Havoc of fog, car collided with tree..

Kasganj: कोहरे का कहर, पेड़ से टकराई कार…चार की मौत… दो की हालत नाजुक

DESK :  कासगंज में शनिवार की देर शाम कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। कार सवार लोग दिल्ली से वापस अपने गांव आ रहे थे। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों के भी गंभीर चोटें हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं अमीरुल जमा की पुत्री आशिमा एवं एक अन्य भतीजा नुसरत गंभीर घायल हो गए। इस हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों और घायलों को बमुश्किल कार से निकाला गया। इस बड़े हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी चीत्कार कर उठे। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *