Tag Archives: Yogi Adityanath

रद हो सकती विधानसभा की सदस्यता-बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मऊ के सदर क्षेत्र से विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर पुलिस कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है तो दूसरी ओर उनकी विधानसभा सदस्यता रद किए जाने की मांग भी मुखर हो रही है। माफिया विरोधी मंच ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुख्तार अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद किए जाने की मांग की है।माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह की ओर से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि विधायक मुख्तार अंसारी वर्ष 2005 से विभिन्न संगीन आरोपों में जेल में निरुद्ध है। ऐसे में सुधीर सिंह ने मुख्तार अंसारी द्वारा विधानसभा से वेतन व भत्ते लिए जाने को असंवैधानिक करार दिया है। कहा है कि मुख्तार ने 16 वर्षों में विधानसभा सदस्य के रूप में वेतन व अन्य भत्तों का 6.24 करोड़ रुपये का भुगतान लिया है, जिसकी ब्याज समेत वसूली की जानी चाहिए। इसे लेकर पूर्व में एक याचिका भी दाखिल की जा चुकी है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह का पत्र मिलने की बात स्वीकारते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि बिना सूचना के किसी सदस्य के लंबे समय तक सदन से अनुपस्थित रहने के मामले में कार्यवाही का प्रावधान संविधान में दिया गया है। सदन को ऐसे सदस्य की सदस्यता खत्म करने तक का अधिकार है। सुधीर सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुख्तार अंसारी को किए गए भुगतान की ब्याज सहित वसूली की मांग की है।नियमानुसार संविधान के अनुच्छेद 192 में यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि कोई सदस्य सदन में लगातार 60 दिन अनुपस्थित रहता है, तो सदन उसकी सदस्यता रद की जा सकती है। माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से पहले भी मुलाकात कर चुके हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद से मुख्तार अंसारी पर लगातार शिंकजा कस रहा है। पंजाब की रूपनगर जेल से स्थानांतरित होकर बांदा जेल आने के बाद से मुख्तार अंसारी यहां कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इससे पहले उनके कई गुर्गो को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी और उसके गुर्गों के अवैध सम्पत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है। हाल ही में गाजीपुर में सैय्यद बाड़ा में ही उसके साले के घर की कुर्की की गई, जिसमें करोडों की अवैध संपत्ति बरामद की जा चुकी है। इसके पहले राजधानी लखनऊ के मेट्रो टावर, पेपर मिल कंपाउंड में मुख्तार की पत्नी अफ्शां के फ्लैट को भी सील किया जा चुका है।

रक्षाबंधन पर यूपी की महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा बड़ा तोहफा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिला पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के पद पर तैनाती का तोहफा देंगे। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 21 अगस्त को मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत कर सरकार महिलाओं व बेटियों को कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। महिला पुलिसकर्मियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए सभी जिलों में बालवाड़ी का तोहफा भी होगा।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। करीब 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण, महिला पुलिसकर्मियों के खाली पदों पर भर्ती जैसे उपहार देने की भी तैयारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिशन शक्ति के अब तक के दो चरण में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिहाज से उपयोगी सिद्ध हुए हैं। सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, रायबरेली, सुलतानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी व रामपुर में भी झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर उत्पादक इकाइयों के गठन का निर्देश दिया गया है। दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का भी लक्ष्य रखा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 मिशन शक्ति के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टाप करने वाली और आगे पढ़ाई करने वाली शीर्ष छात्राओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी है। खेल व विशिष्ट कलाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मिशन शक्ति के ही तहत सात अगस्त शनिवार को जिलाधिकारी के साथ हक की बात की जाएगी। 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सामुदायिक केंद्र, जिला या सरकारी अस्पताल आदि में जन्म लेने वाली कन्याओं व उनकी माताओं को उपहार दिए जाएंगे। उनकी संख्या के बराबर पौधारोपण कर पुरुषों व बालकों को उनका संरक्षण सौंपा जाएगा। कई स्तरों पर स्वावलंबन कैंप लगाए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार,हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर

केंद्र सरकार के खेल रत्न पुरस्कार को  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर ट्वीट भी किया है। करीब 30 वर्ष पहले यह पुरस्कार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर शुरू किया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम नरेंद्र मोदी के खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी।देश लम्बे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में अब खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अब तक यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 30 वर्ष के बाद अब इसका नाम बदल दिया गया है। यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।देश में खेल रत्न पुरस्कार की शुरूआत सरकार ने 1991-92 में राजीव गांधी के नाम पर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को यह अवॉर्ड दिया गया है। हॉकी में धनराज पिल्ले सरदार सिंह और रानी रामपाल को खेल रत्न अवॉर्ड मिला। इससे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

 

जमीन कब्‍जे की श‍िकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, माफिया को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें-सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में कतारबद्ध् होकर बैठे करीब 100 फरियादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस आस के साथ कि जब वह अपनी समस्या मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर कहेंगे तो समाधान निश्चित होगा। मुराद पूरी हुई। इस बीच जमीन पर अवैध कब्‍जे की श‍िकायतें म‍िलने से सीएम ने अध‍िकारियों को सख्‍त कार्रवाई करने का न‍िर्देश द‍िया। गुरुवार की सुबह की नियमित दिनचर्या के बाद मुख्यमंत्री जनता दर्शन के लिए हिंदू सेवाश्रम पहुंचे और बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुननी शुरू की। शुरुआत से ही उनके सामने तरह-तरह से भूमि कब्जा करने की शिकायतें आने लगी। मुख्यमंत्री ऐसा न होने देने के लिए सभी फरियादियों को आश्वस्त करते रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसी क्रम में महादेव झारखंडी रानीडीहा की एक महिला बिंदू देवी ने उन्हें बताया कि ओमप्रकाश पांडेय नाम के एक एक भू-माफिया ने अपने सहयोगियों और तहसील कर्मचारियों की मिली भगत से उनकी जमीन फर्जी तरीके से बेच दी और उसके बाद जमीन के पैसे भी नहीं दे रहा। अपनी शिकायत के पक्ष में जैसे ही उसने मुख्यमंत्री के सामने कागजात पेश किए, वह बिफर पड़े। तमतमा कर पास खड़े अधिकारियों से बोले, कहां से आ गए हैं, इतने भू-माफिया। आप लोग कुछ करते क्यों नहीं। ऐसे माफिया को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करिए। ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ जब उन्हें कई मुकदमे के बाद भी कार्रवाई न होने की जानकारी बिंदू देवी ने दी तो उन्होंने कमिश्नर से नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जिसपर इतने मुकदमे हैं, वह बाहर कैसे हैं? मुख्यमंत्री की गुस्सा देख अधिकारी सकते में आ गए और विश्वास दिलाया कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्या सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जनता दर्शन से उनके जाने के बाद बाकी फरियादियों का समस्या पत्र अधिकारियों ने लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेनीगंज एकला नंबर-2 गुलरिहा के रहने वाले झीनक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ भू-माफियाओं एक दस्तावेज लेखक के सहयोग से उनकी करीब 29 लाख की जमीन फर्जी ढंग से रजिस्ट्री करा ली है। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया लेकिन आरोपियों के प्रभाव में आकर साक्ष्यों को दरकिनार कर विवेचना अधिकारी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर भी नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह करीब छह बजे अपने आवास से निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हजारी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मालीन महंत अवेद्यनाथ के समाधिस्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब आधा घंटा गोसेवा में गुजारा। इस दौरान उन्होंने बछड़ों और बछियों को खूब दुलारा और अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया। परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पखवारे भर पहले मंदिर में आए श्वान के बच्चे गुल्लू के साथ खूब खेले। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर कार्यालय में भी कुछ लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुन समाधान का आश्वासन दिया।

41 वर्ष बाद पदक जीतने पर CM योगी बोले- पांच अगस्त का महत्व और बढ़ा-भारतीय पुरुष हॉकी टीम

ओलंपिक खेलों में 41 वर्ष बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पदक जीतने पर देश में चारों ओर उल्लास का माहौल है। खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है। सभी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है। पदक विजेता टीम में शामिल वाराणसी के निवासी ललित उपाध्याय को राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम का कभी ओलंपिक में लम्बे समय तक दबदबा रहा। इसके बाद तो 1980 के मास्को ओलंपिक के पदक का सूखा गुरुवार को समाप्त हो पाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए आज कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर हाॢदक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हॉकी टीम पर गर्व है टीम ने शानदार विजय हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम की इस सफलता पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। आज पांच अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया। टीम की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया। अपर मुख्य सचिव सूचना डा.नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी के बेटे की इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार ललित को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।

 

संतों से भेंट करने के साथ करेंगे रामलला का दर्शन-पूजन-CM योगी आदित्यनाथ

रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर यहां पर भव्य आयोजन होगा। गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे।अयोध्या में बीते वर्ष पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन तथा शिलान्यास के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे हैं। वह निर्धारित कार्यक्रम से 45 मिनट पहले ही रामनगरी पहुंच गए। हैलीपेड पर उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में तीन घंटा रहेंगे। इस दौरान संतों से भेट भी होगी। इसके साथ ही रामलला का दर्शन तथा पूजन भी होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महंतों भी शामिल होंगे। वह यहां पर अन्न महोत्सव के अतिरिक्त राम जन्म भूमि जाएंगे, जहां निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। वह इस दौरान मंदिर परिसर में रखे गए राम मंदिर के नए माडल की पूजा करेंगे।अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दोपहर दो बजे कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के बाद मंदिर के नवीन माडल को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यह माडल अभी तो दर्शन मार्ग पर ही रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला भोग प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। भूमि पूजन की वर्षगांठ पर वैकल्पिक गर्भगृह और परिसर को भी सजाया गया है। योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को के परिसर भ्रमण के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सहित अन्य ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। चंपत राय उन्हेंंं निर्माण की प्रगति की जानकारी देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

50 माह के दौरान 29वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को अयोध्या आ रहे हैं। वर्ष 2017 से ही प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव की परंपरा डालने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही अयोध्या को वैश्विक क्षितिज पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आएंगे। दोपहर 12.05 बजे रामकथा पार्क में निर्मित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। वह वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के जिन छह जिलों में वर्चुअल संवाद राशन कार्ड धारकों से करेंगे, उनमें अयोध्या, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर, सुल्तानपुर शामिल है। यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री अन्न वितरण कार्यक्रम में दोपहर 12.15 बजे से 2.15 बजे तक रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे 2.45 बजे तक मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन करने रामजन्मभूमि जाएंगे। दोपहर 2.45 बजे वह रामकथा पार्क के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.05 बजे वह लखनऊ के लिए उड़ेंगे। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश आ चुके हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सीएम के दौरे की तैयारियों को उन्होंने अंतिम रूप दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्य अयोध्या निर्माण के राम-काज में हनुमान जी की तरह समॢपत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत की भमिका में कोई कसर नहीं छोड़ी और रामनगरी को उनकी मंशा के अनुरूप आकार देने की योजना के अग्रदूत बनकर उभरे। रामनगरी अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जुड़ाव गुरु और दादा गुरु के जमाने का ही है। गुरु अवेद्यनाथ के साथ वे एक दशक तक अयोध्या आते- जाते रहे, राम मंदिर सहित स्थानीय संतों से आत्मीयता उन्हेंं गुरु से ही विरासत में मिली। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनका रामनगरी से जुड़ाव और निखर कर सामने आया। नौ नवंबर 2019 को रामलला के हक में आए निर्णय के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह भी रामनगरी की ओर केंद्गित हुई और उन्होंने रामनगरी को विश्व की शीर्ष सांस्कृतिक नगरी बनाने की परिकल्पना दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस परिकल्पना को आाकार देने की राह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह गत 50 माह के दौरान 29वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को अयोध्या आ रहे हैं। वर्ष 2017 से ही प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव की परंपरा डालने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही अयोध्या को वैश्विक क्षितिज पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहे हैं और जल्दी ही वह प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में वे रामभक्तों को दिव्य-नव्य अयोध्या की सौगात देने की तैयारी में हैं।

कोरोना के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ होने वाले बच्चों का सहारा बनेगी-योगी आदित्यनाथ सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ होने वाले बच्चों का सहारा बनेगी। इसके लिए सोमवार को कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड-19 के अलावा अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या माता या पिता में से किसी एक या फिर अपने लीगल अभिभावक को खो दिया है, उन्हें 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के शुभारंभ मौके पर कोरोना के अलावा अन्य कारणों से अनाथ बच्चों को भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। घोषणा के 11 दिन बाद ही कैबिनेट ने सोमवार को इसका प्रस्ताव पास कर दिया। साथ ही 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोरोना या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या फिर माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है तथा वह कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के बाद आगे की शिक्षा ले रहे हैं तो उन्हें भी मदद दी जाएगी। इंटर के बाद नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाले युवाओं को भी सरकार 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaadigital.com/

इस योजना के तहत जिनकी माता तलाकशुदा या परित्यक्ता हैं अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्य कमाने वाला जेल में है या फिर ऐसे बच्चे जिन्हें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति या बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार या पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया है उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मिल सकेगा। कैबिनेट ने योजना के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए भविष्य में जरूरी संशोधन एवं परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।

कल्याण सिंह की हालत स्थिर,अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। शनिवार सुबह संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मानीटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि कल्याण सिंह को गंभीर हालत में चार जुलाई को संस्थान के सीसीएम में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ, लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। स्थिति और अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रो धीमन ने बताया कि उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीएम कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए है। तबीयत में सुधार न होने से परिवार समेत डॉक्टर भी चिंतित हैं। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है। कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा चुके हैं और उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुजनों की पूरे विधि-विधान से पूजा की

तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुजनों की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के दरबार में भी गए और उनकी आराधना की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा को परंपरागत महारोट का प्रसाद चढ़ाकर उन्होंने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। उसके बाद वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उन्हें पूजा। अंत में वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर गए और उनकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना की आनुष्ठानिक प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में गुरु पूर्णिमा पर होने वाली परंपरागत महाआरती का आयोजन किया गया और सभी गुरुओं के प्रति आस्था निवेदित की गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुरु पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। यह आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होगा। इस आयोजन में शिष्यों को योगी आदित्यनाथ का आशीर्वचन भी सुनने को मिलेगा। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी है। इस कार्यक्रम में लोकगायक राकेश श्रीवास्तव गुरु महिमा वाले भक्ति गीतों का गायन करेंगे। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें मौजूद सभी लोग मंदिर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकाल के पालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।गुरु पूर्णिमा के दिन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने राजनीतिक दायित्व को नहीं भूले। उन्होंने गुरु का दर्शन के बाद के मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में हमेशा की तरह जनता दर्शन भी किया और दूर-दराज से न्याय की आस लेकर आए करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सभी फरियादियों को उन्होंने समस्या समाधान के लिए आश्वस्त किया।

दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर,योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही,

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कहीं पर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाती है। अब सरकार ने पड़ोसी राज्य दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। पुलिस बल के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश की सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग की बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग भी बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी। इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी अपनी सरकार के इस एक्शन का वीडियो ट्वीट किया है। मंत्री ने लिखा, दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई। जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुबह चार बजे से ही बुलडोजर चलाकर एक्शन लिया गया। यहां करीब 2.10 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहा रही है। इनमें काफी अवैध निर्माण माफिया तथा बदमाशों के हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कई जगह यह एक्शन देखा गया है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं।

Exit mobile version