बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल?

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में सर्दी से राहत मिली है। विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम का ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई बारिश के चलते कई मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट

यूपी में भी अचानक से मौसम ने करवट ली है। दरअसल, यहां पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। फरवरी का महीना शुरु हो चुका है, लेकिन बारिश ने ठड में इजाफा करते हुए यह संकेत दे दिया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर स्थित बनारस में रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई जिसके चलते देर रात बनारस में ठंड बढ़ गई। देश के पश्चिमी छोर पर जोर पकड़ा पश्चिमी विक्षोभ के अब बनारस में प्रवेश कर जाने से ही यह बारिश हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

बिहार का मौसम

बिहार में भी अचानक से मौसम बदल गया है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह व शाम में हल्का का कोहरा रहेगा। वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *