महिला कमांडो वाला चौथा प्रदेश बना उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का चौथा राज्य बन गया है जहां पुलिस विभाग में महिला कमांडो दस्ता तैयार किया गया है।

वर्तमान समय में उत्तराखंड में महिला कमांडो का 22 सदस्यीय दल नाकाफी है। अब उत्तराखंड में समस्त महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही राज्य में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीएम ने पुलिस लाइन में 22 महिला कमांडो और 148 स्मार्ट चीता का दल पुलिस में शामिल किया। उन्होंने कहा कि कमांडो प्रशिक्षक शिफूजी शौर्य भारद्वाज ने निशुल्क महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया।

बेटियों और महिलाओं को भी प्रारंभिक आत्मसुरक्षा  के गुर सिखाने जरूरी हैं। सरकार की बेटियों को प्रशिक्षण देने की योजना थी लेकिन कोरोना के चलते इसपर काम नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि अब अफसरों को प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए निर्देशित किया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना भी जरूरी है। सरकार ने पति की पैतृक संपत्ति में पत्नी को सह खातेदार बनाया है। ऐसा निर्णय लेने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *