The patient stabbed the doctor's throat

पेशेंट ने डॉक्टर के गले पर मारा चाकू… 2 दिन से था भर्ती…जानिए पूरी घटना

DESK:  महाराष्ट्र के यवतमाल में श्री वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर गुरुवार को एक मरीज ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर के गले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। डॉक्टरों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्‌ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

खुद को भी चाकू मार चुका है आरोपी
यवतमाल के SP पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज ठाकुर है। वह GMC अस्पताल में भर्ती था। उसने दो दिन पहले खुद को चाकू मार लिया था। वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। जब डॉक्टर राउंड पर थे। तभी सूरज ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को लिखी चिट्‌ठी
GMC के डॉक्टरों ने इस हमले का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। BMC-MARD के प्रेसिडेंट प्रवीण धागे ने बताया कि डॉक्टरों पर पहली बार हमला नहीं हुआ है। इसके पहले भी एक MBBS स्टूडेंट को चाकू मार दिया गया था। गुरुवार को हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई थी। अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *