Home Top News बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.
Top News

बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.

Share
Share

प्रबंधक 15 दिनों में समस्याओं का समाधान करें नहीं तो चक्का जाम किया जायेगा – रणविजय सिंह

धनबाद : कतरास एरिया कार्यालय में बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई।जिसकी अध्यक्षता छोटू सिंह एवं रमेश सिंह ने की।वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।

श्री सिंह का स्वागत सत्येंद्र सिंह और उनके साथियों ने किया एवं महाप्रबंधक ने भी श्री सिंह का स्वागत सम्मेलन कक्ष में बुके एवं शॉल देकर किया।मौके पर श्री सिंह के समक्ष कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक राज कुमार अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई।


रणविजय सिंह ने कहा कि संघ द्वारा मांगी गई सभी मांगे जायज है। प्रबंधक 15 दिन के अंदर सभी मांगो के ऊपर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें, अन्यथा संघ मैनेजमेंट के कार्य को बाधित करेगी।
मौके पर महेश कुमार साव,पंचू सिंह,बृज बिहारी सिंह,रवि सिंह,आनंद सिंह,आलम अंसारी, सुदर्शन चौहान,पवन प्रसाद एवं सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...

राष्ट्रपति 19 से 21 जून तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा...