Tag Archives: weather report

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बूंदा-बांदी, ओले गिरने की संभावना

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बर्फबारी हुई। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 5 फरवरी के बाद तापमान में इजाफा होगा।

3 से 5 फरवरी तक इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से राहत मिल सकती है।

 

दिल्ली-एनसीआर में पड़ी कड़ाके की ठंड, पिछले 13 सालों का टूटा रिकॉर्ड

एक बार फिर घने कोहरे में लिपटी देश की राजधानी दिल्ली में आज ठिठुरा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। बताया जा रहा है की आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप दिल्ली में बढ़ता रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सुबह कुछ इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। बता दें, की दिल्ली में 2008 से अब तक जनवरी के महीने में सबसे अधिक ठंड होती है, मगर इस साल फरवरी में भी ठंड का प्रकोप जनवरी की तरह बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा ठंड़ रविवार को महसूस हुई। इससे पहले मंगलवार को 2.1 और बृहस्पतिवार को 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चार डिग्री था।

किन इलाकों में छाएगा घना कोहरा ?

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी राज्यों से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर  मैदानी इलाकों पर दिखेगा, साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें- क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह कोहरे की धुंध देखने को मिली, तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

यूपी में कोहरे से निजात नहीं

यूपी में आज सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

मौसम में क्यों हो रहा बदलाव?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, दृश्यता कम होने के कारण कई फ्लाइट हुई रद्द

14 जनवरी से ही दिल्ली और पास के इलाकों में लगातार सुबह और रात के समय ठंड के साथ-साथ कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण गाड़ियों के साथ पैदल चल रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय दृश्यता बहुत खराब हो जाती है, जिसके केरण पैदल यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आज से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

बता दें दिल्ली के द्वारका और धौला कुआं में कोहरा बहुत ज्यादा है और दृश्यता काफी कम । आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण गाड़ियां रेंग कर चलने को मजबूर है। इतना ही नही दृश्यता इतनी कम हे की लाइट जला कर भी चलने पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

इस बीच रेल और फ्लाइट पर भी कोहरे का बेहद असर पड़ रहा है, जिसके कारण कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है।दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम चार उड़ानों में देरी हो रही है,और कम से कम एक उड़ान रद्द है। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 5:30 बजे 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, और अगले 24 घंटों में इसकी दर 0.2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है की 18 जनवरी तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

कड़ाके की ठंड में जरुरतमंद को बांटे गए कंबल, खुशी से खिल उठे गरीबों के चेहरे

नई दिल्ली। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उत्तर भारत में सर्दी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने जरुरतमंद लोगों में कंबल बांटने का काम शुरू किया है। कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का कहना है कि संस्था द्वारा कडाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों में ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया गया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गोरखपुर जिला चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड, लावारिश वार्ड और सर्जिकल वार्ड समेत अन्य वार्ड में कंबल वितरण किए गए। साथ ही बाबा स्टेशन रोड, गोलघर, टासपोर्ट नगर में देर रात्रि तक 485 कम्बल का वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारी सदस्यों के साथ व्यापारीगण उपस्थित रहे।

गोरखपुर से संवाददाता सचिन यादव की रिपोर्ट

इन पांच राज्यों में बढ़ा ठंड का पारा, हिमाचल में बर्फबारी के बीच फंसे लोग

देश के कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी के चलते घूमने आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में बर्फबारी के कारण 3 हाईवे समेत 377 रास्ते बंद हो गए है। आने वाले दिनों में वर्तमान हालत से ज्यादा ठंड पढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी के विभीन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बीते कल एक तरफ कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई, वहीं राजस्थान में ओले गिरे। बता दें, पश्चिम बंगाल ,गुजरात और कर्नाटक के अधिकतर स्थानों  में तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री के बीच रहा है।

किन पांच राज्यों में बढ़ा ठंड का पारा?

मध्य प्रदेश: राजधानी यानी भोपाल में कल दिन के समय में धूप निकली और आज ठंड का पारा 6 डिग्री से बढ़कर 25 तक पहुंचा।

राजस्थान: राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के साथ ओले पड़ रहें है। जिसके कारण रात और दिन दोनों समय कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। लोग आग जला कर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। आज बारिश के बाद तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा।

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के तुलना में ठंड कम है मगर उसके बावजूद कोहरा कम नहीं हुआ। अभी तापमान 5 डिग्री है।

हिमाचल प्रदेश: राज्य में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण सड़के जाम हो गई है और लोगों को यातायात में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

पंजाब: राज्य में हल्की बारिश हो रही है। दिन में तापमान 18 डिग्री था मगर शाम होते-होते तापमान 14 तक गिर गया।

बिहार: राज्य में तापमान 4 से 5° डिग्री के बीच पहुंचा। बताया जा रहा है की अगले दो दिनों के अंदर तापमान और घट सकता है। फिलहाल क्षेत्र में हल्की गर्मी  महसूस की जा रही है।

जम गया पानी, गलने लगी पेड़ों की पत्तियाः पहाड़ी क्षेत्र में शुरू हो गई बर्फबारी

पहाड़ी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया है। बर्फीली हवाओं के चलते पानी भी अब जमने लगा है। आलम ये है कि नलों से निकलने वाले पानी की धार खुद ब खुद जमने लगी है। लगातार बर्फबारी के कारण अब पेड़ों की पत्तियां भी गलतने लग गई हैं। सुबह खेतों में बर्फ की चादर ढकी मिलती है।

अल्मोड़ा के नगरीय क्षेत्रों में घनी आबादी वाले उन क्षेत्रों में जहां सीधी धूप पड़ती है, वहां तो कुछ गनीमत है। मगर पश्चिमी उत्तर ढाल वाली उन घाटियों में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है जहां धूप देर से पहुंचती है। तापमान शून्य या उससे भी नीचे गिरने के कारण पेयजल लाइनें जम गई हैं। रात में भरा गया पानी बर्फ की तरह जम चुका है। यहां तक कि नल से पानी निकलना भी बंद हो गया है।

सोमेश्वर रोड पर नमन के पास टूरिस्ट स्पाट मनान हो या रानीखेत का पनियाली, चौबटिया की पिछली ढाल भालू डैम, स्याहीदेवी, शीतलाखेत आदि क्षेत्रों की विपरीत ढाल जहां दिन भर धूप नहीं रहती जलस्रोत भी जम से गए हैं। वहीं सड़कों पर लगातार पाला गिरने व धूप के अभाव में कांच सरीखी परत जमने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

कहीं बढ़ेगा तापमान तो कहीं गिरेगा पारा! जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्र में बन रहे विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उत्तर भारत में भी सर्दी का प्रकोप और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, तामिलनाडु और केरल में बारिश होने की संभावना है।

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर शीतलहर जारी रहेगा। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पर रही है।

मौसम को लेकर बिहार में अलर्ट

लगातार 3 दिनों से हो रही शीतलहर से बिहार में हालत खराब है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक यही स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। पटना केंद्र ने राज्य के सभी शहरों में कोल्ड डे या फिर कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद 24 घंटे में भी हालत में ज्यादा सुधार की गुंजाईश नहीं है। कुल मिलाकर अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप राज्य के अधिकतर जिलों में दिखेगा। कहीं दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा तो कहीं रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा सकता है।

भीषण शीतलहर से मिलेगी राहत

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में हवाएं अब मंद पड़ने लगी है। जिससे तापमान में गिरावट अब बंद हो गई है और कई शहरों में भीषण शीतलहर के साथ-साथ पाले से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।

महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान

महाराष्ट्र में 24 दिसंबर से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक, 23 या 24 दिसंबर से हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा तथा पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशा से नम हवाएं चलेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर, वर्धा, अकोला, वासिम समेत लगभग सभी शहरों में इस सप्ताह मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

गिर सकता है पारा

स्काइमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह गुजरात में मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी दिशा से चलने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं के प्रभाव से गुजरात के अधिकांश भागों में पारा और गिर सकता है। बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाना, पाटन, दिसा, इदार तथा अहमदाबाद समेत कई और जिलों में सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है।

Weather Update: रविवार को उत्तर प्रदेश के इस जिले में पड़ी कड़ाके की ठंड, सीएम ने की अलाव और रैनबसरों की व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, प्रयागराज और कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर को देखते हुए अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि सर्दी के इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए। गरीबों और निराश्रितों को शीतलहर में राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है। सभी जरूरतमंदों को रैन बसेरों में आश्रय प्रदान करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में सुरक्षा और स्वच्छता के समुचित प्रबन्ध किए जाएं।  रैन बसेरों के संचालन में कोविड-19 के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

सीएम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलाव, रैन बसेरा संचालन और कंबल वितरण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।