब दो दर्जन रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने कहर मचा रखा है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कोहरे का खास असर देखने मिला, जहां रेल यातायात और हवाई यातायात भी इससे काफी प्रभावित हुए।

Flights Cancelled, Delhi-bound Trains Delayed as Thick Fog Envelopes  National Capital

बता दें कि कोहरे और ठंड की वजह से करीब दो दर्जन रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंद्रलोक इलाके में ये 10 डिग्री से भी ज्यादा है। इंद्रलोक इलाके में तापमान 10 डिग्री से भी ज्यादा है। कोहरे का कहर कुछ यूं देखने को मिल रहा है कि हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button