कोविड से स्वस्थ होने वालो की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। देशभर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या आज 29.16 करोड़ से अधिक हो गई है। अभी तक कुल 29,16,47,037 कोराना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है। नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है। भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *