डांस करते-करते शहनाज गिल के साथ जो हुआ,उसे देख आप भी हो जाओगे लोटपोट

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने हाल ही में कश्मीर में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म की है और वह मुंबई वापस लौटी हैं। पर शहनाज गिल अपनी इस ट्रिप से उबर नहीं पा रही हैं। एक के बाद एक वीडियो शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल बर्फ पर डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान वह धड़ाम से गिर जाती हैं, जिसका मजाक उड़ाते हुए शहनाज गिल ने वीडियो शेयर किया है।

फैन्स का मनोरंजन करने से शहनाज कभी पीछे नहीं हटती हैं। पारंपरिक कश्मीरी आउटफिट पहनकर शहनाज गिल बर्फ पर गोल-गोल घूमती दिखाई दे रही हैं। जैसे ही शहनाज गिरती हैं, प्रोडक्शन टीम के लोग उन्हें उठाने के लिए आते हैं। शहनाज खुद पर ही हंसने लगती हैं, क्योंकि वह कश्मीर की खूबसूरती देख दीवानी हो रही होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *