Tag Archives: weather report

मानसून की गतिविधियों में तेजी आठ जुलाई से आने की संभावना,जबकि तेज बारिश 10 के बाद ही हो सकती है

भारतवासियों के लिये खुश खबर | कर सकेंगे यूरोप कि यात्रा | Aaryaa News

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत से हीटवेव की स्थिति समाप्त होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मानसून की गतिविधियों में तेजी आठ जुलाई से आने की संभावना है, जबकि तेज बारिश 10 के बाद ही हो सकती है। मौजूदा समय में क्रॉस इक्वाटोरियल फ्लो कमजोर पड़ गया है, जबकि मानसूनी हवा की दिशा परिवॢतत हो गई है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हो पा रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अगले दो दिन बूंदाबांदी और बदली छाई रहने की संभावना जताई है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों से लेकर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

 

होली पर मौसम साफ रहने की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव जारी है। आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी भागों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह गतिविधियां आज रात तक ही संभव हैं। उसके बाद 25 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, बिहार के कुछ भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में 25 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में, केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 25 मार्च से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर मध्यम से तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के प्रभाव से सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है जबकि मौसम साफ होने के कारण दिन में पारा ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में राजस्थान के नदबई, भरतपुर के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

होली पर मौसम साफ रहने की संभावना

होली की पूर्व संध्या से लेकर यानि 28 मार्च की संध्या को होलिका दहन के समय से रंगोत्सव के दिन अर्थात 29 मार्च तक उर्पयुक्त राज्यों को छोड़कर देश के बाकी सभी शहरों में होली में बारिश जैसी कोई बाधा मौसम नहीं डालेगा। मौसम के कई दिनों तक शुष्क रहने की संभावना के बीच होली से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

Weather Report: दिल्ली में छाए रहेंगे काले बादल, 20 मार्च तक यहां पर होगी जबरदस्त बारिश

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में पारा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ बारिश ने भी मार्च के महीने में बदलाव ला दिया है। आज 19 मार्च हो गया है, लेकिन रोजाना मौसमी बदलाव दर्ज किए जा रहे हैं। लगातार मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बादल के गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

20 मार्च तक यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते  राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 18 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

स्काईमेट वेदर के अनुसार इस समय जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दिल्ली में बादल के छाए रहने के भी आसार बन रहे हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है, लेकिन लू चलने से इनकार किया है। हालांकि, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में लू जैसे हालात की संभावाना जताई गई है।

आज और कल राजस्थान में बारिश का अलर्ट

वहीं राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है। शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावाना मौसम विभाग की तरफ से जताई जा रही है। इसके साथ ही 19-20 मार्च को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Report: इन राज्यों में अगले 2 घंटों में बारिश के आसार, मौसम ने अचानक ली करवट

नई दिल्ली। मौसम में हुए अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार दोहपर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के कई इलाकों में बादल छा गए। मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा कि अगले एक घंटे में राजस्थान के पिलानी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी। साथ ही अगले 2 घंटे में नारनौल, कोटपूतली, महेंद्रगढ़, बावल, अलवर, सादुलपुर, झुंझनू, लोहारू, राजगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी शुरू होने से मौसम बदल रहा है। उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। ताजा बर्फबारी से उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से फिर ढंक गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में 11 मार्च से 13 मार्च तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है।

इस सप्ताह आएंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ

वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इनमें से हर एक पश्चिमी विक्षोभ कम से कम दो दिन के लिए सक्रिय रहेंगे और उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेंगे। बता दें कि एक सिस्टम के पूर्वी दिशा में आगे निकल जाने के पहले ही दूसरा सिस्टम आ धमकेगा और सक्रिय हो जाएगा। इस सप्ताह का पहला पश्चिमी विक्षोभ आज यानि 9 मार्च को आ जाएगा और 9 तथा 10 मार्च को मौसम को प्रभावित करेगा। दूसरा सिस्टम 11 और 12 मार्च को जबकि सप्ताह का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सप्ताह के अंत में आएगा

इस सप्ताह आने वाले सभी तीन पश्चिमी विक्षोभों में दूसरा सिस्टम सबसे अधिक प्रभावी होगा। यानि मौसम में सबसे अधिक हलचल 11 और 12 मार्च को रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा जिससे पहाड़ों के अलावा मैदानी राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेंगी। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के भी कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या ओलावृष्टि की संभावना है। यही नहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के भी कुछ भागों तक का मौसम बदल जाएगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 11 को राजस्थान के भी कुछ हिस्से इसकी गिरफ्त में आएंगे और गर्जना के साथ वर्षा होगी।

11 से 17 मार्च तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश तेज नहीं बल्कि कम ही होगी। इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश हो सकती है। अगले दो हफ्तों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। दूसरे सप्ताह में, उत्तर-पूर्व और पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है और देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगी।

दिल्ली में गर्मी से राहत!

राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है। दिल्‍ली के सफदरजंग स्‍टेशन पर मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 5 डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्‍ली में इस सप्‍ताह बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्‍तीसगढ़ में भी हल्‍की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्‍ली में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे।

राजस्‍थान में आज भी बारिश-ओले के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्‍थान के पूर्वी हिस्‍सों में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश आई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इससे कटने के लिए तैयार गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में भी बारिश का अनुमान

बिहार में हवा का असर दिखा जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्‍सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है मगर अधिकतर इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार है। पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, गया, मुजफ्फरपुर मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत सभी प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान जताया गया है। झारखंड में भी मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग ने क्या कहा ?

मौसम विभाग ने मंगलवार को एक ट्वीट में जानकारी दी कि 8 से 11 मार्च के बीच पूर्वोत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों, खासकर अरुणाचल प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर वर्षा का अनुमान है। इसके अलावा मंगलवार को हरियाणा के हिसार, लोहारु, झज्‍जर में भी बारिश होगी ऐसा कहा गया है। पश्चिमी, उत्‍तरी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्‍ली में भी हल्‍की बारिश का अनुमान है।

Weather Report: कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप, जानें; अपने राज्य के मौसम का हाल?

नई दिल्ली। मौसम में एक बार फिर तेजी से बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है

मौसम विभागः पाकिस्तान से आए विक्षोभ से बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3-4 मार्च को हो सकती है बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में फिलहाल तापमान में तेजी आई है। सुबह और शाम की हल्की सर्दी के अलावा पूरे दिन उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि, कहीं पर गर्मी है तो कहीं ठंड का भी असर है। इस बीच, मौसम विभाग ने जानकारी दी है अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली से लेकर पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हुआ है। इसका असर भारत के कुछ हिस्‍सों पर देखने का मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्‍चिमी विक्षोभ के कारण 3 और 4 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और साथ ही बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी अधिकांश हिस्‍सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही 3 मार्च को इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है, जहां तापमान थोड़ा गिर सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी ज्यादा बारिश की संभावना है और असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

आगे वाले दिनों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 मार्च के बाद एक और विक्षोक्ष भी आने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है। यह इस क्षेत्र में 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू करेगा। इसके कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 7 मार्च को देखने को मिलेगा।

1901 के बाद से सर्दियों में जनवरी और फरवरी सबसे अधिक गर्म महीनों में रहे

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 121 सालों के औसत तापमान के आधार पर, जनवरी सíदयों का तीसरा सबसे गर्म महीना था वहीं न्यूनतम तापमान के आधार पर फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया।

इस साल झुलसायेगी गर्मी, अभी से कर लें ये इंतजाम; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। ग्लोबल वार्मिंग अभी से ही अपनी मौजूदगी का एहसास कराने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल गर्मी उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में भी सामान्य तापमान से अधिक रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को मार्च से मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए ये बात कही। हालांकि दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि इस वर्ष गर्मियों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। बताते चलें कि देश के कई हिस्सों में फरवरी के आखिरी दिनों से ही दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान का यह रुझान आगे भी बने रहने की संभावना है।

Weather Report: Delhi-NCR के लोगों को ठंड से मिली राहत, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ओले गिरने के आसार

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी के दिनों को अभी से महसूस कर रहे हैं और तापमान में आई अचानक बढ़ोत्तरी से दिल्लीवासी हैरान और परेशान भी हैं। राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी सोमवार सुबह ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच गई। कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखा गया। राजधानी में सुबह 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, दूसरी और हिमालयी क्षेत्र से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी 23 से 24 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 फरवरी से बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है और 26-28 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जारी हुआ अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने विषम मौसम स्थितियों के कारण आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ओले गिरने के आसार

बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओले गिरने के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की भी उम्मीद है। आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसी बीच मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है, जिसके चलते पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें- कैसा रहेगा दिल्ली- यूपी- बिहार का मौसम?

देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकती है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल प्रदेश में आज यानी मंगलवार को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरी क्षेत्रों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्य पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरा दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में  9 फरवरी यानी आज सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस सप्ताह दिन में सुहावना मौसम होगा। रात और सुबह के समय सर्दी बनी रहेगी।हालांकि अत्यधिक ठंड की संभावना नहीं है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य तक हल्के बादल दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर दिखाई दे सकते हैं। हवा में ठंडक बनी रहेगी और सप्ताह के मध्य से ठंडक कुछ और बढ़ सकती है।

बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल?

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में सर्दी से राहत मिली है। विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम का ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई बारिश के चलते कई मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट

यूपी में भी अचानक से मौसम ने करवट ली है। दरअसल, यहां पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। फरवरी का महीना शुरु हो चुका है, लेकिन बारिश ने ठड में इजाफा करते हुए यह संकेत दे दिया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर स्थित बनारस में रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई जिसके चलते देर रात बनारस में ठंड बढ़ गई। देश के पश्चिमी छोर पर जोर पकड़ा पश्चिमी विक्षोभ के अब बनारस में प्रवेश कर जाने से ही यह बारिश हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

बिहार का मौसम

बिहार में भी अचानक से मौसम बदल गया है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह व शाम में हल्का का कोहरा रहेगा। वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांदी हो सकती है।