Uncategorized
Trending

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार,हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार,हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर

केंद्र सरकार के खेल रत्न पुरस्कार को  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर ट्वीट भी किया है। करीब 30 वर्ष पहले यह पुरस्कार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर शुरू किया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम नरेंद्र मोदी के खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी।देश लम्बे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में अब खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अब तक यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 30 वर्ष के बाद अब इसका नाम बदल दिया गया है। यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।देश में खेल रत्न पुरस्कार की शुरूआत सरकार ने 1991-92 में राजीव गांधी के नाम पर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को यह अवॉर्ड दिया गया है। हॉकी में धनराज पिल्ले सरदार सिंह और रानी रामपाल को खेल रत्न अवॉर्ड मिला। इससे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button