उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ  

उत्तराखंड। राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तीरथ सिंह रावत के कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को बतौर कैबिनेट मंत्री जगह मिली है।

इसके अलावा वहीं, रेखा आर्य, धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से कहा कि चार सालों में जो कार्य हुए हैं उन्हें नीचे तक ले जाया जाएगा। पिछले कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक का काम ऐतिहासिक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *