बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.

प्रबंधक 15 दिनों में समस्याओं का समाधान करें नहीं तो चक्का जाम किया जायेगा – रणविजय सिंह
धनबाद : कतरास एरिया कार्यालय में बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई।जिसकी अध्यक्षता छोटू सिंह एवं रमेश सिंह ने की।वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।

श्री सिंह का स्वागत सत्येंद्र सिंह और उनके साथियों ने किया एवं महाप्रबंधक ने भी श्री सिंह का स्वागत सम्मेलन कक्ष में बुके एवं शॉल देकर किया।मौके पर श्री सिंह के समक्ष कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक राज कुमार अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई।
रणविजय सिंह ने कहा कि संघ द्वारा मांगी गई सभी मांगे जायज है। प्रबंधक 15 दिन के अंदर सभी मांगो के ऊपर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें, अन्यथा संघ मैनेजमेंट के कार्य को बाधित करेगी।
मौके पर महेश कुमार साव,पंचू सिंह,बृज बिहारी सिंह,रवि सिंह,आनंद सिंह,आलम अंसारी, सुदर्शन चौहान,पवन प्रसाद एवं सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।